DSSSB TGT Hindi Question Paper 2023 (23 August, Shift 1)

0
4
dsssb tgt hindi question paper
DSSSB TGT Hindi के सभी वर्षों के प्रश्न-पत्र देखें

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा आयोजित TGT परीक्षा 23 अगस्त 2025 को पहली पाली में आयोजित हुई थी। हमने इस ब्लॉग पर DSSSB TGT 2023 के प्रश्नपत्र को क्विज के रूप में प्रस्तुत किया है, ताकि आप इसे हल करते हुए अपनी तैयारी का स्तर परख सकें। यह क्विज आपको परीक्षा पैटर्न समझने, प्रश्नों की कठिनाई का अनुभव करने और आगामी परीक्षाओं के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगा।

1. हिंदी के आरंभिक यात्रा-वृत्तात किसके द्वारा लिखे गए?
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
हिंदी के आरंभिक यात्रा-वृत्तात ‘भारतेन्दु हरिश्चन्द्र’ के द्वारा लिखे गए।
महादेवी वर्मा
अजित कुमार
काका काकेलकर
2. हिंदी गद्य का जनक किसे माना जाता है-
कालिदास
मुक्तिबोध
प्रेमचंद
भारतेंदु
हिंदी गद्य का जनक ‘भारतेंदु’ को माना जाता है।
3. निम्नलिखित में से निषेधवाचक वाक्य का पहचान करें-
भाषा के माध्यम से ही व्यक्ति संस्कारित होता है।
सात्त्विकता के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहे हैं।
मनुष्य स्वभावतः कृतज्ञ प्राणी रहा है।
भाषा का सीधा संबंध मनुष्य के सांस्कृतिक परिवेश के साथ नहीं है।
निषेधवाचक वाक्य: भाषा का सीधा संबंध मनुष्य के सांस्कृतिक परिवेश के साथ नहीं है।
4. निम्नलिखित नाटकों को उनके प्रकाशन वर्ष के क्रमानुसार लिखें।
अशोक, राक्षस का मंदिर, राजयोग, सन्यासी
अशोक, राक्षस का मंदिर, संन्यासी, राजयोग
अशोक, संन्यासी, राक्षस का मंदिर, राजयोग
लक्ष्मीनारायण मिश्र के नाटकों का प्रकाशन वर्ष के क्रमानुसार- अशोक (1926), संन्यासी (1928), राक्षस का मंदिर (1932), राजयोग
राक्षस का मंदिर, अशोक, राजयोग, संन्यासी
राक्षस का मंदिर, अशोक, राजयोग, संन्यासी
5. ‘बाणभट्ट की आत्मकथा’ किस प्रकार का उपन्यास है?
स्वच्छंदतावादी
हजारी प्रसाद द्विवेदी कृत ‘बाणभट्ट की आत्मकथा’ स्वच्छंदतावादी उपन्यास है।
प्राकृतवादी
सामाजिक
मनोवैज्ञानिक
6. आधुनिक हिंदी निबंध का सूत्रपात माना जा सकता है-
द्विवेदी युग
शुक्लोत्तर युग
भारतेंदु युग
आधुनिक हिंदी निबंध का सूत्रपात ‘भारतेंदु युग’ से माना जाता है।
शुक्ल युग
7. हरिशंकर परसाई का निबंध-संग्रह नहीं है-
पगडंडियों का जमाना
जैसे उनके दिन फिरे
कितने बजे हैं
‘कितने बजे हैं’ ललित निबंध के लेखक रामदरश मिश्र हैं।
ठिठुरता हुआ गणतंत्र
8. निम्नलिखित में से कौन सी लक्षणा की शर्त नहीं है?
मुख्यार्थ में बाधा
मुख्यार्थ व लक्ष्यार्थ में संबंध
रूढ़ि या प्रयोजन
मुख्यार्थ का बोध
अभिधा से शब्द के मुख्यार्थ का बोध होता है, किन्तु लक्षणा से मुख्यार्थ का बोध नहीं होता, बल्कि मुख्यार्थ से संबंधित अन्य अर्थ (लक्ष्यार्थ) का बोध होता है।
9. ‘बाँधा था विधु को किसने इन काली जंजीरों से’ -जयशंकर प्रसाद की इस पंक्ति का अर्थ किस शब्द-शक्ति से ग्रहण होगा?
लक्षणा
जयशंकर प्रसाद की इस पंक्ति का अर्थ ‘लक्षणा’ शब्द-शक्ति से ग्रहण होगा।
अभिधा
व्यंजना
विशेषोक्ति
10. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प हिंदी गद्य के विकास का एक कारण नहीं है?
