DSSSB TGT Hindi के सभी वर्षों के प्रश्न-पत्र देखें
DSSSB TGT Hindi परीक्षा 2021 का प्रश्न पत्र यहाँ दिया जा रहा है। यह परीक्षा 04 सितंबर, 2021 को शिफ्ट 3 में हुआ था। इसमें हिंदी के 90 प्रश्न पूछे गए थे। इस ब्लॉग में हम प्रश्नों को उत्तर सहित प्रस्तुत कर रहे हैं, जिससे आप परीक्षा की वास्तविक कठिनाई स्तर, पूछे गए विषयों और पैटर्न को समझ सकें। यह सामग्री आपकी तैयारी को दिशा देने के साथ-साथ पुनरावृत्ति और आत्ममूल्यांकन में भी सहायक होगी।
1. निम्न में से कौन-सी जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित एकांकी है?
[A] एक घूँट
[B] जानकी मंगल
[C] इंदर सभा
[D] यक्षगान
उत्तर देखें-
[A] जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित एकांकी ‘एक घूँट’ (1930) है। इसे आधुनिक ढंग की प्रथम एकाँकी माना जाता है।
[C] ‘मयंक मंजरी’ किशोरीलाल गोस्वामी द्वारा लिखित नाटक है। चौपट चपेट और प्रणयिनी परिणय इनके अन्य नाटक हैं।
4. निराला जी द्वारा रचित कविता ‘खंडहर के प्रति’ निम्न में से किस प्रकार की कविता है:
[A] प्रेम गीत
[B] रौद्र रूपी कविता
[C] संबोधन गीत
[D] व्यंग्य गीत
उत्तर देखें-
[C] निराला जी द्वारा रचित कविता ‘खंडहर के प्रति’ संबोधन गीत है। सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ को हिंदी में मुक्त छंद का प्रवर्तक माना जाता है। कुछ विद्वान मुक्त छंद को ‘रबर’ या ‘केचुआ’ छंद भी कहते हैं।
5. निम्न में से कौन-सा कहानी संग्रह ममता कालिया का नहीं है?
[A] मुखौटा
[B] आकाशदीप
[C] छुटकारा
[D] प्रतिदिन
उत्तर देखें-
[B] ‘आकाशदीप’ कहानी संग्रह जयशंकर प्रसाद का है। छुटकारा, एक अदद औरत, सीट नं. छ:, उसका यौवन, जाँच अभी जारी है, प्रतिदिन, मुखौटा, निर्मोही, थिएटर रोड के कौए, पच्चीस साल की लड़की आदि ममता कालिया की कहानी संग्रह हैं।
6. ‘दुलाई वाली’ कहानी किस रचनाकार द्वारा लिखित है?
[A] रामकृष्ण दास
[B] विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक
[C] बंग महिला
[D] मन्नू भंडारी
उत्तर देखें-
[C] ‘दुलाई वाली’ कहानी बंग महिला द्वारा लिखित है। इनका मूल नाम ‘राजेन्द्र बाला घोष’ है।
7. ‘हमारी जापान यात्रा’ किसके द्वारा रचित यात्रा-वृत्तान्त है?
[A] राम नारायण मिश्र
[B] शिव प्रसाद गुप्त
[C] देवी प्रसाद खत्री
[D] कन्हैयालाल मिश्र
उत्तर देखें-
[D] ‘हमारी जापान यात्रा’ (1931 ई.) कन्हैयालाल मिश्र के द्वारा रचित यात्रा-वृत्तान्त है। वहीं ‘यूरोप यात्रा में छः मास’- रामनारायण मिश्र, पृथ्वी प्रदक्षिणा- शिवप्रसाद गुप्त, रामेश्वर यात्रा- देवी प्रसाद खत्री।
8. महादेवी वर्मा की रचना ‘पथ के साथी’ किस विधा के अंतर्गत आती है?
[A] साक्षात्कार
[B] निबंध
[C] संस्मरण
[D] उपन्यास
उत्तर देखें-
[C] महादेवी वर्मा की रचना ‘पथ के साथी’ (1956 ई.) संस्मरण विधा के अंतर्गत आती है। अतीत के चलचित्र, स्मृति की रेखाएं, मेरा परिवार इनके रेखाचित्र हैं।
9. ‘पंचवटी’ खंडकाव्य की रचना किस कवि द्वारा की गई?
[A] मैथिलीशरण गुप्त
[B] भवानी प्रसाद मिश्र
[C] नागार्जुन
[D] जयशंकर प्रसाद
उत्तर देखें-
[A] ‘पंचवटी’ (1925 ई.) खंडकाव्य की रचना कवि ‘मैथिलीशरण गुप्त’ द्वारा की गई। जयद्रथ वध, भारत-भारती, झंकार, साकेत, यशोधरा, जय भारत, द्वापर आदि इनकी अन्य प्रमुख कृतियाँ हैं।
10. निम्न उपन्यासों में से कौन-सा उपन्यास फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ का नहीं है?
[A] गढ़ कुंडार वृन्दावनलाल वर्मा का उपन्यास है। वहीं मैला आँचल, परती परिकथा, जुलूस, दीर्घतपा, कितने चौराहे, पल्टू बाबू रोड आदि फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ के उपन्यास हैं।
11. ‘विकलांग श्रद्धा का दौर’ किसके द्वारा रचित है?
[B] ‘विकलांग श्रद्धा का दौर’ (1980 ई.) हरिशंकर परसाई के द्वारा रचित निबंध है। इस निबंध पर परसाई को सन् 1982 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिल था।
12. “जनता मुझसे पूछ रही है क्या बतलाऊ,
जनकवि हूँ मैं, साफ कहूंगा, क्यों हकलाऊं” पंक्तियाँ किसकी हैं?
