DSSSB TGT Hindi के सभी वर्षों के प्रश्न-पत्र देखें
DSSSB TGT Hindi परीक्षा 2021 की जो परीक्षा 05 सितंबर, शिफ्ट 1 में हुई थी, का प्रश्न पत्र यहाँ दिया गया है। इसमें हिंदी के कुल 90 प्रश्न पूछे गए थे। यह पेपर उन उम्मीदवारों के लिए अहम है जो आगामी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इस ब्लॉग में प्रश्नों को उत्तर सहित किज रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे अभ्यर्थी परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों की प्रकृति और विषयगत कवरेज को समझ सकें। यह प्रश्न पत्र अभ्यास और रणनीति बनाने के लिए एक विश्वसनीय स्रोत है।
[B] ‘गुलरा के बाबा’ कहानी के लेखक ‘मारकण्डेय’ हैं। पानफूल (1954 ई.), हंसा जाई अकेला (1957 ई.), भूदान (1958 ई.), बीच के लोग (1975 ई.) आदि इनके कहानी संग्रह हैं।
2. आदिकालीन कविता का प्रधान रस कौन सा है?
[A] श्रृंगार रस
[B] वीर रस
[C] करुण रस
[D] रौद्र रस
उत्तर देखें-
[B] आदिकालीन कविता का प्रधान रस ‘वीर रस’ है। आदिकालीन रचनाएं डिंगल और पिंगल शैली में लिखी गई हैं।
3. मनोविश्लेषण वादी कवि किसे माना जाता है?
[A] अज्ञेय
[B] विष्णु दास
[C] सुमित्रानंदन
[D] रामचंद्र शुक्ल
उत्तर देखें-
[A] मनोविश्लेषण वादी कवि ‘अज्ञेय’ को माना जाता है।
[C] ‘धातुसेन’ प्रसाद के ‘स्कन्दगुप्त’ नाटक का पात्र है। स्कन्दगुप्त, भट्टार्क, पृथ्वीसेन, बंधुवर्मा, कुमारगुप्त, देवकी, देवसेना, विजया, अनंत देवी आदि इस नाटक के अन्य पात्र हैं।
5. ‘पद्मावत’ किसकी रचना है?
[A] कबीर
[B] जायसी
[C] सूरदास
[D] तुलसीदास
उत्तर देखें-
[B] ‘पद्मावत, अखरावट, आखिरी कलाम आदि जायसी की रचनाएं हैं। जायसी सूफी फकीर शेख मोहिदी के शिष्य और शेरशाह के समकालीन कवि थे।
6. ‘आकाशदीप’ और ‘पुरस्कार’ किस कहानीकार की रचनाएं हैं?
[A] जैनेन्द्र
[B] जयशंकर प्रसाद
[C] रामचंद्र शुक्ल
[D] चंद्रधर शर्मा गुलेरी
उत्तर देखें-
[B] ‘आकाशदीप’ और ‘पुरस्कार’ कहानी जयशंकर प्रसाद की रचनाएं हैं। छाया, प्रतिध्वनि, आकाशदीप, आँधी, इंद्रजाल आदि इनके कहानी कहानी संग्रह हैं।
7. ‘हिंदी गल्पमाला’ मासिक पत्र कहाँ से प्रकाशित हुआ था?
[A] काशी
[B] प्रयाग
[C] कोलकाता
[D] बनारस
उत्तर देखें-
[A] ‘हिंदी गल्पमाला’ (1918 ई.) मासिक पत्र काशी से प्रकाशित हुआ था। इसी पत्रिका में प्रसाद और इलचंद्र जोशी कि प्रारंभिक कहानियाँ प्रकाशित हुई थीं।
8. किस प्रकार के निबंधों में समास शैली प्रयुक्त होती है?
[D] विचारात्मक निबंधों में समास शैली प्रयुक्त होता है। इसमें कल्पना और चिंतनशक्ति से काम लिया जाता है। निबंध मुख्यतः 4 प्रकार के होते हैं- वर्णात्मक, विवरणात्मक, विचारात्मक, भावात्मक।
9. ‘अवधी’ भाषा को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है?
[A] कौशली
[B] बघेली
[C] कृत्रिम
[D] कृत
उत्तर देखें-
[A] ‘अवधी’ भाषा को कौशली नाम से भी जाना जाता है। अवधी भाषा का विकास अर्धमागधी अपभ्रंश से हुआ है। अवधी बोली का क्षेत्र अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, लखनऊ आदि हैं। पूर्वी हिंदी उपभाषा के अंतर्गत अवधी, बघेली और छत्तीसगढ़ी बोलियाँ आती हैं।
[C] हिंदी निबंध का उत्कर्ष काल ‘शुक्ल युग’ (1920-1940 ई.) है।
11. ‘इंदुमती’ किस विधा की रचना है?
[A] उपन्यास
[B] कहानी
[C] नाटक
[D] निबंध
उत्तर देखें-
[B] किशोरीलाल कृत ‘इंदुमती’ (1900 ई.) कहानी विधा की रचना है। रामचंद्र शुक्ल इसे हिन्दी कि प्रथम कहानी माना है। इंदुमती को मौलिक कहानी न मानकर शेक्सपीयर के नाटक टेम्पेस्ट का छायानुवाद माना जाता है।
12. किसकी कविता में छायावाद, प्रगतिवाद और प्रयोगवाद तीनों के लक्षण पाए जाते हैं?
