DSSSB TGT Hindi Question Paper 2025 (17 August, Shift 1)

0
3
dsssb tgt hindi question paper
DSSSB TGT Hindi के सभी वर्षों के प्रश्न-पत्र देखें

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा आयोजित TGT परीक्षा 17 अगस्त 2025 को प्रथम पाली में आयोजित हुई थी। हमने इस ब्लॉग पर DSSSB TGT 2025 के प्रश्नपत्र को क्विज के रूप में प्रस्तुत किया है, ताकि आप इसे हल करते हुए अपनी तैयारी का स्तर परख सकें। यह क्विज आपको परीक्षा पैटर्न समझने, प्रश्नों की कठिनाई का अनुभव करने और आगामी परीक्षाओं के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगा।

1 “तू ही साँच द्विजराज है, तेरी कला प्रमान।
तो पर सिव कृपा करि जान्यौ सकल जहाज॥”
इन पंक्तियों में कौन-सी शब्द शक्ति है?
लक्षणा
प्रयोजनवती लक्षणा
इन पंक्तियों में ‘प्रयोजनवती लक्षणा’ है। प्रयोजनवती लक्षणा वह शब्द-शक्ति है जहाँ किसी विशेष प्रयोजन (उद्देश्य), गुण या व्यंग्य को सिद्ध करने के लिए मुख्य अर्थ को छोड़कर उससे संबंधित अन्य लक्ष्यार्थ ग्रहण किया जाता है।
व्यंजना
अभिधा
2. आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने अपने विचारात्मक तथा आलोचनात्मक निबंधों में किस शैली को अपनाया है-
गवेषणात्मक शैली
आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने अपने विचारात्मक तथा आलोचनात्मक निबंधों में ‘गवेषणात्मक शैली’ को अपनाया है।
व्यास शैली
वर्णनात्मक शैली
व्यंग्यात्मक शैली
3. हिंदी निबंध का सूत्रपात करने वाले निबंधकारों में से नहीं हैं-
प्रतापनारायण मिश्र
राधाचरण गोस्वामी
महावीर प्रसाद द्विवेदी
हिंदी निबंध का सूत्रपात करने वाले निबंधकारों में भरतेंदु युगीन निबंधकार भरतेंदु, प्रतापनारायण मिश्र, बालकृष्ण भट्ट और राधाचरण गोस्वामी हैं।
बालकृष्ण भट्ट
4. “यह मसीत यह देहरा सत गुरु दिया दिखाई
भीतर सेवा बन्दगी बाहिर काहे जाई”
उपरोक्त पंक्ति किस कवि की है?
रैदास
कबीर
दादूदयाल
उपरोक्त पंक्ति ‘दादूदयाल’ की हैं।
गुरुनानक देव
5. निम्नलिखित रचनाओं में से यात्रा-वृत्तांत कौन-सा है?
मैं हार गई
दूसरी दुनिया
‘दूसरी दुनिया’ यात्रा-वृत्तांत है।
सागर पार का संगीत
मन की बातें
6. निम्नलिखित में से कौन सा नाटक मृदुला गर्ग द्वारा रचित है?
एक और अजनबी
‘एक और अजनबी’ नाटक मृदुला गर्ग द्वारा रचित है।
लश्कर चौक
जो राम रचि राखा
महाभोज
7. दी गयी कहानियों को उनके प्रकाशन वर्ष से सुमेलित करें–
(a) बूढ़ी काकी – (i) 1928
(b) चाकलेट – (ii) 1921
(c) त्रिपथगा – (iii) 1912
(d) रक्षाबंधन – (iv) 1931
(a), (b), (c), (d)
(iv), (ii), (i), (iii)
(ii), (iv), (i), (iii)
(i), (ii), (iii), (iv)
(ii), (i), (iv), (iii)
सुमेलित- (ii), (i), (iv), (iii)
(a) बूढ़ी काकी- 1921, (b) चाकलेट- 1928, (c) त्रिपथगा- 1931, (d) रक्षाबंधन– 1912
8. निर्मल वर्मा को अपने किस कहानी संग्रह के लिए 1985 में साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया?