समाज सुधार आंदोलन
ईसाई मिशनरियों का आगमन
नवीन आविष्कार
मैकाले की शिक्षा-नीति
हिंदी गद्य के विकास का कारण ‘मैकाले की शिक्षा-नीति’ नहीं है
11. सरदार पूर्ण सिंह के निबंधों की विशेषता निम्न में से थी-
व्यक्तित्त्व-व्यंजक लाक्षणिक शैली
सरदार पूर्ण सिंह के निबंधों की विशेषता ‘व्यक्तित्त्व-व्यंजक लाक्षणिक शैली’ थी।
ओजपूर्ण तीखी एवं व्यंग्यात्मक शैली
खण्डन-मण्डन और प्रशंसात्मक शैली
सजीव रोचक और आत्मव्यंजक शैली
12. डॉ. विजयेंद्र स्नातक का निबंध-संग्रह नहीं है-
चिंतन के क्षण
विमर्श के क्षण
विचार के क्षण
मनन के क्षण
किसी भी लेखक का निबंध ‘मनन के क्षण’ नाम से नहीं मिलता।
13. शब्द-शक्तियों के अर्थ बोध कराने के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
लक्षणा शब्द-शक्ति व्यंजना पर आश्रित होती है।
अभिधा शब्द-शक्ति लक्षणा पर आश्रित होती है।
अभिधा शब्द-शक्ति लक्षणा व व्यंजना दोनों पर आश्रित होती है।
लक्षणा एवं व्यंजना दोनों शब्द शक्तियाँ अभिधा पर आश्रित होती हैं।
लक्षणा एवं व्यंजना दोनों शब्द शक्तियाँ अभिधा पर आश्रित होती हैं।
14. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प उत्तर-आधुनिक गद्य की एक विशेषता नहीं है?
न जीवन-मूल्य जैसी कोई चीज है, न नैतिक बोध का अहसास।
अब न कोई विचारधारा है, न दर्शन।
इनमें आर्थिक भविष्यवाणियों और बाजार अध्ययन से लेकर धार्मिक पुनर्जागरण, फिल्म समारोह की समीक्षा, व्यक्ति-पूजा सब शामिल है।
यह सुधार और नैतिक मूल्यों की प्रतिष्ठा का युग है।
यह सुधार और नैतिक मूल्यों की प्रतिष्ठा का युग है।
15. निम्नलिखित में से एक राहुल सांकृत्यायन का यात्रा-वृतांत नहीं है-
मेरी यूरोप यात्रा
सागर की लहरों पर
‘सागर की लहरों पर’ (1959) यात्रा-वृतांत भगवतशरण उपाध्याय का है।
रूस में पच्चीस वर्ष
मेरी तिब्बत यात्रा
16. आंचलिक उपन्यास की पृष्ठ भूमि आधारित होती है-
क्षेत्र विशेष पर
गाँव विशेष पर
आंचलिक उपन्यास की पृष्ठ भूमि ‘गाँव विशेष पर’ आधारित होती है।
शहर विशेष पर
देश विशेष पर
17. किसकी भाषा के लिए आचार्य शुक्ल ने कहा है कि ‘इसके कथोपकथन कई स्थलों पर नाटकीय न होकर वर्तमान गद्य-काव्य के खंड हो गए हैं।’?
सुमित्रानंदन पंत
महादेवी वर्मा
जयशंकर प्रसाद
जयशंकर प्रसाद की भाषा के लिए आचार्य शुक्ल ने उपरोक्त कथन कहा है।
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
18. वाच्यार्थ और लक्ष्यार्थ दोनों के अतिरिक्त जिस अद्भुत अर्थ का बोध होता है, उसे क्या कहते हैं:
व्यंजना
वाच्यार्थ और लक्ष्यार्थ दोनों के अतिरिक्त जिस अद्भुत अर्थ का बोध होता है, उसे व्यंजना कहते हैं।
लक्षणामूला
अभिधा
लक्षणा
19. एकांकी के वर्गीकरण की दृष्टि से ‘मकड़ी का जाला’ किस प्रकार की एकांकी है?
सामाजिक एकांकी
ऐतिहासिक एकांकी
मनोवैज्ञानिक एकांकी
एकांकी के वर्गीकरण की दृष्टि से ‘मकड़ी का जाला’ मनोवैज्ञानिक एकांकी है।
राजनीतिक एकांकी
20. जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित ‘अजातशत्रु’ नाटक का प्रकाशन वर्ष है-
1922
जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित ‘अजातशत्रु’ नाटक का प्रकाशन वर्ष 1922 ई. है।
1930
1941
1936
21. भारतीय काव्शास्त्र की रचना की शुरुआत किस भाषा में हुई।
संस्कृत
भारतीय काव्शास्त्र की रचना की शुरुआत ‘संस्कृत’ भाषा में हुई।
प्राकृत
अपभ्रंश
पाली
22. ‘मुर्दहिया’ आत्मकथा के आत्मकथाकार कौन हैं?
तुलसीराम
‘मुर्दहिया’ आत्मकथा के आत्मकथाकार ‘तुलसीराम’ हैं।
रमणिका गुप्ता
मैत्रेयी पुष्पा
धर्मवीर भारती
23. रामधारी सिंह दिनकर को उनकी किस रचना के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
रसवंती
हुंकार
उर्वशी
रामधारी सिंह दिनकर को उनकी ‘उर्वशी’ रचना के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
रश्मिरथी
24. चिंतामणि द्वारा रचित ‘कविकुलकल्पतरु’ का प्रकाशन वर्ष है-
1700 ई.