[A] शमशेर बहादुर सिंह
[B] भवानी प्रसाद मिश्र
[C] मुक्तिबोध
[D] सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
उत्तर देखें-
[A] दूसरे सप्तक के कवि शमशेर बहादुर सिंह की कविता में छायावाद, प्रगतिवाद और प्रयोगवाद तीनों के लक्षण पाए जाते हैं। अमन का राग, एक पीली शाम, समय साम्यवादी आदि इनकी कविताएं हैं। वहीं- भवानी प्रसाद मिश्र, मुक्तिबोध और सर्वेश्वर दयाल सक्सेना प्रगतिवादी काव्यधारा के कवि हैं।
[C] ‘शुद्ध कविता की खोज’ (1956) रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की रचना है। दिनकर के काव्य में राष्ट्रीय सांस्कृतिक चेतना तथा प्रगतिवादी चेतना दोनों विद्यमान है। राष्ट्रकवि दिनकर को सूर्य और अधैर्य का कवि भी कहा जाता है। रेणुका, हुँकार, रसवंती, द्वन्द्वगीत, कुरुक्षेत्र, सामधेनी, रश्मिरथी आदि इनकी रचनाएं हैं।
14. रीतिबद्ध काव्य धारा के प्रमुख कवि कौन है?
[A] अचार्य केशवदास
[B] घनानंद
[C] आलम
[D] बिहारी
उत्तर देखें-
[A] अचार्य केशवदास रीतिबद्ध काव्य धारा के प्रमुख कवि हैं। इनका उपनाम ‘वेदांती मिश्र’ था। केशव ओरछा नरेश महाराजा रामसिंह के भाई इंद्रजीत सिंह के गुरु और राज्याश्रित कवि थे। रसिक प्रिया, कवि प्रिया, रामचंद्रिका, रत्न बावनी, विज्ञान गीता, जहाँगीर जस चंद्रिका आदि इनकी रचनाएं हैं।
15. प्रगतिवादी काव्य की समय सीमा इनमें से क्या है?
[A] 1920-1936 ई.
[B] 1936-1943 ई.
[C] 1950-1960 ई.
[D] 1900-1918 ई.
उत्तर देखें-
[B] प्रगतिवादी काव्य की समय सीमा 1936-1943 ई. तक है।
भरतेंदु युग: 1950-1900 ई., द्विवेदी युग: 1900-1918 ई., छायावाद युग: 1918-1936 ई., प्रगतिवाद: 1936-1943 ई., प्रयोगवाद: 1943-1953 ई., समकालीन कविता: 1953 से आज तक।
16. भारतेन्दु कृत ‘प्रेम सरोवर’ क्या है?
[A] कविता
[B] हास्य व्यंग
[C] मौलिक नाटक
[D] अनुदित नाटक
उत्तर देखें-
[A] भारतेन्दु कृत ‘प्रेम सरोवर’ कविता है। भक्ति सर्वस्व, प्रेम-मालिका, वैशाख महात्म, प्रेम माधुरी, प्रेम तरंग, प्रेम प्रलाप आदि इनके काव्य संग्रह हैं।
17. रामचरितमानस किस भाषा की रचना है?
[A] अवधी
[B] ब्रजभाषा
[C] खड़ीबोली
[D] अपभ्रंश
उत्तर देखें-
[A] तुलसीदास कृत रामचरितमानस ‘अवधी’ भाषा की रचना है। तुलसीदास कृत बरवै रामायण, पार्वती मंगल, रामलला नहछू, रामज्ञा प्रश्न, जानकी मंगल अवधी भाषा की अन्य रचनाएं हैं। वहीं विनयपत्रिका, गीतवाली, कृष्णगीतावली, दोहवाली आदि ब्रजभाषा में रचित हैं।
[A] अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ द्विवेदी युग के कवि हैं। प्रियप्रवास, रसकलश, वैदेही बनवास आदि इनकी रचनाएं हैं। वहीं-
त्रिलोचन, नागार्जुन और केदारनाथ अग्रवाल प्रगतिवादी काव्यधारा के कवि हैं।
19. कवि कुंवर नारायण को ज्ञानपीठ पुरस्कार कब मिला?
[A] 2001
[B] 2005
[C] 2008
[D] 2009
उत्तर देखें-
[B] कवि कुंवर नारायण को ज्ञानपीठ पुरस्कार 2005 ई. में उनके संपूर्ण रचनाकर्म के लिए मिला था। वहीं 1995 ई. में ‘कोई दूसरा नहीं’ काव्य संग्रह के लिए साहित्य अकादेमी और 1995 ई. में ही ‘आत्मजयी’ काव्य के लिए व्यास सम्मान से सम्मानित किया गया था।
[C] प्रगतिवाद का दार्शनिक आधार ‘साम्यवाद’ है। प्रगतिवाद का सैद्धांतिक आधार मार्क्स का द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद है। राजनीति के क्षेत्र में जो समाजवाद या साम्यवाद है, साहित्य के क्षेत्र में वही प्रगतिवाद है।
21. निम्नलिखित में से कौन छायावाद के प्रमुख कवि के रूप में प्रसिद्ध नहीं है?