बीच बहस में
कव्वे और काला पानी
निर्मल वर्मा को ‘कव्वे और काला पानी’ कहानी संग्रह के लिए 1985 में साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था।
जलती झाड़ी
परिंदे
9. ‘अच्छे व्यक्ति के साथ रहने वाला सद्गुण सीख जाएगा।’ वाक्य को मिश्र वाक्य में रूपांतरित करें-
अच्छे व्यक्ति के साथ रहने वाला वैसा सद्गुण सीख जाएगा।
जो अच्छे व्यक्ति के साथ रहेगा वह सद्गुण सीख जाएगा।
उपरोक्त वाक्य का मिश्र वाक्य में रूपांतरण- जो अच्छे व्यक्ति के साथ रहेगा वह सद्गुण सीख जाएगा।
सद्गुण सीख जाएगा अच्छे व्यक्ति के साथ रहने वाला।
अच्छे व्यक्ति के साथ और रहने वाला सद्गुण सीख जाएगा।
10. ‘जैसा आप सिखाते हैं वैसा कोई और नहीं।’ वाक्य को सरल वाक्य में रूपांतरित करें-
आप सिखाते हैं जैसा वैसा कोई और नहीं।
जैसा आप सिखाते हैं क्यों कोई और नहीं।
आप की तरह कोई और नहीं सिखाता।
उपरोक्त वाक्य का सरल वाक्य में रूपांतरण- आप की तरह कोई और नहीं सिखाता।
जो आप सिखाते हैं वो कोई और नहीं।
11. निम्नलिखित वाक्य में वाक्य का कौन सा भेद है?
छात्र मैदान में खेल रहे हैं।
संयुक्त वाक्य
सरल वाक्य
उपरोक्त वाक्य ‘सरल वाक्य’ है।
मिश्रित वाक्य
आश्रित वाक्य
12. वह कौन-सा तिलिस्मी उपन्यास है जिसे पढ़ने के लिए बहुत से उर्दूजीवी लोगों ने हिंदी सीखी?
वीरेंद्र वीर
कुसुमलता
चंद्रकांता संतति
तिलिस्मी उपन्यास ‘चंद्रकांता संतति’ को पढ़ने के लिए बहुत से उर्दूजीवी लोगों ने हिंदी सीखी।
नरेंद्र मोहिनी
13. “चूरन अमले सब जो खावें।
दूनी रुषवत तुरत पचावै॥”
उपरोक्त पंक्तिया किस कवि की है?
जयशंकर प्रसाद
नेमिचंद्र जैन
प्रेमचंद
भारतेंदु
उपरोक्त पंक्तिया ‘भारतेंदु’ की हैं।
14. निम्नलिखित में से निषेधवाचक वाक्य की पहचान करें-
भारत ने इन देशों की रक्षा हेतु ‘जलवायु न्याय’ की धारणा का समर्थन नहीं किया।
निषेधवाचक वाक्य- भारत ने इन देशों की रक्षा हेतु ‘जलवायु न्याय’ की धारणा का समर्थन नहीं किया।
विश्व को एक परिवार के रूप में रेखांकित करना भारत के मानवतावादी दृष्टिकोण को चरितार्थ करता है।
भारत में ग्लोबल साउथ के देशों के लिए समावेशी, महत्वकांक्षी और निर्णायक परिणाम दिए है।
जी-20 का थीम भारत की वैश्विक कल्याण की भावना को समर्पित है।
15. विद्यानिवास मिश्र के निबंधों की विशेषता निम्न में से है-
सामाजिक-राजनीतिक विसंगतियों पर नाटकीय ढंग से प्रहार
भारतीय साहित्य और संस्कृति को लोकजीवन के साथ जोड़ना
विद्यानिवास मिश्र के निबंधों की विशेषता- भारतीय साहित्य और संस्कृति को लोकजीवन के साथ जोड़ना
राजनीति और समाज की विसंगतियों पर गहरा व्यंग्य
करुणा, व्यंग्य और भावुकता का सन्निवेश
16. नाटक और उनके प्रकाशन वर्ष के सुमेलित क्रम वाले विकल्प का चयन करें-
(a) अंधा युग – (i) 1937
(b) मादा कैक्टस – (ii) 1969
(c) जय पराजय – (iii) 1959
(d) आधे-अधूरे – (iv) 1955
(a), (b), (c), (d)
(iv), (i), (iii), (ii)
(iv), (iii), (ii), (i)
(iv), (ii), (iii), (i)
(iv), (iii), (i), (ii)
सुमेलित- (a-iv), (b-iii), (c-i), (d-ii)
(a) अंधा युग– 1955, (b) मादा कैक्टस– 1959, (c) जय पराजय– 1937, (d) आधे-अधूरे– 1969
17. हिंदी नाटकों का भाग्योदय किसके उदय से हुआ?
