DSSSB TGT Hindi Question Paper 2021 (04 September, Shift 2)

0
27
dsssb tgt hindi question paper
DSSSB TGT Hindi के सभी वर्षों के प्रश्न-पत्र देखें

DSSSB TGT Hindi परीक्षा 2021 (04 सितंबर, शिफ्ट 2) का प्रश्न पत्र उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इस ब्लॉग में हम पूरे प्रश्न पत्र को उत्तर सहित प्रस्तुत कर रहे हैं ताकि आप परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के स्तर और तैयारी की दिशा को बेहतर समझ सकें। यह सामग्री आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी और पुनरावृत्ति के लिए उपयोगी साबित होगी।

1. सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ जी उपन्यासों का प्रकाशन की दृष्टि से सही कालक्रम पहचानिए।
[A] अप्सरा-चोटी की पकड़-कुल्ली भाट-अलका
[B] अलका-कुल्ली भाट-चोटी की पकड़-अप्सरा
[C] चोटी की पकड़-अप्सरा-अलका-कुल्ली भाट
[D] अप्सरा-अलका-कुल्ली भाट-चोटी की पकड़
उत्तर देखें-
[D] ‘निराला’ जी उपन्यासों का प्रकाशन की दृष्टि से सही कालक्रम अप्सरा (1931 ई.), अलका (1933 ई.), प्रभावती (1936 ई.), निरुपमा (1936 ई.), कुल्ली भाट (1938-39 ई.), बिल्लेसुर बकारिहा (1942 ई.), चोटी की पकड़ (1946 ई.), काले-कारनामे (1950 ई.- अपूर्ण)
2. निम्न में कौन-सा उपन्यास धर्मवीर भारती जी का नहीं है?
[A] ग्यारह सपनों का देश
[B] प्रारंभ व समापन
[C] चारू चंद्रलेख
[D] सूरज का सातवाँ घोड़ा
उत्तर देखें-
[C] ‘चारू चंद्रलेख’ हजारी प्रसाद द्विवेदी का उपन्यास है। बाणभट्ट की आत्मकथा, पुनर्नवा, अनामदास का पोथा, आदि इनके अन्य उपन्यास हैं।
3. ‘समुद्र संतरण’ कहानी के रचयिता कौन हैं?
[A] हजारी प्रसाद द्विवेदी
[B] जयशंकर प्रसाद
[C] जैनेन्द्र
[D] यशपाल
उत्तर देखें-
[B] ‘समुद्र संतरण’ कहानी के रचयिता जयशंकर प्रसाद हैं। छाया (1921 ई.), प्रतिध्वनि (1926 ई.), आकाशदीप (1929 ई.), आँधी (1931 ई.), इंद्रजाल (1936 ई.) आदि इनके कहानी संग्रह हैं।
4. दहेज़ प्रथा, अनमेल विवाह के दुष्परिणाम का चित्रण प्रेमचंद जी ने निम्न में से किस उपन्यास में किया है?
[A] प्रेमाश्रम
[B] निर्मला
[C] रंगभूमि
[D] कर्मभूमि
उत्तर देखें-
[B] दहेज़ प्रथा, अनमेल विवाह के दुष्परिणाम का चित्रण प्रेमचंद ने ‘निर्मला’ उपन्यास में किया है। वहीं-
प्रेमाश्रम उपन्यास में किसानों की दुर्दशा, जमींदारों का अत्याचार, वकीलों की बेरहमी, अदालतों और अफसरों की धांधली का चित्रण है।
रंगभूमि उपन्यास में औद्योगीकरण के दोष एवं पूँजीपतियों के शोषण तथा अंग्रेजों के अत्याचार का चित्रण है।
कर्मभूमि उपन्यास में हिन्दू-मुस्लिम एकता एवं दलित-किसानों के उत्थान की कथा है।
5. ‘चन्दर, सुधा और पम्मी’ धर्मवीर भारती जी के किस उपन्यास के पात्र हैं?
[A] सूरज का सातवाँ घोड़ा
[B] गुनाहों का देवता
[C] ग्यारह सपनों का देश
[D] प्रारंभ व समापन
उत्तर देखें-
[B] ‘चन्दर, सुधा और पम्मी’ धर्मवीर भारती के ‘गुनाहों का देवता’ (1949 ई.) उपन्यास के पात्र हैं। ‘सूरज का सातवाँ घोडा’ (1952 ई.) इनका दूसरा प्रमुख उपन्यास हैं।
6. जीवनकाल की दृष्टि से निम्नलिखित नाटककारों का सही क्रम बताइए।
[A] भुवनेश्वर, मोहन राकेश, सुरेन्द्र वर्मा, मीराकांत
[B] मोहन राकेश, सुरेन्द्र वर्मा, मीराकांत, भुवनेश्वर
[C] भुवनेश्वर, सुरेन्द्र वर्मा, मीराकांत, मोहन राकेश
[D] मीराकांत, भुवनेश्वर, मोहन राकेश, सुरेन्द्र वर्मा
उत्तर देखें-
[A] जीवनकाल की दृष्टि से नाटककारों का सही क्रम: भुवनेश्वर (1910 ई. -शाहजहाँपुर), मोहन राकेश (1925 ई. -अमृतसर), सुरेन्द्र वर्मा (1941 ई. -झाँसी), मीराकांत (1958 ई. -श्रीनगर)
7. ‘सोया हुआ जल’ उपन्यास की विषय वस्तु निम्नलिखित में से किसके साथ संबंधित है?
[A] काशी का इतिहास
[B] भिन्न-भिन्न व्यक्तियों की कहानी
[C] एक सराय में ठहरे हुए यात्रियों की एक रात की कहानी
[D] सामाजिक विसंगतियों का वर्णन
उत्तर देखें-
[C] सर्वेश्वर दयाल सक्सेना कृत ‘सोया हुआ जल’ (1954 ई.) उपन्यास की विषय वस्तु ‘एक सराय में ठहरे हुए यात्रियों की एक रात की कहानी’ से संबंधित है। पागल कुत्तों का मसीहा (1977 ई.) सूने चौखट (1981 ई.) इनके अन्य उपन्यास हैं।
8. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रेमचंद जी के विषय में सही नहीं है?