1600 ई.
1750 ई.
1650 ई.
चिंतामणि द्वारा रचित ‘कविकुलकल्पतरु’ का प्रकाशन वर्ष 1650 ई. है।
25. ‘काव्यनुशासन’ के रचयिता कौन हैं?
हेमचन्द्र
‘काव्यनुशासन’ के रचयिता ‘हेमचन्द्र’ हैं।
पंडित राज जगन्नाथ
जयदेव
विद्याधर
26. निम्नलिखित कविता के रचयिता कौन है?
मैं अकेला; देखता हूँ, आ रही मेरे दिवस की सान्ध्य बेला।
जयशंकर प्रसाद
सुमित्रानंदन पंत
महादेवी वर्मा
निराला
उक्त पंक्ति के रचयिता ‘निराला’ हैं।
27. ‘शब्द-शक्ति’ का अध्ययन भारतीय काव्यशास्त्र के किस संप्रदाय के अंतर्गत किया जाता है?
वक्रोक्ति संप्रदाय
अलंकार-संप्रदाय
रस-संप्रदाय
ध्वनि-संप्रदाय
‘शब्द-शक्ति’ का अध्ययन भारतीय काव्यशास्त्र के ‘ध्वनि-संप्रदाय’ के अंतर्गत किया जाता है।
28. अज्ञेय को उनकी किस रचना के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
हरीघास पर क्षण भर
कितनी नावों में कितनी बार
अज्ञेय को उनकी ‘कितनी नावों में कितनी बार’ रचना के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इत्यलम
बावरा अहेरी
29. ‘अकाल और उसके बाद’ कविता के रचयिता कौन है?
अज्ञेय
त्रिलोचन
मुक्तिबोध
नागार्जुन
‘अकाल और उसके बाद’ कविता के रचयिता ‘नागार्जुन’ हैं।
30. काव्य-संकलन और उसके प्रकाशन वर्ष का कौन-सा विकल्प सही है-
सतरंगिनी- 1945
हरिवंश राय बच्चन का काव्य संग्रह ‘सतरंगिनी’ 1945 ई. में प्रकाशित हुई थी। वहीं नए पत्ते (निराला)- 1946, आँगन के पार द्वार (अज्ञेय)- 1961, दीपशिखा (महादेवी वर्मा)- 1942
नए पत्ते- 1947
आँगन के पार द्वार- 1967
दीपशिखा- 1944
31. हिंदी में आधुनिकता और पुनर्जागरण के प्रवर्तक और पितामह किसे माना जाता है?
हजारीप्रसाद द्विवेदी
रामचंद्र शुक्ल
भारतेन्दु हरिश्चंद
हिंदी में आधुनिकता और पुनर्जागरण के प्रवर्तक और पितामह ‘भारतेन्दु हरिश्चंद’ को माना जाता है।
महावीर प्रसाद द्विवेदी
32. काव्यानुशासन के रचयिता कौन हैं?
उद्दभट्ट
हेमचन्द्र
काव्यानुशासन के रचयिता ‘हेमचन्द्र’ हैं।
कुंतक
रुद्रभट्ट
33. आदिकाल को वीरगाथा काल किस विद्वान ने कहा है?
हजारी प्रसाद द्विवेदी
राहुल सांकृत्यायन
रामचंद्र शुक्ल
आदिकाल को वीरगाथा काल ‘रामचंद्र शुक्ल’ ने कहा है।
मिश्रबंधु
34. छायावाद शब्द का प्रथम प्रयोक्ता किसे माना जाता है?
मुकुटधर पांडेय
छायावाद शब्द का प्रथम प्रयोक्ता ‘मुकुटधर पांडेय’ को माना जाता है।
जयशंकर प्रसाद
नंददुलारे वाजपेयी
निराला
35. निम्नलिखित कथनों के आधार पर सही विकल्प चुनिए-
(a) प्रगतिवाद ने काव्य को व्यक्तिवादी यथार्थ के बंद कमरे से निकाल कर जन-जीवन के बीच प्रवाहित कर दिया।
(b) प्रगतिवाद प्रकृति और जीवन की काल्पनिक अभव्यक्ति को ही रचना का उद्देश्य मानता है।
कथन (a) गलत है लेकिन कथन (b) सही है
कथन (a) और कथन (b) दोनों गलत हैं
कथन (a) सही है लेकिन कथन (b) गलत है
कथन (a) सही है लेकिन कथन (b) गलत है
कथन (a) और कथन (b) दोनों सही हैं
36. निम्नलिखित कौन-सी काव्य-पंक्ति प्रयोगवादी काव्य-धारा से संबंधित है-
वन फूलों में/ मैंने नए स्वप्न रंग दिए/ कल देखोगे
बात है/ चुकती रहेगी/ एक दिन चूक जाएगी ही बात
बात है/ चुकती रहेगी/ एक दिन चूक जाएगी ही बात
मेरे चपल यौवन-बाल!/ अचल अञ्चल में पड़ा सो, मचलकर मत साल
खोल दूँ/ यह आज का दिन!/ जिसे मेरी देहरी के पास कोई रख गया है
37. रीतिकाल को श्रृंगार काल नाम किसने दिया?