[A] रामविलास शर्मा
[B] रांगेय राघव
[C] नागार्जुन
[D] भवानी प्रसाद मिश्र
उत्तर देखें-
[C] उक्त पंक्तियाँ कवि नागार्जुन की हैं। युगधारा, सतरंगे पंखों वाली, तुमने कहा था, प्यासी पथराई आँखें, भस्मांकुर, हजार-हजार बाँहों वाली, तलब की मछलियाँ आदि इनकी प्रमुख रचनाएं हैं।
13. हजारी प्रसाद द्विवेदी जी का प्रथम निबंध संग्रह कौन-सा है?
[A] विचार और वितर्क
[B] अशोक के फूल
[C] साहित्य सहचर
[D] कुटज
उत्तर देखें-
[B] हजारी प्रसाद द्विवेदी जी का प्रथम निबंध संग्रह ‘अशोक के फूल’ (1948 ई.) है। कल्पलता, मध्यकालीन धर्मसाधना, कुटज, विचार और वितर्क, विचार प्रवाह, साहित्य सहचर, आलोक पर्व आदि इनके अन्य निबंध संग्रह हैं।
14. निम्न विकल्पों में से कौन-सा एक विकल्प ‘रचनाकार-रचना’ की दृष्टि से गलत है?
[A] नागार्जुन-युगधारा
[B] शिवमंगल सिंह ‘सुमन’-वीणा
[C] त्रिलोचन-धरती
[D] केदारनाथ अग्रवाल-युग की गंगा
उत्तर देखें-
[B] ‘वीणा’ (1927 ई.) सुमित्रानंदन पंत की रचना है।
15. मैला आँचल उपन्यास में कहाँ का चित्रण है?
[A] बाँदा
[B] मेरीगंज
[C] बरेली
[D] हरदोई
उत्तर देखें-
[B] फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ कृत मैला आँचल (1954 ई.) उपन्यास में बिहार के पूर्णिया जिले के ‘मेरीगंज’ गाँव का चित्रण है।
[C] ‘रूपक रहस्य’ नामक आलोचनात्मक ग्रन्थ ‘श्यामसुंदर दास’ का है। साहित्यालोचन, भाषा विज्ञान, हिंदी भाषा का विकास, हिंदी भाषा और साहित्य आदि इनके अन्य ग्रंथ हैं।
17. ‘सिन्दूर की होली’ नाटक किस रचनाकार द्वारा लिखित है?
[C] ‘सिन्दूर की होली’ (1934 ई.) नाटक ‘लक्ष्मीनारायण मिश्र’ के द्वारा लिखित है। अशोक, सन्यासी, राक्षस का मंदिर, मुक्ति का रहस्य, गरुणध्वज, नारद की वीणा, वितस्ता की लहरें, गुड़िया का घर आदि इनके अन्य नाटक हैं।
18. रीतिकाल लगभग कितनी शताब्दियों तक चला?
[A] चार शताब्दियों तक
[B] एक शताब्दी तक
[C] पाँच शताब्दियों तक
[D] दो शताब्दियों तक
उत्तर देखें-
[D] रीतिकाल लगभग दो शताब्दियों- संवत् 1700 से संवत् 1900 तक चला।
[D] ‘शेखर एक जीवननी’ के शेखर का चरित्र मूलतः ‘विद्रोही’ प्रकार का है। यह अज्ञेय का मनोविश्लेषणात्मक उपन्यास है। इसका पहला भाग 1940 ई. में तथा दूसरा भाग 1944 ई. में प्रकाशित हुआ था।
21. खरोष्ठी लिपि भारत के किस क्षेत्र में प्रचलित थी?
[A] दक्षिणोत्तर क्षेत्र
[B] पश्चिमोत्तर क्षेत्र में
[C] उत्तर क्षेत्र
[D] पूर्वोत्तर
उत्तर देखें-
[B] खरोष्ठी लिपि भारत के ‘पश्चिमोत्तर’ क्षेत्र में प्रचलित थी। यह भारत की प्राचीनतम लिपियों में से एक है। यह दाएं से बाएं लिखी जाती है। सम्राट अशोक ने शाहबाजगढ़ी और मनसेहरा के अभिलेख खरोष्ठी लिपि में लिखाया है।
22. “समरस थे जड़ या चेतन सुंदर साकार बना था, चेतनता एक विलसती आनंद अखंड घना था।” पंक्तियाँ किसकी हैं?
[A] त्रिलोचन शास्त्री
[B] आचार्य रामचंद्र शुक्ल
[C] नंददुलारे वाजपेयी
[D] जयशंकर प्रसाद
उत्तर देखें-
[D] उक्त पंक्तियाँ ‘जयशंकर प्रसाद’ के कामायनी (1935 ई.) महाकाव्य के ‘आनंद सर्ग’ की हैं।
23. ‘हम दीवानों की क्या हस्ती, हैं आज यहाँ कल वहाँ चले’ पंक्तियों किस रचनाकार की है?
[D] उक्त पंक्तियाँ ‘भगवतीचरण वर्मा’ की प्रसिद्ध कविता ‘दीवानों की हस्ती’ की हैं। मधुकण, प्रेम-संगीत, मानव, रंगों से मोह आदि इनकी काव्य रचनाएं हैं।
24. प्रेमचंद को कबीर के बाद हिंदी का सबसे बड़ा व्यंग्यकार किसने माना है?
[A] अमृतलाल नागर
[B] राम विलास शर्मा
[C] हजारी प्रसाद द्विवेदी
[D] भीष्म साहनी
उत्तर देखें-
[B] प्रेमचंद को कबीर के बाद हिंदी का सबसे बड़ा व्यंग्यकार ‘राम विलास शर्मा’ ने माना है।
25. ‘नेपाली’ भाषा की लिपि क्या है?