[A] उन्होंने किसान और श्रमिक वर्ग की समस्याओं को प्रस्तुत किया
[B] उन्होंने राष्ट्रीयता का समर्थन किया
[C] प्रेमचंद जी ने उपन्यास को जन-जीवन से जोड़ा
[D] उन्होंने संस्कृतनिष्ट भाषा का प्रयोग किया
उत्तर देखें-
[D] दरअसल प्रेमचंद जी संस्कृतनिष्ट भाषा का प्रयोग नहीं किया है। वे उर्दू से हिंदी में आए थे, इसलिए उनकी भाषा में हिन्दुस्तानी रूप मिलता है।
9. ‘तीस दिन मालवीय जी के साथ’ पुस्तक के रचयिता कौन हैं?
[A] वृन्दावनलाल शर्मा
[B] अमृतलाल नागर
[C] यशपाल
[D] रामनरेश त्रिपाठी
उत्तर देखें-
[D] ‘तीस दिन मालवीय जी के साथ’ (1942 ई.) पुस्तक के रचयिता ‘रामनरेश त्रिपाठी’ हैं। यह एक संस्मरणात्मक जीवनी है।
10. अज्ञेय की ‘शरणदाता’ कहानी में किसका वर्णन किया गया है?
[A] मानव संघर्ष की कहानी
[B] साम्प्रदायिकता-विरोधी कहानी
[C] नारी ममता की कहानी
[D] में बाल शोषण की कहानी
उत्तर देखें-
[B] अज्ञेय की ‘शरणदाता’ कहानी में साम्प्रदायिकता-विरोधी भावनाओं का वर्णन किया गया है।
11. 1921 में असहयोग आंदोलन के दौरान सरकारी नौकरी से त्यागपत्र देने के बाद कौन-से रचनाकार पूरी तरह से साहित्य सृजन में लग गए थे?
[A] भारतेंदु हरिश्चंद्र
[B] प्रेमचंद
[C] बालकृष्ण भट्ट
[D] यशपाल
उत्तर देखें-
[B] 1921 में असहयोग आंदोलन के दौरान सरकारी नौकरी से त्यागपत्र देने के बाद ‘प्रेमचंद’ पूरी तरह से साहित्य सृजन में लग गए थे। उन्होंने गाँधी जी के सरकारी नौकरी छोड़ने के आह्वान पर स्कूल इंस्पेक्टर पद से त्यागपत्र दे दिया था।
12. किस रचनाकार की कहानी ‘माया दर्पण’ पर फिल्म बनी जिसे 1973 का सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार प्राप्त हुआ?
[A] भीष्म साहनी
[B] शेखर जोशी
[C] ममता कालिया
[D] निर्मल वर्मा
उत्तर देखें-
[D] ‘निर्मल वर्मा’ की कहानी ‘माया दर्पण’ पर फिल्म बनी थी जिसे 1973 का सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
13. किस रचनाकार ने अपना प्रथम आलोचनात्मक लेख ‘निरालाजी की कविता’ लिखा जो चर्चित पत्रिका ‘चाँद’ में प्रकाशित हुआ?
[A] श्रीनिवास दत्त
[B] श्यामसुंदर दास
[C] डॉ. रामविलास शर्मा
[D] कृष्णा सोबती
उत्तर देखें-
[C] ‘डॉ. रामविलास शर्मा’ ने अपना प्रथम आलोचनात्मक लेख ‘निरालाजी की कविता’ लिखा जो चर्चित पत्रिका ‘चाँद’ में प्रकाशित हुआ था।
14. ‘यहाँ रहना मना है’ नाटक संग्रह किस रचनाकार का है?
[A] महादेवी वर्मा
[B] ममता कालिया
[C] जयशंकर प्रसाद
[D] श्रीधर पाठक
उत्तर देखें-
[B] ‘यहाँ रहना मना है’ नाटक संग्रह ‘ममता कालिया’ का है। ‘आप न बदलेंगे’ इनका दूसरा नाटक संग्रह है। ‘दुक्खम-सुक्खम’ उपन्यास के लिए इन्हें वर्ष 2017 में ‘व्यास सम्मान’ प्राप्त हुआ था।
15. निम्नलिखित नाटककारों में से किसने ‘आषाढ़ का एक दिन’ नाटक लिखा?
[A] मोहन राकेश
[B] विष्णु प्रभाकर
[C] सेठ गोविन्द दास
[D] जगदीश चंद्र माथुर
उत्तर देखें-
[A] ‘मोहन राकेश’ ने ‘आषाढ़ का एक दिन’ (1958 ई.) नाटक लिखा है। लहरों का राजहंस (1963 ई.), आधे अधूरे (1969 ई.) और पैर तले जमीन (यह अधूरा नाथक था जिसे बाद में कमलेश्वर ने पूरा किया)
16. ‘शिवशम्भु के चिट्ठे’ के निबंधकार कौन हैं?
[A] केशवदास
[B] चिंतामणि
[C] बालमुकुन्द गुप्त
[D] में नत्रेन्द्र शर्मा
उत्तर देखें-
[C] ‘शिवशम्भु के चिट्ठे’ के निबंधकार ‘बालमुकुन्द गुप्त’ हैं। इन्होंने ‘शिवशम्भु’ कल्पित नाम से तत्कालीन वायसराय ‘लार्ड कर्जन’ को संबोधित कर आठ चिट्ठे लिखे थे जो 1904 से 1905 ई. के मध्य ‘भारत मित्र’ पत्रिका में प्रकाशित हुए थे।
17. ‘शिवपालगंज’ किस उपन्यास से संबंधित है?
[A] परीक्षा गुरु
[B] ठेठ हिंदी का ठाठ
[C] हार
[D] राग दरबारी
उत्तर देखें-
[D] ‘शिवपालगंज’ श्रीलाल शुक्ल के ‘राग दरबारी’ उपन्यास में आए गाँव का नाम है। इस उपन्यास पर उन्हें 1969 ई. ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।
18. ‘मृगावती’ किसकी रचना है?
[A] विद्यापति
[B] अमीरखुसरो
[C] कुतुबन
[D] जायसी
उत्तर देखें-
[C] ‘मृगावती’ कुतुबन की रचना है। इसमें चंद्रनगर के राजा गणपति देव के राजकुमार और कंचनपुर के राजा रूपमुरारि की कन्या ‘मृगवती’ की प्रेमकथा का वर्णन किया गया है।
शुक्ल जी के अनुसार कुतुबन चिश्ती वंश के ‘शेख बुरहान’ के शिष्य और जौनपुर के बादशाह ‘हुसैनशाह’ के आश्रित कवि थे।
19. मलिक मुहम्मद जायसी ने ‘आखिरी कलाम’ में किस बादशाह की प्रशंसा की है?