रामचन्द्र शुक्ल
आ. विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
रीतिकाल को श्रृंगार काल नाम ‘आ. विश्वनाथ प्रसाद मिश्र’ ने दिया है।
हजारीप्रसाद द्विवेदी
गणपतिचंद्र गुप्त
38. ‘इतनी छोटी हो गई है दुनिया/एक नक्शे भर/जब आप आराम से खाना खा रहे है/तो बिलकुल पास में कोई भूख से दम तोड़ रहा है’ समकालीन कविता की ये पंक्तियाँ किस कवि की हैं-
राजेश जोशी
अरुण कमल
समकालीन कविता की ये पंक्तियाँ कवि ‘अरुण कमल’ की हैं।
नरेश सक्सेना
मंगलेश डबराल
39. निम्नलिखित में से एक रेखाचित्र की विशेषता नहीं है-
रेखाचित्र में किसी व्यक्ति, वस्तु या संदर्भ का अंकन किया जाता है
रेखाचित्र में अंकन पूर्णता तटस्थ भाव से निर्लिप्त रहकर किया जाता है
रेखाचित्र में रेखाएँ बोलती हैं
रेखाचित्र में वस्तु का महत्त्व नहीं होता है
रेखाचित्र में वस्तु का महत्त्व नहीं होता है
40. ‘पोयटिक्स’ शब्द का हिंदी रूपान्तरण क्या है?
नीतिशास्त्र
काव्यशास्त्र
‘पोयटिक्स’ शब्द का हिंदी रूपान्तरण ‘काव्यशास्त्र’ है।
भाषा विज्ञान
समाजशास्त्र
41. रचना और रचनाकार का कौन-सा विकल्प सही नहीं है-
पांचाली-रांगेय राघव
ठंडा लोहा-धर्मवीर भारती
मिलन यामिनी-महादेवी वर्मा
‘मिलन यामिनी’ हरिवंशराय बच्चन का काव्य संग्रह है।
अतिमा-सुमित्रानंदन पंत
42. निम्नलिखित में से किस वाक्य में विशेषण सम्बन्धी अशुद्धि है-
क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर को सम्मान मिला।
साहित्य और जीवन में घनिष्ठ संबंध है।
घनश्याम कपड़े का पुराना व्यापारी है।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर में अनेक हिंदी के व्याख्याता उपस्थित थे।
विशेषण सम्बन्धी अशुद्धि: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर में अनेक हिंदी के व्याख्याता उपस्थित थे।
43. निम्नलिखित वाक्यों में से सही वाक्य का चयन कीजिए जिसमें संयुक्त क्रिया का प्रयोग नहीं हुआ है?
स्वस्थ रहना है तो तुमको सैर करनी चाहिए।
तुम प्रतिदिन पढ़ने आया करो।
मेरे हाथ से गिलास गिरा और टूट गया।
पक्षी उड़ते हैं।
‘पक्षी उड़ते हैं।’ वाक्य में संयुक्त क्रिया का प्रयोग नहीं हुआ है।
44. हिंदी भाषा किस लिपि से सम्बंधित है?
देवनागरी लिपि
हिंदी भाषा ‘देवनागरी लिपि’ से सम्बंधित है।
चित्र लिपि
ध्वनि लिपि
प्रतीक लिपि
45. हजारीप्रसाद द्विवेदी का ‘अशोक के फूल’ निबंध किस शैली में लिखा गया है?
वर्णनात्मक
भावात्मक
विवरणात्मक
ललित
हजारीप्रसाद द्विवेदी का ‘अशोक के फूल’ निबंध ‘ललित’ शैली में लिखा गया है।
46. निम्नलिखित में से कौन-सा निबंध भारतेन्दु द्वारा नहीं लिखा गया है?
बंधुत्व किसे कहते हैं
‘बंधुत्व किसे कहते हैं’ निबंध भारतेन्दु द्वारा नहीं लिखा गया है।
काश्मीर-कुसुम
रामायण का समय
बादशाह दर्पण
47. डॉ. रामचन्द्र तिवारी ने किसे ठेठ ग्रामीण चेतना का अत्यंत संवेदनशील रचनाकार कहा है?
रमेशचंद्र शाह
शरद जोशी
डॉ. कृष्णबिहारी मिश्र
डॉ. रामचन्द्र तिवारी ने ‘डॉ. कृष्णबिहारी मिश्र’ को ठेठ ग्रामीण चेतना का अत्यंत संवेदनशील रचनाकार कहा है।
नरेंद्र कोहली
48. ‘सोहन दिन ………. काम करता है।’ उपर्युक्त रिक्त स्थान में उचित कारक का प्रयोग कीजिए-
हे
में
उचित कारक: सोहन दिन ‘में’ काम करता है।
से
पर
49. ‘जादू का कालीन’ नाटक की लेखिका निम्न में से हैं-
मीराकांत
मृदुला गर्ग
‘जादू का कालीन’ नाटक की लेखिका ‘मृदुला गर्ग’ हैं।
शांति मेहरोत्रा
मन्नू भंडारी
50. हिंदी भाषा किस लिपि मे लिखी जाती है?