[A] कैची
[B] देवनागरी
[C] गुरुमुखी
[D] चित्रलिपि
उत्तर देखें-
[B] ‘नेपाली’ भाषा की लिपि ‘देवनागरी’ है। हिंदी, संस्कृत, मराठी, नेपाली आदि भाषाएं देवनागरी में लिखी जाती हैं।
26. ग्रीकवासियों ने भारत के लिए कौनसा शब्द प्रयुक्त किया?
[A] इंडिया
[B] इंडोनेशिया
[C] इंडानिया
[D] हिंदेशिया
उत्तर देखें-
[A] ग्रीकवासियों ने भारत के लिए ‘इंडिया’ शब्द प्रयुक्त किया। ‘मिनहाज-ए-सिराज’ ने 13 वीं शताब्दी मे पहली बार ‘हिंदुस्तान’ शब्द का प्रयोग किया था। भारत को भारतवर्ष, जम्बूद्वीप, भारतखंड, आर्यावर्त, हिंद आदि नामों से भी जाना जाता है।
[A] ‘खुशबू के शिलालेख’ कविता ‘दूसरा सप्तक’ के प्रथम कवि ‘भवानी प्रसाद मिश्र’ की है। गीत फरोश, चकित है दुःख, अनाम तुम आते हो, गाँधी पंचशती, बुनी हुई रस्सी, फसलें और फूल, इदम् न मम् आदि।
28. इनमें से कौन सी भाषा देवनागरी लिपि के अंतर्गत नहीं आती है?
[A] बांग्ला
[B] कोंकणी
[C] गुजराती
[D] संस्कृत
उत्तर देखें-
[A] बांग्ला भाषा, असमिया और मणिपुरी ‘बांग्ला लिपि’ में लिखी जाती हैं जो ‘पूर्वी नागरी लिपि’ का एक परिमार्जित रूप है।
29. ‘महाराणा का महत्त्व’ किसकी रचना है?
[A] जयशंकर प्रसाद
[B] नवीन जी
[C] केदारनाथ मिश्र
[D] माखन लाल चतुर्वेदी
उत्तर देखें-
[A] ‘महाराणा का महत्त्व’ (1914 ई.) जयशंकर प्रसाद की रचना है। प्रेम पथिक, वनमिलन, उर्वसी, कानन-कुसुम, झरना, आँसू, लहर, कामायनी आदि इनकी अन्य रचनाएं हैं।
30. ‘हिंदी शब्द सागर’ किसके द्वारा संपादित ग्रंथ है?
[A] डॉ नगेन्द्र
[B] श्याम सुन्दर दास
[C] हजारी प्रसाद द्विवेदी
[D] पं. रामचंद्र शुक्ल
उत्तर देखें-
[B] ‘हिंदी शब्द सागर’ के प्रधान संपादक ‘श्याम सुन्दर दास’ हैं। वहीं बालकृष्ण भट्ट, लाला भगवानदीन, अमीर सिंह, जगन्मोहन वर्मा सह-संपादक थे, जबकि रामचंद्र शुक्ल और रामचंद्र वर्मा ने भी इसमें महत्त्वपूर्ण सहयोग दिया था। इसका प्रकाशन नागरी प्रचारिणी सभा, काशी ने किया था। इसका प्रकाशन 1922-1929 के बीच हुआ था।
31. ‘हिन्दुस्तान की एकता के लिये हिन्दी भाषा जितना काम देगी, उससे बहुत अधिक काम देवनागरी लिपि दे सकती है।” किन महापुरुष के मत हैं?
[A] जेम्स प्रिन्सेप
[B] जॉन एक फ्लीट
[C] जॉन मार्शल
[D] आचार्य विनोबा भावे
उत्तर देखें-
[D] उक्त कथन ‘आचार्य विनोबा भावे’ का है।
32. ब्रज भाषा का केंद्रीय क्षेत्र कहाँ है?
[A] मगध
[B] द्वारिका
[C] अयोध्या
[D] मथुरा
उत्तर देखें-
[D] ब्रजभाषा का केंद्रीय क्षेत्र ‘मथुरा’ है। शौरसेनी अपभ्रंश अपभ्रंश से विकसित ब्रजभाषा आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में विशुद्ध रूप में बोली जाती है, जबकि एटा, मैनपुरी, बदायूँ, फीरोजाबाद, बरेली, गुंडगाँव, ग्वालियर और भरतपुर में मिश्रित रूप में बोली जाती है। डॉ. धीरेन्द्र वर्मा के अनुसार ‘ब्रजभाषा शब्द का पहला प्रयोग भिखारीदास ने किया था।’
33. निम्न में से किस रचनाकार का असली नाम ‘सैय्यद इब्राहिम’ है?
[A] रसखान
[B] मलूकदास
[C] रहीम
[D] सूरदास
उत्तर देखें-
[A] रसखान का असली नाम ‘सैय्यद इब्राहिम’ है। दानलीला, रसखान सतक, सुजान रसखान, अष्टयाम, प्रेमवाटिका आदि इनकी रचनाएं हैं। भारतेन्दु ने इनके बारे में लिखा है कि, ‘इन मुसलमान हरिजनन पर कोटिन हिंदू वारिए’।
34. निम्नलिखित विकल्पों में से अवधी का सही उदाहरण चुनिए।
[A] एक मर्मों के दो धीवाड़े आहे
[B] एक भाई के दो बेटे छे
[C] एक मनई के दुइ बेटबे रहिन
[D] एक औरत के दो लड़के थे
उत्तर देखें-
[C] अवधी भाषा का उदाहरण: एक मनई के दुइ बेटबे रहिन।
35. प्राचीनतम भारतीय भाषा कौनसी है?