[A] शहंशाह
[B] बाबर
[C] हुमायूँ
[D] अकबर
उत्तर देखें-
[B] मलिक मुहम्मद जायसी ने ‘आखिरी कलाम’ में बादशाह ‘बाबर’ की प्रशंसा की है। इसमें प्रलय से संबंधित कथा भी कही गई है।
20. निम्न में से कौन-सा कविता संग्रह अज्ञेय जी का नहीं है?
[A] कालजयी
[B] भग्नदूत
[C] सागर मुद्रा
[D] महावृक्ष के नीचे
उत्तर देखें-
[A] कालजयी (1980 ई.) खंडकाव्य भवानी प्रसाद मिश्र का है।
21. निम्न में से कौन-सी एक रचना ब्रजभाषा में है?
[A] रसकलश
[B] अधखिला फूल
[C] ठेठ हिंदी का ठाठ
[D] चोखे चौपदे
उत्तर देखें-
[A] अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ कृत ‘रसकलश’ (1931 ई.) रचना ब्रजभाषा में है। कृष्ण शतक (1882 ई.), रसिक रहस्य (1899 ई.), प्रियप्रवास (1914 ई.), पारिजात (1937 ई.), वैदेही बनवास (1940 ई.), पद्म प्रसून आदि इनके अन्य काव्य ग्रंथ हैं।
22. निम्नलिखित में से कौन निर्गुण भक्ति धारा का कवि नहीं था?
[A] जायसी
[B] मीरा
[C] कबीर
[D] नानक
उत्तर देखें-
[B] ‘मीरा’ सगुण भक्ति धारा (कृष्ण भक्ति) की कवयित्री हैं। इनकी भाषा राजस्थानी मिश्रित ब्रजभाषा है।
23. ज्योतिष ग्रंथ ‘खेट कौतुकम’ का रचयिता कौन है?
[A] बिहारी
[B] सेनापति
[C] रहीम
[D] मतिराम
उत्तर देखें-
[C] ज्योतिष ग्रंथ ‘खेट कौतुकम’ के रचयिता ‘रहीम’ हैं। इनका मूल नाम ‘अब्दुल रहीम खानखाना’ था। दोहावली, नगरशोभा, शृंगार सोरठा, मदनाष्टक, बरवै नायिका भेद आदि इनकी अन्य रचनाएं हैं।
24. “दिवस का अवसान समीप था। गगन था कुछ लोहित हो चला।” यह प्रकृति चित्रण किस महाकाव्य से है?
[A] साकेत
[B] कामायनी
[C] में उर्वशी
[D] प्रिय प्रवास
उत्तर देखें-
[D] उक्त प्रकृति चित्रण अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ के महाकाव्य ‘प्रिय प्रवास’ (1914 ई.) का है। यह खड़ी बोली हिंदी का प्रथम महाकाव्य है। पहले इसका नाम ‘ब्रजांगना विलाप’ था। पारिजात (1937 ई.) और वैदेही बनवास (1940 ई.) इनके अन्य दो प्रबंधकाव्य हैं।
25. निम्न में से मैथिलीशरण गुप्त का कृष्णकाव्य कौन-सा है?
[A] नहुष
[B] सिद्धराज
[C] चंद्रहास
[D] द्वापर
उत्तर देखें-
[D] ‘द्वापर’ (1936 ई.) मैथिलीशरण गुप्त का कृष्णकाव्य है।
26. “तन चितउर, मन राजा कीन्हा। हिय सिंघल, बुधि पदमिनि चीन्हा॥” पंक्तियाँ किस ग्रंथ की है?
[A] सीतायन
[B] बिहारी सतसई
[C] पद्मावत
[D] बीजक
उत्तर देखें-
[C] उक्त पंक्तियाँ जायसी कृत ‘पद्मावत’ की हैं। जायसी सूफी फकीर शेख मोहिदी (मुहीउद्दीन) के शिष्य और शेरशाह सूरी के समकालीन कवि थे। अमेठी (उत्तर प्रदेश) के जायस नामक स्थान पर रहते थे।
27. निम्नलिखित में से कौन कृष्ण भक्ति शाखा का कवि नहीं था?
[A] कबीरदास
[B] सूरदास
[C] नंददास
[D] रसखान
उत्तर देखें-
[A] ‘कबीरदास’ संतकाव्य धारा या निर्गुण भक्ति शाखा के कवि हैं।
28. ‘गीतफरोश’ किसकी रचना है?
[A] मुक्तिबोध
[B] भगवती चरण वर्मा
[C] केदारनाथ अग्रवाल
[D] भवानीप्रसाद मिश्र
उत्तर देखें-
[D] ‘गीतफरोश’ (1953 ई.) भवानीप्रसाद मिश्र की रचना है। ‘बुनी हुई रस्सी’ (1971 ई.) काव्य संग्रह के लिए इन्हें 1972 ई. में ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ मिला था। भवानी प्रसाद मिश्र ने स्वयं को ‘गाँधी का बेटा’ कहा है। वहीं उदय प्रकाश ने इन्हे ‘कविता का गाँधी’ कहा है।
29. पुष्टिमार्ग के प्रवर्तक कौन थे?
[A] रामानंद
[B] रामानुजाचार्य
[C] वल्लभाचार्य
[D] शंकराचार्य
उत्तर देखें-
[C] ‘पुष्टिमार्ग’ और ‘शुद्धाद्वैतवाद’ के प्रवर्तक ‘वल्लभाचार्य’ हैं। वहीं-
‘रामावत संप्रदाय’ के संस्थापक रामानंद हैं।
‘विशिष्टाद्वैतवाद’ के संस्थापक रामानुजाचार्य हैं।
‘स्मार्त संप्रदाय और ‘अद्वैतवाद’ के संस्थापक शंकराचार्य हैं।
30. बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ के संबंध के कौन-सा कथन सही नहीं है?
[A] उनकी अधिकांश रचनाएँ जेल में लिखी गई
[B] वे छायावाद के प्रतिनिधि कवि थे।
[C] उनके साहित्यिक जीवन की पहली रचना सन्तू नामक एक कहानी थी।
[D] वे एक अच्छे गद्यकार के साथ जागरूक पत्रकार भी थे।
उत्तर देखें-
[B] बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ छायावाद युग के ‘राष्ट्रीय सांस्कृतिक धारा’ के प्रमुख कवि थे। कुंकुम, रश्मि रेखा, अपलक, क्वासि, हम विषपायी जनम के, विनोबा स्तवन, उर्मिला आदि हैं।
31. ‘अति सूधों सनेह को मारग है’ किस कवि की पंक्तियाँ हैं?