श्री निवास दास
जयशंकर प्रसाद
भारतेंदु हरिश्चंद्र
हिंदी नाटकों का भाग्योदय ‘भारतेंदु हरिश्चंद्र’ के उदय से हुआ।
राधाकृष्ण दास
18. निम्लिखित विकल्पों में से उचित संगत विकल्प का चयन करें।
पराग – 1917
रंग में भंग – 1901
पावसपचास – 1886
‘पावसपचास’ के लेखक अम्बिकादत्त व्यास हैं, यह रचना वर्ष 1886 में प्रकाशित हुई थी, जिसमें वर्षा ऋतु का काव्यात्मक वर्णन है।
रसकलस – 1920
19. निबंधकारों का उनकी रचनाओं से मिलाप वाला विकल्प चुनें-
(a) रामचंद्र शुक्ल – (i) बुढ़ापा
(b) गुलाबराय – (ii) उत्सव
(c) पांडेय बेचन शर्मा ‘उग्र’ – (iii) ठलुआ क्लब
(d) पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी – (iv) उत्साह
(a), (b), (c), (d)
(iv), (iii), (ii), (i)
(ii), (iii), (iv), (i)
(iv), (iii), (i), (ii)
सुमेलित- (a-iv), (b-iii), (c-i), (d-ii)
(a) रामचंद्र शुक्ल– उत्साह, (b) गुलाबराय– ठलुआ क्लब, (c) पांडेय बेचन शर्मा ‘उग्र’– बुढ़ापा, (d) पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी– उत्सव
(i), (ii), (iv), (iii)
20. सामाजिक यथार्थवादी उपन्यासकार नहीं हैं-
डॉ. देवराज
‘डॉ. देवराज’ सामाजिक यथार्थवादी उपन्यासकार नहीं हैं।
नागार्जुन
यशपाल
मन्मथनाथ गुप्त
21. ‘रामचंद्रिका’ का प्रकाशन वर्ष क्या है?
1501
1613
1601
केशवदास कृत ‘रामचंद्रिका’ का प्रकाशन वर्ष 1601 ई. है।
1650
22. बिहारीदास के दोहो का संकलन किस नाम से उपलब्ध है?
बिहारी के दोहे
बिहारी सतसई
बिहारीदास के दोहो का संकलन ‘बिहारी सतसई’ नाम से उपलब्ध है।
बिहारी कोश
दोहा कोश
23. निम्नलिखित में से कौन सी काव्य रचना भक्तिकालीन रामभक्ति काव्यधारा से संबंधित नहीं है?
अष्टयाम
अवधविलास
ध्रुवचरित्र
ध्रुवचरित्र नरोत्तमदास द्वारा रचित एक प्रसिद्ध काव्य-ग्रंथ है। इसमें भक्त ध्रुव की विष्णु के प्रति अटूट भक्ति और तपस्या का वर्णन है।
सीतायन
24. निम्न में से भामह की रचना है-
नाट्य शास्त्र
साहित्यदर्पण
काव्यालंकार
‘काव्यालंकार’ भामह की रचना है।
ध्वन्यालोक
25. रामचंद्र शुक्ल के अनुसार आदिकाल में किस प्रकार का साहित्य लिखा गया।
भक्ति काव्य
श्रृंगार काव्य
वीरकाव्य
रामचंद्र शुक्ल के अनुसार आदिकाल में ‘वीरकाव्य’ प्रकार का साहित्य लिखा गया।
नायिका भेद
26. ‘यात्री’ नाम से कौन सा कवि कविताएँ लिखता था?
राहुल सांकृत्यायन
अज्ञेय
मुक्तिबोध
नागार्जुन
‘यात्री’ नाम से कवि ‘नागार्जुन’ कविताएँ लिखते थे।
27. अज्ञेय को किस रचना के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला है?
अरे यायावर रहेगा याद
कितनी नावों में कितनी बार
अज्ञेय को ‘कितनी नावों में कितनी बार’ काव्य संग्रह के लिए 1978 में ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला है।
शेखर एक जीवनी
हरी घास पर क्षण भर
28. ‘यामा’ काव्य संग्रह कब प्रकाशित हुआ?
1940
महादेवी वर्मा कृत ‘यामा’ काव्य संग्रह 1940 ई. में प्रकाशित हुआ था।
1930
1944
1942
29. ‘हिंदी का मेघदूत’ किस रचना को कहा जाता है?