[A] अपभ्रंश
[B] वैदिक संस्कृत
[C] लौकिक संस्कृत
[D] अवहट्ट
उत्तर देखें-
[B] प्राचीनतम भारतीय भाषा ‘वैदिक संस्कृत’ है। भारतीय आर्यभाषा का कालक्रम-
प्राचीन भारतीय आर्यभाषा:
1. वैदिक संस्कृत (2000 ई.पू. से 800 ई.पू. तक),
लौकिक संस्कृत (800 ई.पू. से 500 ई.पू. तक),
2. मध्यकालीन भारतीय आर्यभाषा:
पालि (प्रथम प्राकृति) (500 ई.पू. से 1 ई. तक)
प्राकृत (द्वितीय प्राकृति) (1 ई. से 500 ई. तक)
अपभ्रंश (तृतीय प्राकृति) (500 ई. से 1000 ई. तक)
3. आधुनिक भारतीय आर्यभाषा (1000 ई. से अब तक)
36. ‘केशव कठिन काव्य के प्रेत हैं’ यह कथन किस आलोचक का है?
[A] हजारी प्रसाद द्विवेदी
[B] रामचंद्र शुक्ल
[C] विद्यापति
[D] राहुल सांकृत्यायन
उत्तर देखें-
[B] ‘केशव कठिन काव्य के प्रेत हैं’ यह कथन ‘रामचंद्र शुक्ल’ का है। शुक्ल के अनुसार ‘रामचंद्रिका में केशव को सर्वाधिक सफलता मिली है, संवाद-योजना में केशव के पात्र बातों में से बात निकाल कर संवाद करते हैं।’ वहीं रामस्वरूप चतुर्वेदी ने ‘रामचंद्रिका’ को छंदों का अजायबघर कहा है।
37. “देवनागरी में यद्यपि Z और F (ज़ और फ़) के लिए वर्ण नहीं हैं फिर भी यहाँ सभी ज्ञात लिपियों से अधिक पूर्ण एवं संतुलित है।” किस विद्वान का मत है?
[B] ‘सात गीत वर्ष’ (1959 ई.) धर्मवीर भारती का काव्य संग्रह है। ठंडा लोहा, अंधायुग, कानुप्रिया आदि इनके अन्य प्रमुख ग्रंथ हैं।
39. नई कविता नाम का प्रचार किस रचनाकार ने किया?
[A] रामविलास शर्मा
[B] रांगेय राघव
[C] प्रताप नारायण त्रिपाठी
[D] अज्ञेय
उत्तर देखें-
[D] नई कविता नाम का प्रचार ‘अज्ञेय’ ने किया। उन्होंने अपनी एक रेडियो वार्ता में इस पद का सर्वप्रथम प्रयोग किया था।
40. निम्न में से किसका जन्म 1469 ई. में कार्तिक पूर्णिमा के दिन पंजाब के तलवंडी गांव में हुआ था?
[A] गुरु गोविंद सिंह
[B] अर्जुन देव
[C] गुरु तेगबहादुर
[D] गुरु नानक देव
उत्तर देखें-
[D] ‘गुरु नानक देव’ का जन्म 1469 ई. में कार्तिक पूर्णिमा के दिन पंजाब के तलवंडी गांव में हुआ था। जपुजी, नसीहतनामा, आसदीबार, रहिरास और सोहिला इनकी प्रमुख रचनाएं हैं।
41. ‘श्वेताम्बर’ समस्तपद का सही बहुब्रीहि समास है:
[A] अंबर श्वेत
[B] अंबर श्वेत की तरह का
[C] श्वेत है अंबर जिसके अर्थात सरस्वती जी
[D] श्वेत रुपी अंबर
उत्तर देखें-
[C] ‘श्वेताम्बर’ समस्तपद का बहुब्रीहि समास ‘श्वेत है अंबर जिसके अर्थात सरस्वती जी’ है। बहुब्रीहि समास में कोई भी पद प्रधान नहीं होता, दोनों शब्द मिलकर एक नया अर्थ प्रकट करते हैं।
42. निम्न में से ‘खादि-खादी’ शब्द युग्म के सही अर्थ वाला विकल्प है:
[C] उक्त वाक्य ‘संख्यावाचक विशेषण’ का उदाहरण है। जिन शब्दों से संज्ञा या सर्वनाम की संख्या लक्षित होती है, उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। इसके तीन भेद हैं-
1. निश्चित संख्यावाचक- एक लड़का, बीस रुपये आदि।
2. अनिश्चित संख्यावाचक- कुछ लोग, सब लोग आदि।
3. परिमाण बोधक- सेर भर दूध, तोला भर सोना आदि।
46. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो प्रत्यय से बने शब्द का सही विकल्प नहीं है।
[A] धार्मिक
[B] कुख्यात
[C] पाठक
[D] शालीनता
उत्तर देखें-
[B] ‘कुख्यात’ प्रत्यय से बना शब्द नहीं है बल्कि ‘कु’ उपसर्ग से बना शब्द है। वहीं अन्य शब्द क्रमशः इक, अक और ता प्रत्यय से बने हैं।
47. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो उपसर्ग से बने शब्द का सही विकल्प नहीं है।
[A] आरोग्य
[B] दुर्जन
[C] चटनी
[D] पचरंगा
उत्तर देखें-
[C] ‘चटनी’ उपसर्ग से बना शब्द नहीं है, बल्कि यह ‘नी’ प्रत्यय से बना शब्द है।
48. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो अन्य पुरुष वाचक सर्वनाम का सही विकल्प है।
[A] मेरा
[B] हमको
[C] तुम्हारा
[D] वह
उत्तर देखें-
[D] ‘वह’ अन्य पुरुष वाचक सर्वनाम का उदाहरण है। पुरुष वाचक सर्वनाम के तीन भेद हैं-
उत्तम पुरुष- मैं, हम
मध्यम पुरुष- तू, तुम, आप
अन्य पुरुष- वह, वे यह, ये
49. ‘मैंने आज घर की सफ़ाई नहीं की।’ में वाक्य भेद है:
[C] उक्त वाक्य ‘निषेधवाचक वाक्य’ का उदाहरण है। जिसमें किसी बात का न् होने का बोध हो, निषेधवाचक वाक्य कहलाता है।
50. निम्न विकल्पों में से संयुक्त वाक्य को पहचानिए।
[A] हमने पानी बरसता हुआ देखा और घर में शरण ली।
[B] जब तुम लौटकर आओगे तब मैं आऊँगा।
[C] आज हिन्दी की कक्षा नहीं होगी।
[D] पिताजी पुस्तक पढ़ रहे हैं।
उत्तर देखें-
[A] ‘हमने पानी बरसता हुआ देखा और घर में शरण ली’ संयुक्त वाक्य है। ‘संयुक्त वाक्य’ उस वाक्य समूह को कहते हैं, जिसमें दो या दो से अधिक सरल वाक्य या मिश्रित वाक्य अव्ययों द्वारा संयुक्त हों।
51. ‘सोना’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है:
[A] हाटक
[B] कुंदन
[C] मय
[D] हेम
उत्तर देखें-
[C] मय ‘सोना’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है। ‘सोना’ का पर्यायवाची शब्द- सुवर्ण, स्वर्ण, कंचन, हाटक, कनक, हिरण्य, हें, जातरूप, कुंदन आदि।
52. ‘स्वर्गारोहण’ का सही संधि-विच्छेद वाला विकल्प पहचानिए?
[D] ‘स्वर्गारोहण’ का संधि-विच्छेद ‘स्वर्ग + आरोहण’ है, इसमें दीर्घ संधि है। दीर्घ संधि: यदि प्रथम शब्द के अंत में ह्रस्व या दीर्घ अ, इ, उ, ऋ में से कोई एक वर्ण हो और द्वितीय शब्द के आदि में उसी का समान वर्ण हो तो दोनों के स्थान पर एक दीर्घ हो जाता है।
53. निम्न विकल्पों में से ‘अपकीर्ति’ का विलोम शब्द है:
[A] अपयश
[B] उपचय
[C] सुकीर्ति
[D] सुवर्ण
उत्तर देखें-
[C] ‘अपकीर्ति’ का विलोम शब्द ‘सुकीर्ति’ है। वहीं यश का अपयश और अपचय का उपचय विलोम शब्द है।
54. “या अनुरागी चित्त की, गति समझे नहिं कोय।
ज्यों ज्यों बूडे स्याम रंग, त्यों त्यों उज्ज्वल होय॥”
इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
[B] उपरोक्त पंक्ति में ‘विरोधाभास’ अलंकार है। जहाँ विरोध न् होते हुए भी विरोध का आभास किया जाए, वहाँ विरोधाभास अलंकार होता है।
55. ‘नेपाली’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?
[A] अली
[B] ली
[C] ई
[D] इ
उत्तर देखें-
[C] ‘नेपाली’ शब्द में ‘ई’ प्रत्यय है। शब्दों के बाद जो अक्षर या अक्षर समूह लगाया जाता है उसे ‘प्रत्यय’ कहते हैं। इसके दो भेद हैं-
1. कृत् प्रत्यय: क्रिया या धातु के अंत में प्रयुक्त होने वाले प्रत्यय को कृत् प्रत्यय कहते हैं।
2. तद्धित प्रत्यय: संज्ञा, सर्वनाम या विशेषण के अंत में लगने वाले प्रत्यय को तद्धित प्रत्यय कहते हैं।
56. ‘राम पढ़ रहा था परन्तु रमेश सो रहा था।’ वाक्य भेद को पहचानिए:
[C] ‘राम पढ़ रहा था परन्तु रमेश सो रहा था’ वाक्य, ‘संयुक्त वाक्य’ है। जिस वाक्य में साधारण या मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अव्ययों द्वारा होता है, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।
[D] ‘जिसकी आशा न की गई हो’ का एकार्थी शब्द ‘अप्रत्याशित’ है। वहीं-
‘वह जो देखा न जा सके’ का एकार्थी शब्द ‘अगोचर’ है।
‘रूठे हुए को मनाना’ का एकार्थी शब्द ‘अनुनय’ है।
‘जिसका अनुभव इंद्रियों द्वारा न हो सके’ का एकार्थी शब्द ‘अतीन्द्रिय’ है।
58. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो भाववाचक संज्ञा का सही विकल्प नहीं है।
[A] अध्यापन
[B] भ्राता
[C] डकैती
[D] शत्रुता
उत्तर देखें-
[B] भ्राता भाववाचक संज्ञा का सही विकल्प नहीं है। जिस संज्ञा शब्द से व्यक्ति या वस्तु के गुण, धर्म, दशा या व्यापार का बोध हो, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे- बुढ़ापा, नम्रता, मिठास, समझ, चाल आदि।
59. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो भाववाचक संज्ञा का सही विकल्प नहीं है।
[A] रुलाई
[B] अध्यापन
[C] सामाजिकता
[D] छोटा
उत्तर देखें-
[D] ‘छोटा’ शब्द भाववाचक संज्ञा नहीं है, बल्कि इसका भाववाचक संज्ञा रूप ‘छुटपन’ है। जिस संज्ञा शब्द से व्यक्ति या वस्तु के गुण, धर्म, दशा या व्यापार का बोध होता है, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं।
60. निम्न विकल्पों में से मिश्र वाक्य को पहचानिए।
[A] बच्चे पार्क में खेल रहे हैं।
[B] तुम कौन-सी कक्षा में पढ़ते हो?