[A] घनानंद
[B] कबीर
[C] भूषण
[D] बिहारी
उत्तर देखें-
[A] ‘अति सूधों सनेह को मारग है’ कवि घनानंद की पंक्ति है जो ‘सूजान सागर’ से ली गई हैं।
32. “रात के उर में दिवस की चाह का शर हूँ!” पंक्ति किस रचनाकार की है?
[A] मिश्रबंधु
[B] जयशंकर प्रसाद
[C] आचार्य शुक्ल
[D] महादेवी वर्मा
उत्तर देखें-
[D] उक्त पंक्ति ‘महादेवी वर्मा’ की है। निहार (1930 ई.), रश्मि (1932 ई.), नीरजा (1935 ई.), सांध्यगीत (1936 ई.), यामा (1940 ई.), दीपशिखा (1942 ई.) सप्तपर्णा (1960 ई.) आदि इनकी काव्य कृतियाँ हैं।
33. निम्न में से कौन-सा विकल्प आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी के संबंध में सही विकल्प है?
[A] छायावादी कविताएँ लिखी
[B] प्रिय प्रवास की रचना की
[C] खड़ी बोली का परिष्कार किया
[D] बालकोपयोगी साहित्य लिखा
उत्तर देखें-
[C] आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी ने ‘खड़ी बोली का परिष्कार किया’ था।
34. निम्न में से कौन-सी रचना मिश्र बन्धु द्वारा रचित नहीं है?
[A] भारत विनय
[B] पृथ्वीकल्प
[C] बूँदी वारीश
[D] पुष्पांजलि
उत्तर देखें-
[B] ‘पृथ्वीकल्प’ के रचनाकार गिरिजाकुमार माथुर हैं। मंजीर, नाश और निर्माण, धूप के धान, शिलापंख चमकीले आदि इनकी अन्य काव्य कृतियाँ हैं।
35. ‘महावाणी’ किस संप्रदाय की रचना है?
[A] गौडीय
[B] राधा वल्लभ
[C] निम्बार्क
[D] अष्टछाप
उत्तर देखें-
[C] हरिव्यास देव कृत ‘महावाणी’ ‘निम्बार्क संप्रदाय’ की रचना है।
36. निम्न में से कौन-सी नरोत्तमदास की विख्यात कृति है?
[A] नखसिख
[B] सुदामाचरित
[C] प्रिय प्रवास
[D] कवित्त रत्नाकर
उत्तर देखें-
[B] ‘सुदामाचरित’ नरोत्तमदास की विख्यात कृति है। ध्रुव चरित और विचारमाला इनके अन्य ग्रंथ हैं।
37. किस रचनाकार के बचपन का नाम रामबोला था?
[A] तुलसीदास
[B] कबीरदास
[C] केशवदास
[D] विद्यापति
उत्तर देखें-
[A] ‘तुलसीदास’ के बचपन का नाम रामबोला था। इनके पिता का नाम ‘आत्माराम दुबे’, माता का नाम ‘हुलसी’ तथा पत्नी का नाम ‘रत्नावली’ था।
38. भाषा का पहला रूप लिखकर, दूसरा बोलकर, तो तीसरा रूप है?
[A] सांकेतिक भाषा
[B] प्राचीन भाषा
[C] आधुनिक भाषा
[D] जन भाषा
उत्तर देखें-
[A] भाषा का पहला रूप लिखकर, दूसरा बोलकर और तीसरा रूप ‘सांकेतिक भाषा’ है। भाषा के तीन रूप होते हैं- मौखिक भाषा, लिखित भाषा और सांकेतिक भाषा।
39. भारत में बोलने वालों के आधार पर भारोपीय परिवार का प्रतिशत क्या है?
[A] 25%
[B] 1.30%
[C] 73%
[D] 0.70%
उत्तर देखें-
[C] भारत में बोलने वालों की संख्या के आधार पर भारोपीय परिवार का 73% हिस्सा है। इसे इंडो जर्मनिक, आर्य परिवार, भारत-हित्ती परिवार भी कहा जाता है। यह भाषाओं का सबसे बड़ा भाषा परिवार है। भारोपीय परिवार कि 10 शाखाएं हैं जिन्हें ध्वनि के आधार पर शतम और केन्तुम दो वर्गों में रखा जाता है।
40. …………… पानी की धारा है जो कठिनाई से नीचे सरलता की ओर जाती हैं।
[A] प्रकृति
[B] समाज
[C] व्यक्ति
[D] भाषा
उत्तर देखें-
[D] ‘भाषा’ पानी की धारा है जो कठिनाई से नीचे सरलता की ओर जाती हैं।
41. भाषा …………… पर आधारित है।
[A] समाजवाद
[B] वाक्य
[C] विकास
[D] सरलता
उत्तर देखें-
[B] भाषा वाक्य पर आधारित है। भाषा के चार तत्व हैं- ध्वनि, शब्द, वाक्य और अर्थ।
उच्चारण की दृष्टि से भाषा की लघूत्तम इकाई ध्वनि है।
सार्थकता की दृष्टि से भाषा की लघूत्तम इकाई शब्द है।
भाषा की पूर्ण सार्थक इकाई को ‘वाक्य’ कहते हैं।
42. मूल भाषा का यह भेद …………… आधारित है।
[A] इतिहास
[B] वैदिक
[C] सामान्य
[D] व्यक्ति
उत्तर देखें-
[A] मूल भाषा का यह भेद ‘इतिहास’ आधारित है।
42. भारतीय आर्य भाषा को कितने कालों विभक्त किया गया है?
[A] 2
[B] 4
[C] 3
[D] 6
उत्तर देखें-
[C] भारतीय आर्य भाषा को तीन कालों विभक्त किया गया है-
1. प्राचीन भारतीय आर्यभाषा काल (2000 ई.पू. से 500 ई.पू. तक)
2. मध्यकालीन भारतीय आर्यभाषा काल (500 ई.पू. से 1000 ई.)