साकेत
आँसू
जयशंकर प्रसाद कृत ‘आँसू’ रचना को ‘हिंदी का मेघदूत’ को कहा जाता है।
लहर
कामायनी
30. विष्णु प्रभाकर कृत ‘आवारा मसीहा’ किस के जीवन पर आधारित है-
शरत चंद्र चटर्जी
विष्णु प्रभाकर कृत ‘आवारा मसीहा’ जीवनी बंग्ला उपन्यासकार ‘शरत चंद्र चटर्जी’ के जीवन पर आधारित है।
चाचा नेहरू
महात्मा गाँधी
विवेकानंद
31. ‘काव्यानुशासन’ के लेखक हैं-
भरतमुनि
हेमचंद्र
‘काव्यानुशासन’ के लेखक ‘हेमचंद्र’ हैं।
कुंतक
मम्मट
32. निम्नलिखित में से कौन से कवि सूफी कवि नही हैं?
मंझन
मलिक मोहम्मद जायसी
कुतुबन
नामदेव
नामदेव मध्यकाल (भक्ति काल) के कवि और महाराष्ट्र के वारकरी संप्रदाय के प्रमुख संत-कवि थे। वे सगुण (विट्ठल) और निर्गुण दोनों तरह की भक्ति के लिए जाने जाते हैं, और उनकी रचनाओं (अभंगों) को सिखों के पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब में भी स्थान दिया गया है।
33. आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार आदिकाल का समय क्या है?
सं. 993-1318
सं. 950-1375
सं. 1050-1375
आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार आदिकाल का समय सं. 1050-1375 तक है।
सं. 1000-1350
34. अलका सरावगी की किस रचना को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है?
दूसरी कहानी
कहानी की तलाश
कलि कथा: वाया बाईपास
अलका सरावगी की रचना ‘कलि कथा: वाया बाईपास’ को वर्ष 2001 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है।
मिलजुल मन
35. निराला जी ने ‘पत्रोत्कंठित’ कब लिखा?
1962
1957
1961
निराला जी ने ‘पत्रोत्कंठित’ 1961 ई. में लिखा था।
1942
36. निम्नलिखित में से कौन रचना नल्ल सिंह की है?
विजयपाल रासो
‘विजयपाल रासो’ रचना नल्ल सिंह की है।
वर्तमाल
आल्हा
हम्मीर रासो
37. स्मृति के आधार पर किसी विषय अथवा व्यक्ति पर लिखित आलेख कहलाता है-
रेखाचित्र
जीवनी
यात्रा वृत्तांत
संस्मरण
स्मृति के आधार पर किसी विषय अथवा व्यक्ति पर लिखित आलेख ‘संस्मरण’ कहलाता है।
38. ‘संसद से सड़क तक’ किसका काव्य संग्रह है?
जगदीश गुप्त
दुष्यंत कुमार
रामदरश मिश्र
धूमिल
‘संसद से सड़क तक’ ‘धूमिल’ का काव्य संग्रह है।
39 कुँवर नारायण किस सप्तक के कवि हैं?
चौथा सप्तक
तारसप्तक
दूसरा सप्तक
तीसरा सप्तक
कुँवर नारायण ‘तीसरा सप्तक’ के कवि हैं।
40. निम्न में से अलंकारवादी आचार्य नहीं हैं–
उद्भट
कुंतक
आचार्य कुंतक को वक्रोक्ति सम्प्रदाय का प्रवर्तक माना जाता है।
दण्डी
भामह
41. कुँवर नारायण की रचना ‘आत्मजयी’ को कौन सा पुरस्कार मिला है?
ज्ञानपीठ
कुँवर नारायण की रचना ‘आत्मजयी’ (1965) को 2005 में 41वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मंगला प्रसाद पारितोषिक
व्यास सम्मान
साहित्य अकादमी
42. भारतेंदु युगीन निबंधकारों को उनके निबंधों से सुमेलित कीजिए-
(a) प्रतापनारायण मिश्र – (i) बसंत
(b) बालकृष्ण भट्ट – (ii) धोखा
(c) बद्रीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’ – (iii) बाल विवाह
(d) भारतेंदु हरिश्चंद्र – (iv) समय
(a), (b), (c), (d)
(iii), (ii), (iv), (i)
(ii), (iii), (i), (iv)
(ii), (iii), (iv), (i)
सुमेलित- (a-ii), (b-iii), (c-iv), (d-i)
(a) प्रतापनारायण मिश्र- धोखा, (b) बालकृष्ण भट्ट- बाल विवाह, (c) बद्रीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’- समय, (d) भारतेंदु हरिश्चंद्र- बसंत
(i), (iii), (iv), (ii)
43. ‘कारवाँ’ निम्न में से किसका एकांकी संग्रह है-
उदयशंकर भट्ट
भुवनेश्वर प्रसाद
‘कारवाँ’ भुवनेश्वर प्रसाद का एकांकी संग्रह है।
लक्ष्मीनारायण मिश्र
गोविंदवल्लभ पंत
44. खड़ीबोली किस क्षेत्र में बोली जाती है?