[C] जयशंकर प्रसाद कृत ‘कामायनी’ (1935 ई.) महाकाव्य है। इसमें कुल 15 सर्ग हैं। इसका अंगीरस शांत (निर्वेद) रस है। इसका मुख्य छंद ताटंक छंद है। उर्वसी, वनमिलन, कानन कुसुम, चित्रधार, झरना, आँसू, लहर आदि इनकी अन्य काव्य कृतियाँ हैं।
23. हिंदी के किस कवि ने मैथिली में ‘यात्री’ नाम से कविताएं लिखी हैं?
[D] हिंदी के कवि नागार्जुन ने मैथिली में ‘यात्री’ नाम से कविताएं लिखी हैं।
24. ‘विद्यापति’ मूलतः किस भाषा के कवि हैं?
[A] अपभ्रंश भाषा
[B] मैथिली भाषा
[C] अवधी भाषा
[D] ब्रजभाषा
उत्तर देखें-
[B] ‘विद्यापति’ मूलतः ‘मैथिली भाषा’ के कवि हैं। विद्यापति को मैथिल कोकिल भी कहा जाता है।
25. किसे कवि सम्राट के नाम से जाना जाता है?
[A] शमशेर बहादुर सिंह
[B] भारतेन्दु हरिश्चंद्र
[C] मुंशी प्रेमचंद्र
[D] अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध
उत्तर देखें-
[D] अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ को कवि सम्राट के नाम से जाना जाता है। गणपति गुप्त ने हरिऔध को ‘आधुनिक काल का सूरदास’ कहा है। प्रियप्रवास (1914 ई.), पारिजात (1937 ई.), वैदेही वनवास (1940 ई.) हरिऔध के प्रबंध काव्य हैं। जिसमें प्रियप्रवास को हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य माना जाता है।
26. प्रगतिशील लेखक संघ का प्रथम अधिवेशन लखनऊ में हुआ था, इसके अध्यक्ष कौन थे?
[B] प्रगतिशील लेखक संघ का प्रथम अधिवेशन (1936 ई.) लखनऊ में हुआ था, इसके अध्यक्ष ‘प्रेमचंद्र’ थे।
27. कबीरदास की रचनाओं का संग्रह किस नाम से प्रसिद्ध है?
[A] साखी
[B] शब्द
[C] रमैनी
[D] बीजक
उत्तर देखें-
[D] कबीरदास की रचनाओं का संग्रह ‘बीजक’ नाम से प्रसिद्ध है। बीजक को कबीर के शिष्य धर्मदास ने वर्ष 1464 ई. में संग्रहीत किया था। इसमें कबीर द्वारा रचित साखी, सबद, रमैनी संगृहीत हैं।
28. ‘फोर्ट विलियम कॉलेज’ की स्थापना कब हुई थी?
[A] सन् 1800
[B] सन् 1812
[C] सन् 1824
[D] सन् 1832
उत्तर देखें-
[A] ‘फोर्ट विलियम कॉलेज’ की स्थापना सन् 1800 में हुई थी। इसकी स्थापना मार्किवस वेलेजली ने कोलकाता में किया था। यह कॉलेज प्राच्य विधाओं और भाषाओं के अध्ययन का केंद्र था।
29. ‘अंतर्वेदी’ किस भाषा का नाम है?
[A] ब्रजभाषा
[B] कन्नौजी
[C] अवधी
[D] खड़ीबोली
उत्तर देखें-
[A] ‘अंतर्वेदी’ ब्रजभाषा का नाम है।
30. हिंदी की कितनी उपभाषाएं हैं?
[A] तीन
[B] चार
[C] पाँच
[D] दस
उत्तर देखें-
[C] हिंदी में पाँच उपभाषाएं हैं- पश्चिमी हिंदी, पूर्वी हिंदी, बिहारी हिंदी, पहाड़ी हिंदी, राजस्थानी हिंदी।
32. हिंदी वर्णमाला में स्वर कितने प्रकार के होते हैं?
[A] ग्यारह
[B] तेहरा
[C] पंद्रह
[D] सोलह
उत्तर देखें-
[A] हिंदी वर्णमाला में स्वर ‘ग्यारह’ प्रकार के होते हैं- अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ।
33. प्राचीन देवनागरी वर्तमान नागरी कब बनी?
[A] आठवीं शताब्दी
[B] नवी शताब्दी
[C] दसवीं शताब्दी
[D] बारहवीं शताब्दी
उत्तर देखें-
[D] प्राचीन देवनागरी वर्तमान नागरी ‘बारहवीं शताब्दी’ में बनी। ब्राह्मी लिपि के उत्तरी शैली से 4-5वीं शदी में गुप्त लिपि तथा गुप्त लिपि से छठी सदी में कुटिल लिपि विकसित हुई। इसी कुटिल लिपि से 9वीं सदी के लगभग नागरी के प्राचीन रूप का विकास हुआ।
34. देवनागरी अंक कितने होते हैं?