[C] उसने जो परीक्षा दी, वह दसवीं की थी।
[D] सूर्योदय हुआ और अंधेरा चला गया।
उत्तर देखें-
[C] ‘उसने जो परीक्षा दी, वह दसवीं की थी’ वाक्य, मिश्र वाक्य है। जिस वाक्य में एक साधारण वाक्य के अतिरिक्त उसके अधीन कोई दूसरा उपवाक्य हो, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं।
61. निम्नलिखित में ‘बन्दर क्या जाने अदरक का स्वाद’ लोकोक्ति का सही अर्थ है:
[A] छिपे ढंग से चाल चलना
[B] बुद्धिभ्रष्ट होना
[C] चालाकी से काम करना
[D] मूर्ख को गुण की परख न होना।
उत्तर देखें-
[D] ‘बन्दर क्या जाने अदरक का स्वाद’ लोकोक्ति का अर्थ ‘मूर्ख को गुण की परख न होना’ है।
62. “चिर जीवो जोरी जुरै, क्यों न सनेह गंभीर।
को घटि ये वृषभानुजा, वे हलधर के बीर॥”
निम्न पंक्ति में कौन-सी शब्द शक्ति है?
[C] उपरोक्त पंक्ति में ‘व्यंजना शब्दशक्ति’ है। शब्द के जिस व्यापार से मुख्य और लक्ष्य अर्थ से भिन्न अर्थ की प्रतीत हो उसे ‘व्यंजना शब्दशक्ति’ कहते हैं।
63. निम्नलिखित में ‘अपनी डफली आप बजाना’ मुहावरे का सही अर्थ है:
[A] अपने मन की करना
[B] बुरी तरह पछताना
[C] हृदय में समाना
[D] अपना हाल बताना
उत्तर देखें-
[A] ‘अपनी डफली आप बजाना’ मुहावरे का अर्थ ‘अपने मन की करना’ है।
64. निम्नलिखित में ‘आग पर लोटना’ मुहावरे का सही अर्थ है:
[A] दूसरों में झगड़ा कराके अलग हो जाना
[B] ईर्ष्या से जलना
[C] क्रोध को और भड़काना
[D] खतरा मोल न लेना
उत्तर देखें-
[B] ‘आग पर लोटना’ मुहावरे का अर्थ ‘ईर्ष्या से जलना’ है।
65. निम्नलिखित शब्दों में से उस शब्द को चुनिए जिसमे उचित स्थान पर अनुस्वार का प्रयोग हुआ है?
[A] ध्वनिया
[B] सन्शोधन
[C] संयुक्त
[D] गणतत्र
उत्तर देखें-
[C] ‘संयुक्त’ शब्द में उचित स्थान पर अनुस्वार का प्रयोग हुआ है। अनुस्वार स्वर के बाद आने वाला व्यंजन है, जिसकी ध्वनि नाक से निकलती है; जैसे- ध्वनियाँ, संशोधन, गणतंत्र आदि।
66. “इस करुणा कलित हृदय में,
अब विकल रागिनी बजती”।
इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
[D] उपरोक्त पंक्ति में ‘अनुप्रास अलंकार’ है। वर्णों की आवृत्ति को अनुप्रास कहते हैं।
67. ‘अब की अब, जब की जब के साथ’ लोकोक्ति का सही अर्थ है:
[A] जीवन में विपत्ति सब पर आती है।
[B] किसी तरह की जिम्मेवारी का न होना
[C] थोड़े दिन की शान-शौकत
[D] सदा वर्तमान की ही चिंता करनी चाहिए
उत्तर देखें-
[D] ‘अब की अब, जब की जब के साथ’ लोकोक्ति का अर्थ ‘सदा वर्तमान की ही चिंता करनी चाहिए’ है।
68. निम्नलिखित में ‘अंधों के आगे रोना, अपना दीदा खोना’ लोकोक्ति का सही अर्थ है:
[A] अपने घर या गली-मोहल्ले में बहादुरी दिखाना
[B] आमदनी से अधिक खर्च
[C] अपनी इज्जत अपने हाथ होती है
[D] मूर्खों को सदुपदेश देना या अच्छी बात बताना व्यर्थ है
उत्तर देखें-
[D] ‘अंधों के आगे रोना, अपना दीदा खोना’ लोकोक्ति का अर्थ ‘मूर्खों को सदुपदेश देना या अच्छी बात बताना व्यर्थ है’।
69. निम्नलिखित में ‘उड़ती चिड़िया को पहचानना’ मुहावरे का सही अर्थ है:
[A] मन की या रहस्य की बात तुरंत जानना
[B] अनहोनी या लीक से हटकर बात करना
[C] फिक्र या चिन्ता करना
[D] दूसरे को नीचा दिखाने के प्रयास में स्वयं नीचा देखना
उत्तर देखें-
[A] ‘उड़ती चिड़िया को पहचानना’ मुहावरे का अर्थ ‘मन की या रहस्य की बात तुरंत जानना’ है।
70. निम्नलिखित में ‘ओस चाटे प्यास नहीं बुझती’ लोकोक्ति का सही अर्थ है:
[A] बड़े काम के लिए विशेष प्रयत्न की आवश्यकता होती है
[B] एक कष्ट पर दूसरा कष्ट
[C] दोनों ओर मुसीबत
[D] मूर्ख किन्तु धनवान
उत्तर देखें-
[A] ‘ओस चाटे प्यास नहीं बुझती’ लोकोक्ति का अर्थ ‘बड़े काम के लिए विशेष प्रयत्न की आवश्यकता होती है’।
71. “उधर गरजती सिंधु लहरियां, कुटिल काल के जालों सी।
चली आ रही फेन उगलती, फन फैलाए व्यालों सी॥”
पंक्ति में कौन-सा रस है?