खरोष्ठी लिपि
मनसवी लिपि
ब्राह्मी लिपि
देवनागरी लिपि
हिंदी भाषा ‘देवनागरी लिपि’ मे लिखी जाती है।
51. साहित्य अकादमी से पुरस्कृत समालोचना की पुस्तक ‘कविता के नए प्रतिमान’ के लेखक कौन हैं?
नन्ददुलारे वाजपेयी
रामधारी सिंह दिनकर
इंद्रनाथ मदान
नामवर सिंह
साहित्य अकादमी से पुरस्कृत समालोचना की पुस्तक ‘कविता के नए प्रतिमान’ के लेखक ‘नामवर सिंह’ हैं।
52. निम्नलिखित एकांकी के लेखक कौन हैं?
एक घूंट
भुवनेश्वर
उदयशंकर भट्ट
जयशंकर प्रसाद
एक घूंट एकांकी के लेखक ‘जयशंकर प्रसाद’ हैं।
सुदर्शन
53. भारतेन्दु हरिश्चंद्र ने अपनी किस कविता में विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार की प्रत्यक्ष रूप से प्रेरणा दी है-
बसंत होली
भारत भिक्षा
विजयिनी विजय वैजयंती
प्रबोधिनी
भारतेन्दु हरिश्चंद्र ने अपनी ‘प्रबोधिनी’ कविता में विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार की प्रत्यक्ष रूप से प्रेरणा दी है।
54. भारतेंदु युगीन निबंध की मुख्य विशेषता निम्न में से थी-
उनके माध्यम से प्रकट होने वाली महापुरुषों की जीवनियाँ
उनके माध्यम से प्रकट होने वाला अतीत का गौरव गान
उनके माध्यम से प्रकट होने वाला व्यापक राष्ट्रीय सांस्कृतिक जागरण
भारतेंदु युगीन निबंध की मुख्य विशेषता ‘उनके माध्यम से प्रकट होने वाला व्यापक राष्ट्रीय सांस्कृतिक जागरण’ थी।
उनके माध्यम से प्रकट होने वाला धार्मिक एवं आध्यात्मिक परिवेश
55. ‘पाटिल’ से पाली की उत्पत्ति मानने वाले विद्वान हैं-
वररुचि
आचार्य विधुशेखर
प्रो. स्लेगल
मैक्स विल्सन
‘पाटिल’ से पाली की उत्पत्ति मानने वाले विद्वान ‘मैक्स विल्सन’ हैं।
56. दीरघ साँस न लेहि दुख-सुख साँईहि न भूल।
दई दई क्यों करत है, दई दई सु कबूल॥ दोहे में कौन-सा अलंकार है-
अर्थालंकार
कोई अलंकार नहीं
शब्दालंकार
उपर्युक्त दोहे में ‘शब्दालंकार’ है।
उभयालंकार
57. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना कंचनलता सब्बरवाल द्वारा लिखित है?
तुगलक
अनंता
‘अनंता’ रचना कंचनलता सब्बरवाल द्वारा लिखित है।
चन्द्रगुप्त
रीढ़ की हड्डी
58. ‘वाक् + मय’ की संधि क्या है?
वाक़यामय
वाकमय
वाङ्मय
‘वाक् + मय’ की संधि ‘वाङ्मय’ है।
वांडमय
59. इनमें से कौन-सी विशेषता देवनागरी लिपि की नहीं है?
स्पष्टता
नियतता
ध्वन्यात्मकता
‘ध्वन्यात्मकता’ देवनागरी लिपि की विशेषता नहीं है।
निश्चितता
60. निम्नलिखित किस शब्द में विसर्ग-संधि नहीं है-
विच्छेद
‘विच्छेद’ शब्द में विसर्ग-संधि नहीं है।
अंतःकारण
निराशा
मनोज
61. ‘अतुल रेल ……. प्रयागराज गया।’ उपर्युक्त रिक्त स्थान में उचित कारक का प्रयोग कीजिए-
पर
के लिए
द्वारा
रिक्त स्थान में ‘द्वारा’ कारक का प्रयोग होगा- अतुल रेल ‘द्वारा’ प्रयागराज गया।
का
62. ‘निष्पाप’ में कौन-सी संधि है?