[A] नौ
[B] दस
[C] तेरह
[D] पंद्रह
उत्तर देखें-
[B] देवनागरी लिपि में दस अंक होते हैं- ०, १, २, ३, ४, ५, ६, ७, ८, ९
35. संयुक्त व्यंजन कितने प्रकार के होते हैं?
[A] तीन
[B] चार
[C] छह
[D] सात
उत्तर देखें-
[B] संयुक्त व्यंजन ‘चार’ प्रकार के होते हैं- क् + ष= क्ष, त् + र= त्र, ज् + ञ= ज्ञ, श् + र= श्र।
36. निम्नलिखित में से कौन सी पश्चिमी हिंदी की बोली नहीं है?
[A] बुन्देली
[B] ब्रज
[C] कन्नौजी
[D] बघेली
उत्तर देखें-
[D] ‘बघेली, अवधी, छत्तीसगढ़ी’ पूर्वी हिंदी की बोली हैं।
[C] ‘मनोगत’ शब्द का संधि-विच्छेद ‘मनः + गत’ है। यदि विसर्ग से पहले ‘अ’ आए और उसके बाद किसी वर्ग का तृतीय, चतुर्थ, पंचम वर्ण आए अथवा य, र, ल, व, ह रहे तो विसर्ग का ‘उ’ हो जाता है। और यह ‘उ’ पूर्ववर्ती ‘अ’ से मिलकर गुण संधि द्वारा ‘ओ’ हो जाता है।
[D] ‘आप’ शब्द निजवाचक सर्वनाम का बोध कराता है, जैसे- मैं अपना काम आप कर लूँगा।
आप शब्द का प्रयोग मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम में भी किया जाता है, जैसे- आप बहुत अच्छे हैं।
43. संज्ञा के कितने भेद होते हैं?
[A] चार
[B] पांच
[C] छह
[D] आठ
उत्तर देखें-
[B] संज्ञा के ‘पांच’ भेद होते हैं- व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, भाववाचक, समूहवाचक और द्रव्यवाचक।
44. जो धातु संज्ञा या विशेषण से बनती है, वह क्या कहलाती है?
[A] नामधातु क्रिया
[B] संयुक्त क्रिया
[C] क्रिया विशेषण
[D] पूर्वकालिक क्रिया
उत्तर देखें-
[A] जो धातु संज्ञा या विशेषण से बनती है, वह ‘नामधातु क्रिया’ कहलाती है; जैसे- बात- बतियाना, जूता- जुतियाना, लात- लतियाना आदि।
45. किस उपसर्ग का प्रयोग ‘प्रतिकूल’ शब्द में हुआ है?
[A] परि
[B] परा
[C] प्र
[D] प्रति
उत्तर देखें-
[D] ‘प्रति’ उपसर्ग का प्रयोग ‘प्रतिकूल’ शब्द में हुआ है- प्रति + कूल = प्रतिकूल। इसका अर्थ है जो अनुकूल न हो।
46. ‘संहार’ शब्द का उपसर्ग बताइए?
[A] सं
[B] सम्
[C] संह्
[D] संह
उत्तर देखें-
[B] ‘संहार’ शब्द में ‘सम्’ उपसर्ग है। ‘हार’ शब्द का अर्थ है पराजय, किन्तु इसी शब्द के आगे ‘सम्’ जोड़ने से नया शब्द बनेगा- संहार।
उपसर्ग वे शब्दांश होते हैं जो किसी शब्द के पहले जुड़ कर एक नए शब्द का निर्माण करते हैं; जैसे- प्र + हार= प्रहार, आ + हार= आहार, वि + हार= विहार।
47. ‘हरि घर में है’ वाक्य में किस कारक का प्रयोग हुआ है?
[C] ‘हरि घर में है’ वाक्य में ‘अधिकरण कारक’ का प्रयोग हुआ है। संज्ञा का वह स्वरूप जिसमें क्रिया के आधार का बोध होता हो, उसे अधिकरण कारक कहते हैं। अधिकरण कारक का विभक्ति चिह्न- में, पर, अंदर, भीतर, ऊपर आदि हैं।
48. ‘डाकिया’ शब्द का बहुवचन बताइए?
[A] डाकियाँ
[B] डाकियो
[C] डाकिए
[D] डाकिएँ
उत्तर देखें-
[C] ‘डाकिया’ शब्द का बहुवचन ‘डाकिए’ होता है।
49. ‘महिमा’ शब्द में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?
[A] हिमा
[B] इमा
[C] मा
[D] हिम
उत्तर देखें-
[B] ‘महिमा’ शब्द में ‘इमा’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है।
50. ‘निराकरण’ शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
[A] नि
[B] निरा
[C] निर्
[D] निराक
उत्तर देखें-
[C] ‘निराकरण’ शब्द में ‘निर्’ उपसर्ग का प्रयोग हुआ है। यह शब्द 2 उपसर्गों से मिलकर बना है- निर् + आ + करण= निराकरण।
51. ‘अंकुरित’ शब्द में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?
[A] रित
[B] इत
[C] कुरित
[D] रित्
उत्तर देखें-
[B] ‘अंकुरित’ शब्द में ‘इत’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। प्रत्यय वे शब्दांश होते हैं जो किसी शब्द के बाद में जुड़कर एक नए शब्द का निर्माण करते हैं, जैसे- अंकुर + इत = अंकुरित।
52. ‘गाय दूध देती है’ वाक्य का प्रकार बताइए?