3. आधुनिक भारतीय आर्यभाषा काल (1000 ई. से वर्तमान तक)
44. …………… भारत की राष्ट्रभाषा और राजभाषा है।
[A] अंग्रजी
[B] हिंदी
[C] अवधी
[D] मलयालम
उत्तर देखें-
[B] हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा और राजभाषा है। 14 सितंबर 1949 ई. को भारत के संविधान में हिंदी को राजभाषा की मान्यता प्रदान की गई। अनुच्छेद 343 में वर्णित है कि संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी। भारतीय संविधान के भाग- 17 में अनु. 343 से 351 तक राजभाषा संबंधी प्रावधान किया गया है। संविधान की आठवीं अनुसूची में वर्तमान में 22 भाषाओं को मान्यता प्रदान किया गया है, लेकिन मूल संविधान में 14 भाषाएं थीं।
45. मुल्ला दाउद (1370 ई.) की अवधी भाषा की पहली कृति कौन सी है?
[A] चंदायन या लोरकहा
[B] वीरांगना
[C] यशोधरा
[D] पथिक
उत्तर देखें-
[A] मुल्ला दाउद (1370 ई.) की अवधी भाषा की पहली कृति चंद्रायन या लोरकहा है।
माताप्रसाद गुप्त ने चंदायन को ‘लोरकहा’ या ‘लोर कथा’ कहा है।
रामकुमार वर्मा ने ‘मुल्ला दाऊद’ को और रामचंद्र शुक्ल ने ‘कुतुबन’ (मृगावती) को सूफी या प्रेममार्गी शाखा का प्रथम कवि माना है।
46. ‘हिंदी अहिंदी लोगो के लिये उतनी ही विदेशी है जितनी हिंदी समर्थकों के लिये अंग्रेजी’ यह शब्द किसके है?
[A] सुनीति कुमार चटर्जी
[B] रामधारी दिनकर
[C] नागार्जुन
[D] सी. राजगोपालाचारी
उत्तर देखें-
[D] “हिंदी अहिंदी लोगो के लिये उतनी ही विदेशी है जितनी हिंदी समर्थकों के लिये अंग्रेजी” यह सी. राजगोपालाचारी (1958 ई.) का कथन है।
47. किसी भी भाषा को लिखने का ढंग कहलाता है?
[A] बोली
[B] लिपि
[C] विभाषा
[D] उपभाषा
उत्तर देखें-
[B] किसी भी भाषा को लिखने का ढंग ‘लिपि’ कहलाता है। भारत की सभी लिपियाँ अक्षरात्मक हैं, वहीं रोमन लिपि वर्णात्मक है।
48. …………… शैली से देवनागरी, बांगला, गुरूमुखी आदि लिपियों का विकास हुआ।
[A] दक्षिणी
[B] पूर्वी
[C] उत्तरी
[D] पश्चिमी
उत्तर देखें-
[C] ‘उत्तरी शैली’ से देवनागरी, बांगला, गुरूमुखी आदि लिपियों का विकास हुआ। ब्राह्मी के उत्तरी शैली से गुप्त लिपि (4-5वीं सदी), गुप्त लिपि से कुटिल लिपि (6वीं सदी), कुटिल लिपि से प्राचीन नागरी (9वीं सदी) का विकास हुआ।
49. …………… शैली से तमिल, तेलगु, मलयालम और कन्नड लिपियों का विकास हुआ।
[A] दक्षिणी
[B] उत्तरी
[C] पूर्वी
[D] पश्चिमी
उत्तर देखें-
[A] ब्राह्मी लिपि की ‘दक्षिणी शैली’ से तमिल, तेलगु, मलयालम और कन्नड लिपियों का विकास हुआ।
50. वर्तमान में सांविधान की अष्ठम अनुसूची में कितनी भाषाएँ सम्मलित है?
[A] 22
[B] 50
[C] 8
[D] 10
उत्तर देखें-
[A] वर्तमान में सांविधान की अष्ठम अनुसूची में 22 भाषाएँ सम्मलित हैं। वहीं मूल संविधान में 14 भाषाएं शामिल थीं।
21वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1967 के द्वारा ‘सिंधी’ को शामिल किया गया।
71वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 के द्वारा कोंकड़ी, नेपाली, मणिपुरी को शामिल किया गया।
92वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 2003 के द्वारा बोड़ो, डोगरी, मैथिली और संथाली को शामिल किया गया। जिससे इसकी संख्या 22 हो गई।
51. पंजाबी भाषा की लिपि है?
[A] फारसी
[B] गुरूमुखी
[C] अरबी
[D] बांग्ला
उत्तर देखें-
[B] पंजाबी भाषा की लिपि ‘गुरूमुखी’ है। गुरूमुखी लिपि गुरु अंगद ने विकसित किया था, जो शारदा लिपि (10वीं सदी) से विकसित हुई है।
52. यह लिपि अक्षरात्मक लिपि है जबकि रोमन लिपि वर्णात्मक लिपि है?
[A] फ्रांससी
[B] स्पेनिश
[C] युरोपीय
[D] देवनागरी
उत्तर देखें-
[D] ‘देवनागरी लिपि’ अक्षरात्मक लिपि है जबकि रोमन लिपि वर्णात्मक लिपि है।
लिपि का विकास: चित्र लिपि→प्रतीक लिपि→भाव लिपि→ध्वनि लिपि→ 1. अक्षरात्मक 2. वर्णात्मक।
53. ‘लोक + उपचार’ का सही संधि वाला विकल्प पहचानिए?
[A] लोकुपचार
[B] लोकोपचार
[C] लोकउपचार
[D] लोकेपचार
उत्तर देखें-
[B] ‘लोक + उपचार’ का संधि ‘लोकोपचार’ है। यह गुण संधि है। यदि अ और आ के बाद इ या ई, उ या ऊ और ऋ स्वर आए तो दोनों के मिलने से क्रमशः ये, ओ, और अर् हो जाता है।
54. ‘हरीश’ शब्द का सही संधि-विच्छेद वाला विकल्प पहचानिए?