वृद्धि संधि
विसर्ग संधि
‘निष्पाप’ में ‘विसर्ग संधि’ संधि है।
अयादि संधि
यण संधि
63. “संघ में शासकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग किए जाने के लिए तत्समय प्राधिकृत भाषा, एक राज्य और दूसरे राज्य के बीच तथा किसी राज्य और संघ के बीच पत्रादि की राजभाषा होगी, परंतु यदि दो या अधिक राज्य यह करार करते हैं कि उन राज्यों के बीच पत्रादि की राजभाषा, हिंदी भाषा होगी तो ऐसे पत्रादि के लिए उस भाषा का प्रयोग किया जा सकेगा।” यह भारतीय संविधान के
किस अनुच्छेद में अंतर्निहित है-
अनुच्छेद 210 में
अनुच्छेद 346 में
उपरोक्त कथन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 346 में अंतर्निहित है।
अनुच्छेद 348 में
अनुच्छेद 120 में
64. ‘सुमुख’ शब्द का विलोम है-
दुर्मुख
‘सुमुख’ शब्द का विलोम ‘दुर्मुख’ है।
दुर्गंध
स्थूल
दुर्लभ
65. रेखांकित शब्द (प्रतिफल) का सही पर्याय अंकित कीजिए।
मानव की उन्नति उसके सुविचारित कर्म एवं कार्यों का ही ‘प्रतिफल’ है।
परिणाम
प्रतिफल का पर्याय ‘परिणाम’ है।
प्रतिमूर्ति
खानापूर्ति
पूर्ति
66. हिंदी के मानक रूप का विकास किस बोली से हुआ है-
खड़ी बोली
हिंदी के मानक रूप का विकास ‘खड़ी बोली’ से हुआ है।
बुन्देली
निमाड़ी
ब्रजभाषा
67. निम्नलिखित वाक्यों में से किस वाक्य में विशेषण का प्रयोग नहीं हुआ है?
माँ ने गरमागरम खाना बनाया।
वह अच्छा आदमी था, लेकिन काम न आया।
गुलाब के फूल मुझे पसंद हैं।
बच्चों ने खाना खाया।
‘बच्चों ने खाना खाया।’ वाक्य में विशेषण का प्रयोग नहीं हुआ है।
68. ‘असुर’ के पर्याय से दिए गए वाक्य के रिक्त स्थान को पूर्ण करें-
आज के मनुष्य ने अपने कर्मों से ……. को भी लजा दिया है।
आशर
आज के मनुष्य ने अपने कर्मों से ‘आशर’ को भी लजा दिया है।
तिमिर
पाहुन
वाहस
69. ‘छूट’ के पर्याय से दिए गए वाक्य के रिक्त स्थान को पूर्ण करें-
महँगाई इतनी बढ़ गयी है गरीब बच्चों को स्कूल शुल्क में थोड़ी ……. मिलनी चाहिए।
रिश्वत
रियासत
रियायत
महँगाई इतनी बढ़ गयी है गरीब बच्चों को स्कूल शुल्क में थोड़ी ‘रियायत’ मिलनी चाहिए।
रिवायत
70. हिंदी किस भाषा परिवार की भाषा है?
चीनी-तिब्बती परिवार
द्रविड़ परिवार
दक्षिण पूर्व एशियाई परिवार
भारोपीय परिवार
हिंदी ‘भारोपीय परिवार’ की भाषा है।
71. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी ने, भारत के पहले व्यक्ति के रूप में, 4 अक्टूबर 1977 में आयोजित संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के 32वें सत्र में अपना वक्तव्य किस भाषा में दिया-
गुजराती भाषा में
मानक हिंदी भाषा में
अटल बिहारी वाजपेयी जी ने 4 अक्टूबर 1977 में आयोजित संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के 32वें सत्र में अपना वक्तव्य ‘मानक हिंदी भाषा में’ दिया था।
मलयालम भाषा में
अंग्रेजी भाषा में
72. उचित कारक का प्रयोग करते हुए रिक्त स्थान की पूर्ति करें-
वह राधा …… बगीचा है।
से
ने
की
का
रिक्त स्थान पर ‘का’ कारक का प्रयोग होगा- वह राधा ‘का’ बगीचा है।
73. निम्नलिखित में से कौन-सी एक शैली मानक हिंदी की नहीं है-
ऊर्दू शैली
हिंदुस्तानी शैली
संस्कृतनिष्ठ हिंदी शैली
रोमन शैली
‘रोमन शैली’ मानक हिंदी की नहीं है।
74. ब्रजभाषा कैसी बोली है?
अकार बहुल
आकार बहुल
ओकार बहुल
ब्रजभाषा ‘ओकार बहुल’ बोली है।
इकार बहुल
75. ‘उज्ज्वल’ शब्द में कौन-सी संधि है?
वृद्धि संधि
अयादि संधि
व्यंजन संधि
‘उज्ज्वल’ शब्द में ‘व्यंजन संधि’ है।
स्वर संधि
76. षडानन माता पार्वती के जेष्ठ पुत्र हैं।
वाक्य में प्रयुक्त शब्द ‘षडानन’ का पर्यायवाची दिए गए विकल्पों में से चुनें-
काली
दुर्गा
गणेश
कार्तिकेय
‘षडानन’ का पर्यायवाची ‘कार्तिकेय’ है।
77. भाववाचक संज्ञा की दृष्टि से सही वाक्य का चयन कीजिए-
तुम तो लंदन में थे, भारत कब आए?