बरेली
मेरठ
खड़ीबोली ‘मेरठ’ क्षेत्र में बोली जाती है।
अजमेर
आगरा
45. जयदेव के ‘गीत गोविन्द’ का सृजन किस काल कालखंड में हुआ?
उत्तर आधुनिक काल
पूर्वमध्यकाल
जयदेव के ‘गीत गोविन्द’ का सृजन ‘पूर्वमध्यकाल’ में हुआ।
उत्तर मध्यकाल
गद्यकाल
46. इस बात का स्पष्टीकरण कर दीजिए। वाक्य का शुद्ध रूप क्या है?
इस बात का स्पष्टीकरण करने दिया जाये।
इस बात का स्पष्टीकरण दीजिए।
उपरोक्त वाक्य का शुद्ध रूप- इस बात का स्पष्टीकरण दीजिए।
इस बात का स्पष्टीकरण कारा दो।
इस बात का स्पष्टीकरण करो दीजिए।
47. पारिवारिक वर्गीकरण में किस चीज को आधार बनाया जाता है?
भाषा के समाज
भाढ़ा की बनावट
भाषा का इतिहास
पारिवारिक वर्गीकरण में ‘भाषा का इतिहास’ को आधार बनाया जाता है।
भाषा का व्याकरण
48. अवधी किस क्षेत्र में बोली जाती है?
मैनपुरी
प्रयागराज
अवधी ‘प्रयागराज’ क्षेत्र में बोली जाती है।
बनारस
नैनीताल
49. निम्न में से बालकृष्ण भट्ट द्वारा लिखित निबंध नहीं है-
राजा और प्रजा
महिला स्वातंत्र्य
समझदार की मौत है
‘समझदार की मौत है’ प्रतापनारायण मिश्र द्वारा लिखित निबंध है।
अंग्रेजी शिक्षा और प्रकाश
50. ‘उच्चारण’ शब्द में कौन-सी संधि है?
विसर्ग संधि
स्वर संधि
व्यंजन संधि
‘उच्चारण’ (उत् + चारण) शब्द में ‘व्यंजन संधि’ है।
दीर्घ संधि
51. भारतेंदु युगीन निबंधों की भाषा के संदर्भ में असत्य कथन है-
इनकी भाषा तत्सम शब्दावली युक्त परिमार्जित हिंदी है।
भारतेंदु युगीन निबंधों की भाषा तत्सम शब्दावली युक्त परिमार्जित हिंदी नहीं है।
इनमें व्याकरणगत अशुद्धियाँ भी प्राप्त होती हैं।
इनमें कहावतों, मुहावरों का समुचित प्रयोग किया गया है।
इनकी भाषा अकृत्रिम, सजीव और अव्यवस्थित है।
52. काश! तुमने बहुत अच्छा किया। वाक्य का शुद्ध रूप है-
छी! तुमने बहुत अच्छा किया।
शाबाश! तुमने बहुत अच्छा किया।
उपरोक्त वाक्य का शुद्ध रूप- शाबाश! तुमने बहुत अच्छा किया।
काश! तुमने बहुत अच्छा किया।
हाय! तुमने बहुत अच्छा किया।
53. प्रसाद के नाटकों का सही कालानुक्रम वाला विकल्प चुनें-
स्कंदगुप्त, अजातशत्रु, चंद्रगुप्त, कामना
अजातशत्रु, कामना, स्कंदगुप्त, चंद्रगुप्त
प्रसाद के नाटकों का सही कालानुक्रम- अजातशत्रु (1922), कामना (1923), स्कंदगुप्त (1928), चंद्रगुप्त (1931)
कामना, अजातशत्रु, स्कंदगुप्त, चंद्रगुप्त
चंद्रगुप्त, कामना, अजातशत्रु, स्कंदगुप्त
54. सभा में भारी भरकम भीड़ जमा थी। वाक्य का शुद्ध रूप है-
सभा में भारी भड़क भीड़ जमा थी।
सभा में भारी-भारी भीड़ जमा थी।
सभा में भारी भरसक भीड़ जमा थी।
सभा में भारी भीड़ जमा थी।
उपरोक्त वाक्य का शुद्ध रूप- सभा में भारी भीड़ जमा थी।
55. भाषा के अर्थ में हिंदी का प्रयोग सबसे पहले कहाँ हुआ-
मुलतान
हैदराबाद
दिल्ली
अरब और फारस
भाषा के अर्थ में हिंदी का प्रयोग सबसे पहले ‘अरब और फारस’ में हुआ।
56. ‘हे! यह सब मेरे कर्मों का फल है।’ वाक्य का शुद्ध रूप क्या है?