[A] सरल वाक्य
[B] मिश्र वाक्य
[C] संयुक्त वाक्य
[D] निश्चित वाक्य
उत्तर देखें-
[A] यह ‘सरल वाक्य’ है। रचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते हैं- सरल वाक्य, मिश्र वाक्य और संयुक्त वाक्य।
53. ‘वह कौन सा व्यक्ति है जिसने जवाहरलाल नेहरू का नाम न सुना हो’ यह कौन सा वाक्य है?
[A] संयुक्त वाक्य
[B] सरल वाक्य
[C] मिश्र वाक्य
[D] सरल और संयुक्त वाक्य
उत्तर देखें-
[C] उक्त वाक्य ‘मिश्र वाक्य’ है। जिस वाक्य में एक साधारण (मुख्य) वाक्य के साथ-साथ कोई दूसरा उपवाक्य (सहायक वाक्य) भी हो, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं। इस प्रकार ‘वह कौन सा व्यक्ति है’ मुख्य वाक्य है और शेष सहायक वाक्य हैं।
54. विद्वान् लोग समय का सदुप्रयोग करते हैं।, वाक्य में रेखांकित पद (विद्वान्) का रूप कौन सा है?
[A] वाक्य में रेखांकित पद ‘विद्वान्’ का रूप ‘गुणवाचक विशेषण’ है। किसी वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम के गुण, दोष, रंग, रूप, आकार, स्वभाव, समय, स्थान, दशा आदि का बोध कराने वाले शब्द को ‘गुणवाचक विशेषण’ कहते हैं।
55. ‘विशेषण’ शब्द के पद परिचय में क्या नहीं बतलाया जाता है?
[A] लिंग
[B] अवस्था
[C] वचन
[D] कारक
उत्तर देखें-
[D] ‘विशेषण’ शब्द के पद परिचय में ‘कारक’ नहीं बतलाया जाता है। विशेषण पद परिचय में विशेषण के भेद, अवस्थीय, लिंग, वचन, विशेष्य और उसके साथ संबंध आदि को बताया जाता है।
56. निम्नलिखित में से कौन सा अलंकार शब्दालंकार है?
[A] उपमा
[B] श्लेष
[C] अतिशयोक्ति
[D] रूपक
उत्तर देखें-
[B] श्लेष अलंकार शब्दालंकार है। जहाँ शब्दों के माध्यम से चमत्कार उत्पन्न किया जाता है, वहाँ ‘शब्दालंकार’ होता है। इसके मुख्यतः तीन भेद हैं- अनुप्रास, यमक, श्लेष। वक्रोक्ति को भी शब्दालंकार का भेद माना जाता है।
57. प्रत्येक शब्द से निकलने वाले अर्थ का बोध कराने वाली शक्ति को क्या कहते हैं?
[A] शब्द शक्तियां
[B] अलंकार
[C] रीतियाँ
[D] काव्य गुण
उत्तर देखें-
[A] प्रत्येक शब्द से निकलने वाले अर्थ का बोध कराने वाली शक्ति को ‘शब्द शक्तियाँ’ कहते हैं। शब्द शक्तियाँ तीन प्रकार की होती हैं- अभिधा, लक्षणा और व्यंजना।
58. शब्द के सामान्य अर्थ का बोध कराने वाली शक्ति को क्या कहते हैं?
[A] प्रसाद शब्द शक्ति
[B] अभिधा शब्द शक्ति
[C] लक्षणा शब्द शक्ति
[D] व्यंजना शब्द शक्ति
उत्तर देखें-
[B] शब्द के सामान्य अर्थ का बोध कराने वाली शक्ति को ‘अभिधा शब्द शक्ति’ कहते हैं। शब्द शक्तियाँ तीन प्रकार की होती हैं- अभिधा, लक्षणा और व्यंजना।
59. अभिधा और लक्षणा के असमर्थ हो जाने पर जिस शब्द शक्ति से शब्द का अर्थ लिया जाता है वह कौन सी शब्द शक्ति है?
[A] व्यंजना
[B] रस
[C] छंद
[D] अलंकार
उत्तर देखें-
[A] अभिधा और लक्षणा के असमर्थ हो जाने पर जिस शब्द शक्ति से शब्द का अर्थ लिया जाता है वह ‘व्यंजना’ शब्द शक्ति है। व्यंजना शब्द शक्ति के दो भेद हैं- शाब्दी व्यंजना और आर्थी व्यंजना।
60. रूढ़ और प्रयोजनवती किस शब्द शक्ति से संबंध है?
[A] अभिधा
[B] लक्षणा
[C] व्यंजना
[D] तातपर्य
उत्तर देखें-
[B] रूढ़ और प्रयोजनवती ‘लक्षणा’ शब्दशक्ति से संबंध है। मुख्य अर्थ के बाधित होने पर रुढ़ि या प्रयोजन के कारण जिस क्रिया या शब्द के मुख्य अर्थ से संबंध रखने वाले अन्य अर्थ लक्षित हो, उसे लक्षणा शब्दशक्ति कहते हैं। इसके दो भेद हैं- रुढ़ि लक्षणा और प्रयोजनवती लक्षणा।
61. लक्षणा शब्द शक्ति के मुख्यतः कितने भेद हैं?