[A] हरि + ईश
[B] हरी + ईस
[C] हरी + श
[D] ह + रीश
उत्तर देखें-
[A] ‘हरीश’ शब्द का संधि-विच्छेद ‘हरि + ईश’ है। इसमें दीर्घ संधि है। ह्रस्व या दीर्घ अ, ई, उ के बाद क्रमशः ह्रस्व या दीर्घ अ, ई, उ स्वर आए तो दोनों मिलकर दीर्घ आ, ई, ऊ हो जाते हैं।
55. ‘सिंह’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है:
[A] उरग
[B] शार्दूल
[C] व्याघ्र
[D] केशी
उत्तर देखें-
[A] ‘उरग’ सर्प का पर्यायवाची शब्द है।
56. निम्न विकल्पों में से ‘क्षणिक’ का विलोम शब्द है:
[A] शोक
[B] निषेध
[C] शाश्वत
[D] अधम
उत्तर देखें-
[C] ‘क्षणिक’ का विलोम शब्द ‘शाश्वत’ है। वहीं शोक- हर्ष का, निषेध- विधि का और अधम- उत्तम का विलोम शब्द है।
57. निम्न विकल्पों में से ‘जीवन का बीता हुआ भाग’ का एकार्थी शब्द है:
[A] आशंका
[B] आयु
[C] अर्पण
[D] अवस्था
उत्तर देखें-
[D] ‘जीवन का बीता हुआ भाग’ का एकार्थी शब्द ‘अवस्था’ है।
58. निम्न विकल्पों में से ‘कटक-कटुक’ शब्द युग्म के सही अर्थ वाला विकल्प है:
[A] कत्थई-कड़वा
[B] सेना-कड़वा
[C] कड़वा-उदार
[D] छल-कड़वा
उत्तर देखें-
[B] ‘कटक-कटुक’ शब्द युग्म का अर्थ ‘सेना-कड़वा’ है।
59. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो उपसर्ग से बने शब्द का विकल्प नहीं है।
[A] श्रवणीय
[B] पचरंगा
[C] सजीव
[D] नगण्य
उत्तर देखें-
[A] ‘श्रवणीय’ (श्रव् + अनीय) शब्द ‘अनीय प्रत्यय’ से बना है।
60. निम्न विकल्पों में से ‘मुरलीधर’ समस्तपद के सही बहुब्रीहि समास का विकल्प है:
[A] मुरली का धर
[B] मुरली से धारण
[C] मुरली धारण करने वाला
[D] मुरली और धारक
उत्तर देखें-
[C] ‘मुरलीधर’ समस्तपद का बहुब्रीहि समास ‘मुरली धारण करने वाल’ है। जिस सामासिक शब्द के दोनों पद अप्रधान हो और समस्त पद के अर्थ के अतिरिक्त कोई तीसरा अर्थ प्रधान हो, उसे बहुब्रीहि समास कहते हैं।
61. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो प्रत्यय से बने शब्द का सही विकल्प नहीं है।
[A] मथानी
[B] समग्र
[C] तन्द्रिल
[D] पंचायत
उत्तर देखें-
[B] समग्र प्रत्यय से बना शब्द नहीं है। वहीं- मथानी (आनी), तन्द्रिल (इल) और पंचायत (आयात) प्रत्यय से बने शब्द हैं।
62. श्रवणीय शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?
[A] नीय
[B] अनीय
[C] णीय
[D] य
उत्तर देखें-
[B] श्रवणीय शब्द में ‘अनीय’ प्रत्यय है: श्रव् + अनीय = श्रवणीय।
63. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करे जो ‘अधि’ उपसर्ग से बना सही शब्द है।
[A] अध्यक्ष
[B] आघात
[C] अनुपयुक्त
[D] अत्यंत
उत्तर देखें-
[A] ‘अधि’ उपसर्ग से बना शब्द ‘अध्यक्ष’ (अधि + अक्ष) है। वहीं आघात (आ), अनुपयुक्त (अन्) और अत्यंत (अति) उपसर्ग प्रयुक्त हुआ है।
64. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो भाववाचक संज्ञा का सही विकल्प नहीं है।
[A] भ्रातृत्व
[B] दानवता
[C] सिलाई
[D] क्षुब्ध
उत्तर देखें-
[D] क्षुब्ध कोई संज्ञा नहीं, बल्कि एक विशेषण शब्द है।
किसी भाव, गुण, दशा आदि का ज्ञान कराने वाले शब्द को भाववाचक संज्ञा कहते हैं, जैसे- भ्रातृत्व, दानवता, सिलाई आदि।
65. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो मध्यम पुरुष वाचक सर्वनाम का सही विकल्प है।
[A] वह
[B] मेरे
[C] आप
[D] उसकी
उत्तर देखें-
[C] ‘आप’ मध्यम पुरुष वाचक सर्वनाम है।
66. ‘मुझे खाना बनाने के लिए (थोड़ा सा) सामान चाहिए।’ वाक्य में विशेषण का भेद है:
[A] सार्वनामिक विशेषण
[B] गुणवाचक विशेषण
[C] संख्यावाचक विशेषण
[D] परिमाणवाचक विशेषण
उत्तर देखें-
[D] उक्त वाक्य ‘परिमाणवाचक विशेषण’ का उदाहरण है। विशेषण चार प्रकार के होते हैं- सार्वनामिक, गुणवाचक, संख्यावाचक और परिमाणवाचक।
67. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो द्रव्यवाचक संज्ञा का सही विकल्प है।
[A] दाल
[B] फूल
[C] सेना
[D] परिवार
उत्तर देखें-
[A] ‘दाल’ द्रव्यवाचक संज्ञा हैं। वाह शब्द जो किसी तरल, ठोस, आधातु, धातु, पदार्थ, द्रव्य आदि का बोध कराते हैं, उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं।
68. निम्नलिखित विकल्पों में विधानवाचक वाक्य का सही विकल्प चुनिए।
[A] मैंने अब तक कुछ भी नहीं खाया।
[B] राम का मकान उधर है।
[C] जापान एक देश है।
[D] क्या उसने काम कर लिया?
उत्तर देखें-
[C] ‘जापान एक देश है।’ विधानवाचक वाक्य का उदाहरण है। वहीं-
मैंने अब तक कुछ भी नहीं खाया। (निषेधवाचक वाक्य)
राम का मकान उधर है। (संकेतवाचक वाक्य)
क्या उसने काम कर लिया? (प्रश्नवाचक वाक्य)
69. ‘संदीप मुझसे कहता है कि मेरे घर आओ।’ वाक्य भेद का सही विकल्प है:
[A] सरल वाक्य
[B] मिश्र वाक्य
[C] संयुक्त वाक्य
[D] संकेतवाचक वाक्य
उत्तर देखें-
[B] उक्त वाक्य मिश्र वाक्य का उदाहरण है।
70. ‘उसमें अच्छाई थी इसलिए उसका सब जगह आदर-सत्कार होता था।’ वाक्य भेद का सही विकल्प है:
[A] निषेधवाचक वाक्य
[B] मिश्र वाक्य
[C] सरल वाक्य
[D] संयुक्त वाक्य
उत्तर देखें-
[D] उक्त वाक्य ‘संयुक्त वाक्य’ का उदाहरण है। दो या दो से अधिक सरल और स्वतंत्र वाक्य- और, तथा, एवं, या, परंतु, इसलिए समुच्चयबोधक अव्यय से जुड़े हों, तो उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।
71. ‘यह निश्चित नहीं है कि वह कब आएगा?’ सही वाक्य भेद को पहचानिए।
[A] विधानवाचक वाक्य
[B] सरल वाक्य
[C] संयुक्त वाक्य
[D] मिश्र वाक्य
उत्तर देखें-
[D] उक्त वाक्य ‘मिश्र वाक्य’ का उदाहरण है। रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं- सरल, संयुक्त और मिश्र या मिश्रित वाक्य। वहीं अर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेद होते हैं।
72. उपमा के अंगों में उल्ट-फेर करने से अर्थात उपमेय को उपमान के समान न कहकर उलट कर उपमान को ही उपमेय कहा जाता है वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?