[A] अद्भुत रस
[B] भयानक रस
[C] करुण रस
[D] वीभत्स रस
उत्तर देखें-
[B] उपरोक्त पंक्तियों में ‘भयानक रस’ है। किसी भयानक दृश्य को देखने से उत्पन्न भय की परिपक्वावस्था को भयानक रस कहते हैं।
72. “मैं सुकुमारि, नाथ बन जोगू।
तुमहिं उचित तप, मो कहँ भोगू॥”
में कौन सी शब्द शक्ति है?
[B] उपरोक्त पंक्तियों में ‘आर्थी व्यंजना’ शब्द शक्ति है। जहाँ व्यंजना शब्द-विशेष पर आधारित न होकर अर्थ पर आधारित होती है, उसे आर्थी व्यंजना शब्द शक्ति कहते हैं।
73. निम्नलिखित में ‘अंजर-पंजर ढीला होना’ मुहावरे का सही अर्थ है:
[A] तर्क करना या टालमटोल करना
[B] अनाड़ी आदमी को सफलता प्राप्त होना
[C] मौत निकट आना
[D] शरीर शिथिल होना या बहुत थक जाना
उत्तर देखें-
[D] ‘अंजर-पंजर ढीला होना’ मुहावरे का अर्थ ‘शरीर शिथिल होना या बहुत थक जाना है।
74. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत हिंदी को संघ की राज भाषा घोषित किया गया?
[A] संविधान के अनुछेद 343 के तहत हिंदी को संघ की राज भाषा घोषित किया गया। 14 सितंबर, 1949 ई. को हिंदी को राजभाषा स्वीकार किया गया था। अनुच्छेद 343 से 351 तक राज भाषा के संबंध में व्यवस्था की गयी है।
75. “हिन्दी इसी मिट्टी की बोली है और अरबी या फ़ारसी से अधिक जनमानस के निकट है।” किस भाषाविद का मत है।
[A] ग्रियर्सन
[B] 1901 की जनगणना की रिपोर्ट
[C] फैलन
[D] रिचर्ड्स
उत्तर देखें-
[C] उपरोक्त मत भाषाविद ‘फैलन’ का है।
76. मुख्य अर्थ में भिन्न होते हुए भी उससे कुछ सम्बद्ध अर्थ प्रकट करने वाली शब्द शक्ति को क्या कहते हैं?
[A] मुख्य अर्थ में भिन्न होते हुए भी उससे कुछ सम्बद्ध अर्थ प्रकट करने वाली शब्द शक्ति को ‘लक्षणा शब्द शक्ति’ कहते हैं।
77. निम्नलिखित में अंग्रेज़ी शब्द ‘Memorandum’ का हिंदी पारिभाषिक शब्द है:
[A] प्रशासन
[B] ज्ञापन
[C] प्रबंधक
[D] आयोग
उत्तर देखें-
[B] ‘Memorandum’ का हिंदी पारिभाषिक शब्द ‘ज्ञापन’ है। वहीं Administration का हिंदी पारिभाषिक शब्द प्रशासन, Manager का प्रबंधक और Commission का आयोग है।
78. निम्नलिखित में ‘आग लगन्ते झोपड़ा, जो निकले सो लाभ’ लोकोक्ति का सही अर्थ है:
[A] नुकसान होते-होते जो कुछ बच जाय, वही बहुत है
[B] बहुत बढ़-बढ़ कर बातें करना
[C] उद्योगी को ही धन मिलता है
[D] लेने का देना
उत्तर देखें-
[A] ‘आग लगन्ते झोपड़ा, जो निकले सो लाभ’ लोकोक्ति का अर्थ ‘नुकसान होते-होते जो कुछ बच जाय, वही बहुत है’।
79. ‘पड़ी थी बिजली-सी विकराल। लपेटे थे घन जैसे बाल’। इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
[A] उपरोक्त पंक्ति में ‘उपमा अलंकार’ है। समान धर्म, स्वभाव, शोभा, गुण आदि के आधार पर जहाँ एक वस्तु की तुलना दूसरी वस्तु से की जाती है, वहाँ उपमा अलंकार होता है।
80. संविधान में प्रांतीय भाषाओं के दावे को किस अनुसूची द्वारा स्वीकार किया गया?
[A] आठवीं
[B] दसवीं
[C] नौवीं
[D] साठवीं
उत्तर देखें-
[A] संविधान में प्रांतीय भाषाओं के दावे को ‘आठवीं अनुसूची’ द्वारा स्वीकार किया गया। वर्तमान में इसमें 22 भाषाएं सम्मिलित हैं।
Comprehension:
निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उससे सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर के लिए दिए गए बहुविकल्पों में से सही विकल्प को चुनिए।
आश्चर्य की बात है कि मनुष्य कभी अपने आप से यह प्रश्न नहीं करता कि उसे क्या चाहिए? सामान्य रूप से यह जानता है कि उसे अच्छा काम धंधा चाहिए, सुख, वैभव और विलास चाहिए लेकिन यह सब ऊपर की बातें हैं। सब बातों के नीचे एक रहस्य और है- मनुष्य का परमात्मा से कटा होना। यह करना ही उसके सब दुखों का कारण है। इसी दुख की पूर्ति के लिए कभी वह रिश्ते नाते जोड़ता है, कभी सांसारिक सफलता पाकर खुश होता है। लेकिन सफलता का सुख भी उसे पूरी संतुष्टि नहीं दे पाता। गौतम बुद्ध भी सांसारिक सुख पसंद नहीं कर पाए थे। तब उनके मन में प्रश्न उठा था कि आखिर मुझे संतोष कैसे मिलेगा? इस प्रश्न का उत्तर उन्हें बड़ी साधना से मिला। गौतम बुद्ध परमात्मा को नहीं मानते थे। उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला कि करुणा से मानव जीवन सुखी हो सकता है। करुणा करने वाला अपने लिए नहीं दीन दुखियों के लिए जीता है। इसी में उसे आनंद मिलता है। वास्तव में मानव का लक्ष्य यही आनंद पाना है।
81. दिए गए अनुच्छेद का उपयुक्त शीर्षक क्या होगा?