[A] तीन
[B] दो
[C] पांच
[D] छह
उत्तर देखें-
[B] लक्षणा शब्द शक्ति के मुख्यतः ‘दो’ भेद हैं- रुढ़ि एवं प्रयोजनवती। इसमें प्रयोजनवती लक्षणा के भी दो भेद हैं- गौणी एवं शुद्धा।
62. ‘धरती ने खिलाए हैं ज्वलंत लाल-लाल’ पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार पहचाने?
[A] उक्त पंक्ति में ‘पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार’ है। जहाँ भाव को अधिक प्रभावपूर्ण और रुचिकर बनाने के लिए शब्द का अनेक बार प्रयोग किया जाता है, वहाँ पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार होता है।
63. ‘रूढ़ा’ और ‘प्रयोजनवती’ किस शब्द शक्ति के भेद हैं:
[A] अभिधा
[B] लक्षणा
[C] व्यंजना
[D] तत्पर्या
उत्तर देखें-
[B] ‘रूढ़ा’ और ‘प्रयोजनवती’ लक्षणा शब्द शक्ति के भेद हैं।
रुढ़ि लक्षणा: रुढ़ि लक्षणा में मुख्य अर्थ के बाधित होने पर रुढ़ि के कारण मुख्य अर्थ से संबंध में रखने वाला दूसरा लक्ष्यार्थ ग्रहण किया जाता है, जैसे- राजस्थान वीर है।
प्रयोजनवती लक्षणा: प्रयोजनवती लक्षणा में मुख्य अर्थ के बाधित होने पर किसी विशेष प्रयोजन से लक्ष्यार्थ को ग्रहण किया जाता है, जैसे- गंगा में गाँव है।
64. ‘कभी नाव गाड़ी पर कभी गाड़ी नाव पर’ का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ बताइए?
[A] गरीब की अमीर से तुलना नहीं हो सकती
[B] परिस्थितियां बदलती रहती हैं
[C] खुद पर भरोसा रखना चाहिए
[D] थोड़े ही दिन सुख मिलता है
उत्तर देखें-
[B] ‘कभी नाव गाड़ी पर कभी गाड़ी नाव पर’ का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ ‘परिस्थितियां बदलती रहती हैं’ होगा।
65. ‘पत्थर पर घास जमाना’ का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ बताइए?
[A] बढ़ा बढ़ा कर कहना
[B] प्रभावशाली होना
[C] विजय प्राप्त करना
[D] ना होने वाले कार्य को कर देना
उत्तर देखें-
[D] ‘पत्थर पर घास जमाना’ का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ ‘ना होने वाले कार्य को कर देना’ है।
66. ‘जबरा मारे रोने ना दे’ का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ बताइए?
[A] जरूरत से बहुत कम मिलना
[B] ताकतवर का अत्याचार चुपचाप सहना पड़ता है
[C] थोड़ी सी वस्तु से संतोष नहीं मिलता
[D] मात्र बनावट शान
उत्तर देखें-
[B] ‘जबरा मारे रोने ना दे’ का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ ‘ताकतवर का अत्याचार चुपचाप सहना पड़ता है’ होगा।
67. ‘अरहर की टट्टी गुजराती ताला’ का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ बताइए?
[A] सामान्य वस्तु की बहुत बड़ी हिफाजत करना
[B] दोहरा लाभ
[C] स्वावलम्बी बनने में ही आनंद है
[D] जिसने जो चीज देखी ना हो वह उसका हाल क्या जाने
उत्तर देखें-
[A] ‘अरहर की टट्टी गुजराती ताला’ का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ ‘सामान्य वस्तु की बहुत बड़ी हिफाजत करना’ है।
68. ‘लकीर का फकीर होना’ का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ बताइए?
[A] खुशी के समय विघ्न आ जाना
[B] भीख मांगना
[C] परंपरा का अनुकरण करना
[D] बेकार की बातें करना
उत्तर देखें-
[C] ‘लकीर का फकीर होना’ का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ ‘परंपरा का अनुकरण करना’ है।
69. ‘अंकुश रखना’ का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ बताइए?
[A] दिल में रखना
[B] पराजित करना
[C] संकेत करना
[D] बंधन रखना
उत्तर देखें-
[D] ‘अंकुश रखना’ का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ ‘बंधन रखना’ है।
70. ‘दो आंख से देखना’ का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ बताइए?
[A] असहज होना
[B] अलग-अलग देखना
[C] भेद-भाव करना
[D] खतरों से खेलना
उत्तर देखें-
[C] ‘दो आंख से देखना’ का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ ‘भेद-भाव करना’ है।
71. ‘अंधे के आगे रोने’ का अर्थ बताइए?
[A] व्यर्थ प्रयत्न करना
[B] संकट में होना
[C] क्रोध करना
[D] माफी मांगना
उत्तर देखें-
[A] ‘अंधे के आगे रोने’ का अर्थ है- व्यर्थ प्रयत्न करना।
72. ‘अंधेरे घर का चिराग’ का अर्थ बताइए?