[A] व्यतिरेक अलंकार
[B] प्रतीप अलंकार
[C] मानवीकरण अलंकार
[D] भ्रांतिमान अलंकार
उत्तर देखें-
[B] उपमा के अंगों में उल्ट-फेर करने से अर्थात उपमेय को उपमान के समान न कहकर उलट कर उपमान को ही उपमेय कहा जाता है, वहाँ ‘प्रतीप अलंकार’ होता है।
73. जहाँ न वाच्यार्थ काम करें और न लक्ष्यार्थ अर्थात जहाँ शब्द का न तो लोक प्रसिद्ध अर्थ काम करें और न ही तत्संबंधी विशेष अर्थ, वहाँ कौन सी शब्द शक्ति होती है?
[A] व्यंजना शब्द शक्ति
[B] प्रयोजनवती लक्षणा
[C] अभिधा शब्द शक्ति
[D] रूदा लक्ष्णा
उत्तर देखें-
[A] जहाँ न वाच्यार्थ काम करें और न लक्ष्यार्थ अर्थात जहाँ शब्द का न तो लोक प्रसिद्ध अर्थ काम करें और न ही तत्संबंधी विशेष अर्थ, वहाँ ‘व्यंजना शब्द शक्ति’ होती है।
74. विषय द्वारा की गयी क्रियाएं और वह स्थान जो रस निष्पत्ति में सहायक होते हैं, उन्हें क्या कहते हैं?
[A] स्थायी भाव
[B] आलंबन विभाव
[C] अनुभाव
[D] उद्दीपन विभाव
उत्तर देखें-
[D] विषय द्वारा की गयी क्रियाएं और वह स्थान जो रस निष्पत्ति में सहायक होते हैं, उन्हें ‘उद्दीपन विभाव’ कहते हैं। रस के चार यंग हैं- स्थायी भाव, विभव, अनुभव और संचारी या व्यभिचारी भाव।
75. “उदित उदय गिरी मंच पर, रघुवर बाल पतंग। विगसे संत-सरोज सब, हरषे लोचन भंग॥” इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
[A] अतिश्योक्ति अलंकार
[B] विभावना अलंकार
[C] रूपक अलंकार
[D] भ्रांतिमान अलंकार
उत्तर देखें-
[C] उक्त पंक्ति में ‘रूपक अलंकार’ है। क्योंकि उक्त दोहे में रघुवर पर बाल पतंग (सूर्य) का, संतों पर सरोज (कमल) का, और लोचनों पर भृंगों (भौरों) का अभेद आरोप होने से रूपक अलंकार है। रूपक अलंकार में गुण की अत्यधिक समानता के कारण उपमेय को ही उपमान बता दिया जाता है, अर्थात अभिन्नता दर्शायी जाती है।
76. “कबहुँक हों यही रहनि रहोंगे। श्री रघुनाथ कृपाल कृपा तें संत सुभाव गहओंगो॥ पंक्ति में कौन-सा रस है?
[A] करुण रस
[B] भक्ति रस
[C] भयानक रस
[D] शांत रस
उत्तर देखें-
[D] उक्त पंक्ति में ‘शांत रस’ है।
77. “सागर-सा गंभीर हृदय हो, गिरी-सा ऊँचा हो जिसका मन।” इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
[A] उपमा अलंकार
[B] उत्प्रेक्षा अलंकार
[C] रूपक अलंकार
[D] विरोधाभाष अलंकार
उत्तर देखें-
[A] उक्त पंक्ति में ‘उपमा अलंकार’ है। अत्यंत सादृश्य के कारण सर्वथा भिन्न होते हुए भी जहाँ एक वस्तु या प्राणी की तुलना दूसरी प्रसिद्ध वस्तु या प्राणी से की जाती है, वहाँ उपमा अलंकार होता है।
78. “तंबूरा ले मंच पर बैठे प्रेमप्रताप, साज मिले पंद्रह मिनट घंटा भर आलाप।
घंटा भर आलाप, राग में मारा गोता, धीरे-धीरे खिसक चुके थे सारे श्रोता॥” पंक्ति में कौन-सा रस है?
[A] शांत रस
[B] वीर रस
[C] हास्य रस
[D] अद्भुत रस
उत्तर देखें-
[C] उक्त पंक्ति में ‘हास्य रस’ है। किसी व्यक्ति के विकृति आकार, वेशभूषा, वाणी और चेष्टा आदि से हास्य रस उत्पन्न होता है, इसका स्थायी भाव ‘हास’ है।
79. ‘कान उमेठना’ मुहावरे का अर्थ है?
[A] बात फैलाना
[B] शपथ लेना
[C] डींग मारना
[D] दण्ड देना
उत्तर देखें-
[D] ‘कान उमेठना’ मुहावरे का अर्थ ‘दण्ड देना’ है।
80. बुरे दिन आना, किस मुहावरे का अर्थ प्रतीत होता है?