सचिन तेंदुलकर खेल की दुनिया का प्रसिद्ध नाम है।
बंगाल के रसगुल्लों की मिठास किसे पसंद नहीं आती।
बंगाल के रसगुल्लों की मिठास किसे पसंद नहीं आती।
प्रदूषण के कारण फल कम मीठे होते जा रहे हैं।
78. ‘तुम गंदे वस्त्र ……. अच्छे नहीं लगते।’ उपर्युक्त रिक्त स्थान में उचित कारक का प्रयोग कीजिए-
के लिए
का
पर
में
रिक्त स्थान की जगह ‘में’ कारक प्रयुक्त होगा- तुम गंदे वस्त्र ‘में’ अच्छे नहीं लगते।
79. दिए गए विकल्पों में ‘उछाह’ शब्द का तत्सम रूप है-
उत्साह
‘उछाह’ शब्द का तत्सम रूप ‘उत्साह’ है।
उत्शाह
उद्गत
उजास
80. ‘दृग उरझत टूटत कुटुम जुरत चतुर चित्त प्रीति’ में कौन-सा अलंकार है?
असंगति
उपरोक्त पंक्ति में ‘असंगति’ अलंकार है। जहाँ कार्य और कारण में संगति न हो, वहाँ असंगति अलंकार होता है।
दृष्टांत
अतिशयोक्ति
विभावना

Comprehension:

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दें।

जेठ-आषाढ़ आते-आते नदी-नालो में चिलम की स्यापी भिगोने को भी पानी नहीं रहता। धरती की गरमगट छाती को खूँदता हुआ माँग्या बाजार जा रहा है। उसकी आँखों में दोनों बच्चे बैठे हुए हैं। किलोल करते बच्चे। आँखों में ऊधम मचाते बच्चे। सपनों से अनजाने बच्चे। गर्मी को ठेंगा दिखाते बच्चे। बबूल की छाया में खड़े होकर दूर से सेठ के खेत में पेड़ पर पकते आमों को देखते बच्चे। सूखे टिक्कडों पर पलते बच्चे। सिर्फ दाल-रोटी की चाहत में जीते बच्चे। उस रोटी के साथ भी दाल नहीं। देखते-देखते तमतमाते घाम में माँग्या की आँखें लाल हो जाती हैं। फद्धक-फद्धक पाँव धूल भरी गड़वाट और जोर से गिरने लगते हैं। उसे पच्चीस साल पहले के अपने बचपन और अपने बच्चों के बचपन में राई- रत्ती फर्क नजर नहीं आता है। ग्रीष्म के ताप और आतिश से जख़्मी धरती की देह पर आकाश बादलों के फाहे रख देता है, पर गरीबी से अधजली जिंदगियों को तो ताउम्र अरंडी के पेड़ की छाया भी नसीब नहीं होती। आजादी के सड़सठ सालों में तथा पुरानी शिक्षा-नई शिक्षा का ढोल पीटने के बाद भी यह सच है कि माँग्या के बच्चों की आँख ढोर चराते-चराते खुलती है।

81. उपरोक्त गद्यांश के आधार पर निम्नलिखित वाक्य का आशय स्पष्ट करें।
‘आजादी के सड़सठ सालों में तथा पुरानी शिक्षा-नई शिक्षा का ढोल पीटने के बाद भी यह सच है कि माँग्या के बच्चों की आँख ढोर चराते-चराते खुलती है।’
आजादी के बाद माँग्या जैसे लोगों ने बहुत धन कमाया है।
आजादी के बाद माँग्या जैसे लोगों की स्थिति में सकारात्मक सुधार हुआ है।
आजादी के बाद माँग्या जैसे लोगों ने बहुत ढोर चराये है।
आजादी के इतने वर्ष बाद भी माँग्या जैसे लोगों की स्थिति में कोई सुधार नहीं है।
आजादी के इतने वर्ष बाद भी माँग्या जैसे लोगों की स्थिति में कोई सुधार नहीं है।
82. उपरोक्त गद्यांश के आधार पर रिक्त स्थान की पूर्ति करें।
उसे पच्चीस साल पहले के अपने ___ और अपने बच्चों के बचपन में राई- रत्ती फर्क नजर नहीं आता है।
प्रौढ़ावस्था
बुढ़ापा
जवानी
बचपन
उसे पच्चीस साल पहले के अपने ‘बचपन’ और अपने बच्चों के बचपन में राई- रत्ती फर्क नजर नहीं आता है।
83. उपरोक्त गद्यांश के आधार पर उत्तर दें। इतनी गमी में मांग्या कहाँ जा रहा था?