[A] धनी व्यक्ति
[B] इकलौता पुत्र
[C] घर में रौशनी होना
[D] भाग्यशाली व्यक्ति
उत्तर देखें-
[B] ‘अंधेरे घर का चिराग’ का अर्थ ‘इकलौता पुत्र’ है।
73. निम्नलिखित में से कौन सी भाषा संविधान की आठवीं अनुसूची में वर्णित नहीं है?
[A] नेपाली
[B] कश्मीरी
[C] सिंधी
[D] अंग्रेजी
उत्तर देखें-
[D] अंग्रेजी भाषा संविधान की आठवीं अनुसूची में वर्णित नहीं है। भारतीय संविधान के आठवीं अनुसूची में वर्तमान में 22 भाषाएं हैं- असमिया, उर्दू, बंगला, बोड़ो, डोगरी, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकड़ी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलगू।
74. दिए गए विकल्पों में से किसे यह अधिकार है कि वह हिंदी अथवा किसी अन्य भाषा को उच्च न्यायालय की कार्यवाही की भाषा का दर्जा दे सके?
[A] संसद का कोई भी सदन
[B] विधान परिषद
[C] राष्ट्रपति की अनुमति से किसी राज्य का राज्यपाल
[D] सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश
उत्तर देखें-
[C] राष्ट्रपति की अनुमति से किसी राज्य का राज्यपाल को यह अधिकार है कि वह हिंदी अथवा किसी अन्य भाषा को उच्च न्यायालय की कार्यवाही की भाषा का दर्जा दे सके।
75. भारत के संविधान के किस भाग के चार अध्याय में राजभाषा संबंधित प्रावधान है?
[A] पंद्रवे
[B] सोलहवे
[C] सत्रहवें
[D] अठहार्वे
उत्तर देखें-
[C] भारत के संविधान के ‘सत्रहवें’ भाग के चार अध्याय में राजभाषा संबंधित प्रावधान है।
76. भारतीय संविधान में राज्य की भाषाएं किस अनुसूची में वर्णित है?
[A] अनुसूची पांच
[B] अनुसूची छह
[C] अनुसूची सात
[D] अनुसूची आठ
उत्तर देखें-
[D] भारतीय संविधान में राज्य की भाषाएं अनुसूची आठ में वर्णित है। संविधान के भाग 17 में अनुच्छेद 343 से 351 तक राजभाषा का प्रावधान किया गया है तथा संविधान के आठवीं अनुसूची में 22 भाषाओं को मान्यता प्रदान की गई है।
77. भारत के संविधान में राजभाषा अधिनियम कब पारित किया गया?
[A] 1962
[B] 1963
[C] 1967
[D] 1976
उत्तर देखें-
[B] भारत के संविधान में राजभाषा अधिनियम 1963 ई. में पारित किया गया था।
78. वर्तमान में भारतीय संविधान में कितनी राजभाषाएं हैं?
[A] 24
[B] 22
[C] 14
[D] 25
उत्तर देखें-
[B] वर्तमान में भारतीय संविधान में 22 राजभाषाएं हैं।
79. ‘डोगरी’ भाषा भारत के किस राज्य क्षेत्र में बोली जाती है?
[A] जम्मू और कश्मीर प्रांत
[B] पुडुचेरी
[C] अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह
[D] नागालैंड
उत्तर देखें-
[A] ‘डोगरी’ भाषा भारत के ‘जम्मू और कश्मीर प्रांत’ में बोली जाती है। यह हिमांचल प्रदेश के कांगड़ा और उत्तरी पंजाब के कुछ प्रांतों में भी बोली जाती है। डोंगरी को 2003 ई. में भारतीय संविधान के 8वीं अनुसूची में शामिल किया गया था।
80. यदि किसी व्यक्ति को उच्चतम न्यायालय में कोई जनहित याचिका लगानी हो तो याचिका किस भाषा में लिखी जानी चाहिए?
[A] 22 भाषाओं में से किसी भी भाषा में
[B] याचिकाकर्ता अपनी मातृभाषा में
[C] केवल अंग्रेजी में
[D] हिंदी या अंग्रेजी में
उत्तर देखें-
[C] यदि किसी व्यक्ति को उच्चतम न्यायालय में कोई जनहित याचिका लगानी हो तो याचिका केवल अंग्रेजी में लिखी जानी चाहिए। क्योंकि संसद ने उच्चतम न्यायलय में हिंदी के प्रयोग के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है।
निर्देश: निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उससे संबंधित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए।
हंसी शरीर के स्वास्थ्य का संदेश देने वाली है। वह एक साथ ही शरीर और मन को प्रसन्न करती है। पाचन शक्ति बढ़ाती है, रक्त को चलाती है और अधिक पसीना लाती है। हंसी एक शक्तिशाली दवा है। एक डॉक्टर के अनुसार हंसी जीवन की मीठी दवा है। आनंद से बढ़कर बहुमूल्य वस्तु मनुष्य के पास और नहीं है। कारलाइल एक राजकुमार था। वह कहता है कि जो जी से हंसता है वह कभी बुरा नहीं होता, जी से हंसी तुम्हें अच्छा लगेगा, अपने मित्र को हंसाओ वह अधिक प्रसन्न होगा, शत्रु को हंसाओ तुमसे कम घृणा करेगा, एक अनजान को हंसाओ तुम पर भरोसा करेगा, उदास को हँसाओ उसका दुख घटेगा, एक बालक को हंसाओ उसके स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। वह प्रसन्न और प्यारा बालक बनेगा। कष्टों में और चिंताओं में एक सुंदर हंसी बड़ी प्यारी वस्तु भगवान ने दी है।
81. हंसी से क्या विशेषण बनेगा?