[A] पस्त करना
[B] तालू में दांत जमना
[C] तंग आना
[D] डर से कांपना
उत्तर देखें-
[B] ‘तालू में दांत जमना’ मुहावरे का अर्थ ‘बुरे दिन आना’ है। वहीं-
पस्त करना- परास्त कर देना।
तंग आना- परेशान हो जाना।
थर-थरी छूटना- डर से कांपना।

निर्देश: निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उससे संबंधित प्रश्नों के दिए गए बहुविकल्पों में से सही विकल्प को चुनिए।

हमारे विशाल देश में हिमालय की अनंत हिम राशि ने जिन नदियों को जन्म दिया है उनमें, उत्तरा पथ को सींचने वाली गंगा और यमुना नाम की नदियां जीवन की धमनियों की तरह है। ये हमारे ऐतिहासिक चैतन्य की साक्षी रही है। उनकी गोद में हमारे पूर्वजों ने सभ्यता के आंगन में अनेक नए खेल खेले। उनके तटों पर जीवन का जो प्रवाह हुआ वह जीवंत है। भारत भूमि हमारी माता है और हम उसके पुत्र हैं। यह सच्चाई हमारे रोम रोम में बंधी हुई है। नदियों की अंतर्वेदी में पनपने वाले आदि युग के जीवन पर हम अब जितना अधिक विचार करते हैं, हमको अपने विकास और वृद्धि की सनातन जड़ों का पृथ्वी के साथ संबंध उतना ही अधिक घनिष्ठ जान पड़ता है। जब तक भारतीय जाति का जीवन भारत भूमि के साथ बना हुआ है, जब तक हमारे सांस्कृतिक पर्व पर लाखों मनुष्य नदियों और जलाशयों के तत्व पर एकत्र होते रहेंगे, जब तक संकटों में बलिदान की भावना प्रत्येक मन में जागती रहेगी, जब तक एक देश के नागरिक के रूप में हमारी पहचान जीवित है, तब तक हमारे आंतरिक गठन और हमारे अस्तित्व को सकुशल समझना चाहिए।

81. गंगा और यमुना नदियां किस की साक्षी रही हैं?
[A] पूर्वजों की
[B] भारत के राजनीतिक चैतन्य की
[C] नए खेलों की
[D] भारत के ऐतिहासिक चैतन्य की
उत्तर देखें-
[D] गंगा और यमुना नदियां ‘भारत के ऐतिहासिक चैतन्य की’ साक्षी रही हैं।
82. अनुच्छेद के अनुसार नदियों की अंतर्वेदी से क्या आशय है?
[A] भूमि के बीच बहती नदी
[B] नदियों से बहुत दूर की भूमि
[C] दो नदियों के मध्य की भूमि
[D] नदियों का तूफान
उत्तर देखें-
[C] अनुच्छेद के अनुसार नदियों की अंतर्वेदी से आशय ‘दो नदियों के मध्य की भूमि’ है।
83. हमारे देश में बहने वाली नदियों के आदि स्रोत क्या है?
[A] गंगा और यमुना नाम की नदियां
[B] तटों पर जीवन
[C] भारत भूमि
[D] हिमालय की अनंत हिम राशि
उत्तर देखें-
[D] हमारे देश में बहने वाली नदियों के आदि स्रोत ‘हिमालय की अनंत हिम राशि’ है।
84. दिए गए विकल्पों में से कौन-सा अस्तित्व का समानार्थी शब्द नहीं है?
[A] संबंध
[B] विद्यमानता
[C] जीवंतता
[D] हस्ती
उत्तर देखें-
[A] संबंध
85. दिए गए अनुच्छेद का सटीक शीर्षक लिखिए।
[A] देश के नागरिक
[B] बलिदान की भावना
[C] हमारी पवित्र नदियाँ
[D] सभ्यता का आंगन
उत्तर देखें-
[C] दिए गए अनुच्छेद का सटीक शीर्षक ‘हमारी पवित्र नदियाँ’ होगा।

निर्देश: निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उससे संबंधित प्रश्नों के दिए गए बहुविकल्पों में से सही विकल्प को चुनिए।

महाप्रलय की अग्नि साथ लेकर जो जग में आए
विश्वबली शासन का भय जिनके आगे शरमाए
चले गए जो शीश चढ़ाकर अर्घ्य दिया प्राणों का
चलें मज़ारों पर हम उनकी, दीपक एक जलाएँ।
टूट गईं बंधन की कड़ियाँ स्वतंत्रता की बेला
लगता है मन आज हमें कितना अवसन्न अकेला।
जीत गए हम, जीता विद्रोही अभिमान हमारा।
प्राणदान से क्षुब्ध तरंगों को मिल गया किनारा।
उदित हुआ रवि स्वतंत्रता का व्योम उगलता जीवन,
आज़ादी की आग अमर है, घोषित करता कण-कण।
कलियों के अधरों पर पलते रहे विलासी कायर,
उधर मृत्यु पैरों से बाँधे, रहा जूझता यौवन।
उस शहीद यौवन की सुधि हम क्षण भर को न बिसारें,
उसके पग-चिहनों पर अपने मन में मोती वारें।

86. कवि किनकी मज़ारों पर दीपक जलाने का आह्वान कर रहा है?
[A] भयभीत लोगों की
[B] शहीदों की
[C] बेड़ियों में फंसें लोगों की
[D] महाप्रलय में ध्वंस लोगों की
उत्तर देखें-
[B] कवि ‘शहीदों की’ मज़ारों पर दीपक जलाने का आह्वान कर रहा है।
87. अनुच्छेद के अनुसार ‘विश्वबली शासन’ किसे कहा है?
[A] ब्रिटिश शासन को
[B] विद्रोहियों को
[C] डरपोक लोगों को
[D] महाप्रलय से बचे लोगों को
उत्तर देखें-
[A] अनुच्छेद के अनुसार ‘विश्वबली शासन’ ब्रिटिश शासन को कहा गया है।
88. अनुच्छेद के अनुसार शहीदों के बलिदान से हमें क्या प्राप्त हुआ?
[A] कठिनाई
[B] मोती
[C] आज़ादी
[D] जूझता हुआ जीवन
उत्तर देखें-
[C] अनुच्छेद के अनुसार शहीदों के बलिदान से हमें ‘आज़ादी’ प्राप्त हुआ।
89. दिए गए विकल्पों में से कौन-सा व्योम का समानार्थी शब्द नहीं है?
[A] अंतरिक्ष
[B] अवसाद
[C] फलक
[D] अधर
उत्तर देखें-
[B] व्योम का समानार्थी शब्द ‘अवसाद’ नहीं है
90. काव्यांश का उचित शीर्षक चुनिए।
[A] हमारा अभिमान
[B] शहीदों का बलिदान
[C] बंधन की कड़ियाँ
[D] विश्वबली शासक
उत्तर देखें-
[B] काव्यांश का उचित शीर्षक ‘शहीदों का बलिदान’ होगा।
Previous articleLT Grade Hindi Question Paper 2025
Next articleDSSSB TGT Hindi Question Paper 2021 (04 September, Shift 3)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here