विदेश
खेत
बाजार
इतनी गमी में मांग्या ‘बाजार’ जा रहा था।
घर
84. निम्नलिखित विकल्पों में से बचपन शब्द का उचित पर्यायवाची शब्द बताएं।
बुढ़ापा
बाल्यावस्था
बचपन शब्द का पर्यायवाची ‘बाल्यावस्था’ है।
जवानी
प्रौढ़ावस्था
85. निम्नलिखित विकल्पों में से ताउम्र शब्द का उचित शब्दार्थ बताएं।
सम्पूर्ण जीवन
ताउम्र शब्द का शब्दार्थ ‘सम्पूर्ण जीवन’ है।
आधा जीवन
बचा हुआ जीवन
आने वाला समय

Comprehension:

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नो के लिए सही विकल्प चुनकर लिखे।

विद्यार्थी-जीवन को मानव जीवन की रीढ़ की हड्डी कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। विद्यार्थी काल में बालक में जो संस्कार पड़ जाते हैं, जीवनभर वही संस्कार अमिट रहते हैं। इसीलिए यही काल मानव जीवन की आधारशिला कहा गया है। यदि यह नींव दृढ़ बन जाती है तो जीवन सुदृढ़ और सुखी बन जाता है। यदि इस काल में बालक कष्ट सहन कर लेता है, तो उसका स्वास्थ्य सुंदर बनता है। यदि मन लगाकर अध्ययन कर लेता है तो उसे ज्ञान मिलता है, उसका मानसिक विकास होता है। जिस वृक्ष को प्रारंभ से सुंदर सिंचन और खाद मिल जाती है, वह एवं पल्लवित पुष्पित होकर संसार को सौरभ देने लगता है। इसी प्रकार विद्यार्थी काल में जो बालक श्रम, अनुशासन एवं समय नियमन के साँचे में ढल जाता है, वह आदर्श विद्यार्थी बनकर सभ्य नागरिक बन जाता है। सभ्य नागरिक के लिए जिन-जिन गुणों की आवश्यकता है, उन गुणों के लिए विद्यार्थी काल ही एक सुंदर पाठशाला है। यहाँ पर अपने साथियों के बीच रहकर वे सभी गुण या जाने आवश्यक हैं, जिनकी विद्यार्थी को अपने जीवन में आवश्यकता होती है। विद्यार्थी जीवन मानवीय गुणों को अंगीभूत करने का काल है। सुख-दुःख, हानि-लाभ, सरदी गरमी से परे होकर जब विद्यार्थी नित्य अध्ययनशील हो जाता है, तब उसका जीवन सफल हो जाता है। विद्या प्राप्ति के निमित्त कुछ कष्ट तो उठाने ही पड़ते हैं, आग में तपे बिना सोना शुद्ध नहीं होता। इसलिए आदर्श विद्यार्थी जीवन में सुख की चाह न रखते हुए केवल विद्या की चाह रखता है। वह धैर्य, साहस, ईमानदारी, लगनशीलता, गुरुभक्ति, स्वाभिमान जैसे गुणों को धारण करता हुआ जीवन-पथ पर बढ़ता ही चला जाता है। वह संयमित जीवन जीता है ताकि विद्यार्जन में बाधा उत्पन्न न हो। वह नियमबद्ध और अनुशासित रहता है। वह समय की पाबंदी पर विशेष ध्यान देता है।

86. गद्यांश में आदर्श विद्यार्थी के किन गुणों की चर्चा की गई है?
ज्ञान-प्राप्ति हेतु ध्यान की आवश्यकता
व्यायाम
नियमावली का पालन
श्रम, अनुशासन एवं समय नियमन
गद्यांश में आदर्श विद्यार्थी के ‘श्रम, अनुशासन एवं समय नियमन’ गुणों की चर्चा की गई है।
87. गद्यांश के आधार पर कहा जा सकता है कि-
विद्यार्थी-जीवन में व्यक्ति अनेक गुणों को धारण कर लेता है
गद्यांश के आधार पर कहा जा सकता है कि- विद्यार्थी-जीवन में व्यक्ति अनेक गुणों को धारण कर लेता है।
कष्ट सहन करने से सेहत बनती है
वृक्षों को सींचना पर्यावरण के लिए आवश्यक है
विद्यार्थी जीवन के लिए सुंदर पाठशाला की आवश्यकता होती है
88. विद्यार्थी जीवन को मानव जीवन की रीढ़ की हड्डी क्यों माना जाता है?
पूरा जीवन विद्यार्थी जीवन पर चलता है
विद्यार्थी जीवन में ज्ञान मिलता है
जो संस्कार विद्यार्थी जीवन में पड़ जाते हैं, वे संस्कार स्थायी होते हैं
जो संस्कार विद्यार्थी जीवन में पड़ जाते हैं, वे संस्कार स्थायी होते हैं। इसीलिए विद्यार्थी जीवन को मानव जीवन की रीढ़ की हड्डी माना जाता है।
विद्यार्थी-जीवन सुखी जीवन होता है
89. प्रस्तुत गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
नौकरी
विद्यार्थी जीवन
गद्यांश का उचित शीर्षक ‘विद्यार्थी जीवन’ है।
व्यायाम
ज्ञान-प्राप्ति हेतु ध्यान की आवश्यकता
90. मानव जीवन की आधारशिला क्या है?
ज्ञान बखान
व्यायाम
विद्यार्थी काल
मानव जीवन की आधारशिला ‘विद्यार्थी काल’ है।
नौकरी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here