[A] हंसी
[B] हंसना
[C] हंसमुख
[D] हँसता
उत्तर देखें-
[C] हंसी से ‘हंसमुख’ विशेषण बनेगा। संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द को विशेषण कहते हैं।
82. कष्टों और चिंताओं में भगवान ने कौन सी वस्तु दी है?
[A] दवा
[B] हंसी
[C] मनुष्य
[D] शक्ति
उत्तर देखें-
[B] कष्टों और चिंताओं में भगवान ने ‘हंसी’ वस्तु दी है।
83. ‘उदास’ विशेषण शब्द है, इनका भाववाचक संज्ञा बनाइए?
[A] उदासि
[B] उदासी
[C] उदासीन
[D] उदासपूर्ण
उत्तर देखें-
[B] ‘उदास’ विशेषण शब्द का भाववाचक संज्ञा ‘उदासी’ होगा।
84. मनुष्य के पास सबसे अनमोल वस्तु क्या है?
[A] बुद्धि
[B] धन
[C] हंसी
[D] बल
उत्तर देखें-
[C] मनुष्य के पास सबसे अनमोल वस्तु ‘हंसी’ है।
85. डॉ. के अनुसार हँसी कौन सी दवा है?
[A] मीठी
[B] शक्तिशाली
[C] कड़वी
[D] स्वास्थ
उत्तर देखें-
[A] डॉ. के अनुसार हँसी ‘मीठी’ दवा है।
निर्देश:निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उससे संबंधित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए:
मैं मजदूर मुझे देवों की बस्ती से क्या, अगणित बार धरा पर मैंने स्वर्ग बनाए। अंबर में जितने तारे, उतने वर्षों से मेरे पुरखों ने धरती का रूप संवारा। धरती को सुंदरतम करने की ममता में, बिता चुका है कई पीढ़ियाँ, वंश हमारा। और आगे आने वाली सदियों में मेरे वंशज धरती का उद्धार करेंगे। इस प्यासी धरती के हित में ही लाया था, हिमगिरी चीर सुखद गंगा की निर्मल धारा, मैंने रेगिस्तानो की रेती धो धोकर, वंध्या धरती पर भी स्वर्णिम पुष्प खिलाए, मैं मजदूर मुझे देवों की बस्ती से क्या?
86. इनमे से कौन सा शब्द ‘धरती’ का पर्यायवाची नहीं है?
[A] मही
[B] वसुधा
[C] भू
[D] दृग
उत्तर देखें-
[D] दृग शब्द ‘आँख’ का पर्यायवाची है। ‘धरती’ का पर्यायवाची शब्द- मही, वसुधा, भू, भूमि, वसुंधरा आदि हैं।
87. मजदूर किसकी आशा नहीं करता?
[A] उसके वंशज धरती का उद्धार करेंगे
[B] वह देवों की बस्ती में बसेगा
[C] धरती का रूप सवारेगा
[D] हिमगिरी की निर्मल धारा को लाएगा
उत्तर देखें-
[B] मजदूर देवों की बस्ती में बसने की आशा नहीं करते।
88. मजदूर हिमालय की गोद से गंगा निकालकर क्यों लाया था?
[A] मिट्टी धोने के लिए
[B] बंजर भूमि को हरा-भरा करने के लिए
[C] धरती के हित के लिए
[D] स्वर्ग बनाने के लिए
उत्तर देखें-
[B] मजदूर हिमालय की गोद से गंगा निकालकर बंजर भूमि को हरा-भरा करने के लिए लाया था।
89. ‘बंध्या धरती पर भी स्वर्णिम पुष्प खिलाएं’ से कवि का तात्पर्य क्या है?
[A] बँधी हुई धरती पर सोने के फूल खिलाए
[B] बंजर धरती पर सोने के फूल खिलाए
[C] बंजर धरती को फसलों से हरा-भरा करना
[D] उर्वरा धरती पर सोने के फूल खिलाए
उत्तर देखें-
[C] ‘बंध्या धरती पर भी स्वर्णिम पुष्प खिलाएं’ से कवि का तात्पर्य ‘बंजर धरती को फसलों से हरा-भरा करना’ है।
90. अगणित का समानार्थी शब्द क्या है?
[A] सामान्य
[B] गुणित
[C] अगणनीय
[D] गणनीय
उत्तर देखें-
[C] अगणित का समानार्थी शब्द- अगणनीय, अनगिनत, असंख्य, असीम, अपार, बेसुमार आदि हैं।
पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों का अध्ययन करने से परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों की कठिनाई स्तर को समझना आसान हो जाता है। आशा है यह संकलन आपकी तैयारी में सहायक होगा।
ज्ञानपीठ पुरस्कार
gyanpeeth award भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। भारत का कोई भी नागरिक जो आठवीं...