[A] दीन दुखियों के लिए
[B] वैभव और विलास
[C] मानव जीवन का लक्ष्य
[D] पूरी संतुष्टि
उत्तर देखें-
[C] दिए गए अनुच्छेद का उपयुक्त शीर्षक ‘मानव जीवन का लक्ष्य’ होगा।
82. मनुष्य जीवन का वास्तविक कष्ट क्या है?
[A] सांसारिक सफलता
[B] रिश्ते नाते जोड़ना
[C] ईश्वर से जुड़ाव
[D] ईश्वर से अलगाव
उत्तर देखें-
[D] मनुष्य जीवन का वास्तविक कष्ट ‘ईश्वर से अलगाव’ है।
83. अनुच्छेद के अनुसार सामान्य तौर पर मनुष्य जीवन में क्या चाहता है?
[A] संतोष
[B] साधना
[C] अच्छा काम धंधा, सुख, वैभव
[D] स्वयं से प्रश्न करना
उत्तर देखें-
[C] अनुच्छेद के अनुसार सामान्य तौर पर मनुष्य जीवन में ‘अच्छा काम धंधा, सुख, वैभव’ चाहता है।
84. गौतम बुद्ध ने मानव जीवन को सुखी बनाने का कौन-सा उपाय खोजा?
[A] सांसारिक सुख पसंद करना
[B] स्वयं के लिए जीना
[C] करुणा को छोड़ना
[D] करुणा अपनाने के लिए कहा
उत्तर देखें-
[D] गौतम बुद्ध ने मानव जीवन को सुखी बनाने का उपाय ‘करुणा अपनाने के लिए कहा’।
85. दिए गए विकल्पों में से कौन-सा लक्ष्य का समानार्थी शब्द नहीं है?
[A] अंतिम
[B] ध्येय
[C] उद्देश्य
[D] प्रयोजन
उत्तर देखें-
[A] ‘अंतिम’ शब्द लक्ष्य का समानार्थी नहीं है।
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उससे सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर के लिए दिए गए बहुविकल्पों में से सही विकल्प को चुनिए।
अचल खड़े रहते जो ऊँचा शीश उठाए तूफानों में, सहनशीलता, दृढ़ता हँसती जिनके यौवन के प्राणों में। वही पंथ बाधा को तोड़े बहते हैं जैसे हों निर्झर, प्रगति नाम को सार्थक करता यौवन दुर्गमता पर चलकर। आज देश की भावी आशा बनी तुम्हारी ही तरुणाई, नए जन्म की श्वास तुम्हारे अंदर जगकर है लहराई। आज विगत युग के पतझर पर तुमको नव मधुमास खिलाना, नवयुग के पृष्ठों पर तुमको है नूतन इतिहास लिखाना। उठो राष्ट्र के नवयौवन तुम दिशा-दिशा का सुन आमंत्रण, जागो, देश के प्राण जगा दो नए प्रात का नया जागरण। आज विश्व को यह दिखला दो हममें भी जागी तरुणाई, नई किरण की नई चेतना में हमने भी ली अंगड़ाई।
86. काव्यांश का उचित शीर्षक चुनिए।
[A] नवयुवकों का पलायन
[B] पतझड़ का मौसम
[C] नवयुवकों का आह्वान
[D] मधुमास खिलाना
उत्तर देखें-
[C] काव्यांश का उचित शीर्षक ‘नवयुवकों का आह्वान’ होगा।
87. मार्ग की रुकावटों को कौन तोड़ता है?
[A] वीर व्यक्ति
[B] शीश झुकाए व्यक्ति
[C] भावी व्यक्ति
[D] बुद्धिमान व्यक्ति
उत्तर देखें-
[A] मार्ग की रुकावटों को ‘वीर व्यक्ति’ तोड़ता है।
88. दिए गए विकल्पों में से कौन-सा सार्थक का विलोम शब्द है?
[A] अर्थपूर्ण
[B] अर्थवान
[C] लाभप्रद
[D] निरर्थक
उत्तर देखें-
[D] सार्थक का विलोम शब्द ‘निरर्थक’ है।
89. कवि देश के नवयुवकों का आह्वान क्यों कर रहा है?
[A] क्योंकि उनके पास कुछ काम नहीं है
[B] क्योंकि उनमें निराशा है
[C] क्योंकि देश की उन्नति के लिए नवयुवक चाहिए
[D] क्योंकि उनमें नए कार्य करने का उत्साह व क्षमता है
उत्तर देखें-
[D] कवि देश के नवयुवकों का आह्वान कर रहा है ‘क्योंकि उनमें नए कार्य करने का उत्साह व क्षमता है’।
90. नवयुवक प्रगति के नाम को कैसे सार्थक करते हैं?
[A] सुगम रास्तों पर चलकर
[B] दुर्गम रास्तों पर चलकर
[C] नया जीवन वाला व्यक्ति
[D] हंसते हुए
उत्तर देखें-
[A] नवयुवक प्रगति के नाम को ‘दुर्गम रास्तों पर चलकर’ सार्थक करते हैं।
ज्ञानपीठ पुरस्कार
gyanpeeth award भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। भारत का कोई भी नागरिक जो आठवीं...