काश! यह सब मेरे कर्मों का फल है।
हो! यह सब मेरे कर्मों का फल है।
कदाचित्! यह सब मेरे कर्मों का फल है।
उपरोक्त वाक्य का शुद्ध रूप- कदाचित्! यह सब मेरे कर्मों का फल है।
हट! यह सब मेरे कर्मों का फल है।
57. हजारीप्रसाद द्विवेदी के निबंधों का प्रकाशन वर्ष के अनुसार बढ़ते हुए क्रम वाला विकल्प चुनें-
अशोक के फूल, कल्पलता, विचार और वितर्क, विचार प्रवाह
हजारीप्रसाद द्विवेदी के निबंधों का प्रकाशन वर्ष के अनुसार बढ़ते हुए क्रम- अशोक के फूल (1948), कल्पलता (1951), विचार और वितर्क (1957), विचार प्रवाह (1959)
विचार और वितर्क, कल्पलता, विचार प्रवाह, अशोक के फूल
कल्पलता, अशोक के फूल, विचार और वितर्क, विचार प्रवाह
विचार प्रवाह, अशोक के फूल, विचार और वितर्क, कल्पलता
58. ‘मेरे राम का मुकुट भीग रहा है’ किस प्रकार का निबंध है-
वर्णनात्मक निबंध
समीक्षात्मक निबंध
विवराणात्मक निबंध
ललित निबंध
‘मेरे राम का मुकुट भीग रहा है’ विद्यानिवास मिश्र का ललित निबंध है।
59. ‘जगदीश चंद्र माथुर’ का एकांकी संग्रह कौन-सा है?
मेघ की छाया
रीढ़ की हड्डी
‘जगदीश चंद्र माथुर’ का एकांकी संग्रह ‘रीढ़ की हड्डी’ है।
समस्या का अंत
कौमुदी महोत्सव
60. ‘कजरारी अंखियन में कजरारी न लखाय’ में कौन सा अलंकार है?
यमक अलंकार
उभयालंकार
उपरोक्त पंक्ति में ‘उभयालंकार’ है। काव्य में जहाँ शब्द और अर्थ दोनों के योग से सौंदर्य या चमत्कार उत्पन्न होता है, उसे उभयालंकार कहते हैं। यह शब्दालंकार और अर्थालंकार का मिश्रण है।
श्लेष अलंकार
उपमा अलंकार
61. निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा क्रम सही है?
संस्कृत, पाली, अपभ्रंश, प्राकृत, हिंदी
संस्कृत, पाली, प्राकृत, अपभ्रंश, हिंदी
भाषाओं के विकास का सही क्रम- संस्कृत, पाली, प्राकृत, अपभ्रंश, हिंदी
संस्कृत, प्राकृत, पाली, अपभ्रंश, हिंदी
पाली, संस्कृत, प्राकृत, अपभ्रंश, हिंदी
62. ‘मैं दो घण्टा से लिखता हूँ।’ वाक्य का शुद्ध रूप है-
मैं दो घण्टा से लिखता होऊँगा।
मैं दो घण्टे से लिख रहा हूँ।
उपरोक्त वाक्य का शुद्ध रूप- मैं दो घण्टे से लिख रहा हूँ।
मैं दो घण्टे से लिख लेता हूँ।
मैं दो घण्टी से लिखता हूँ।
63. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता कार्यालयी हिंदी की नहीं है-
तथ्यों में पूर्णता और स्पष्टता
सर्वग्राह्यता
निर्वैयक्तिकता
परिभाषिक शब्दावली की अप्रधानता
‘परिभाषिक शब्दावली की अप्रधानता’ कार्यालयी हिंदी की विशेषता नहीं है।
64. ‘हमें सभीकी उसके विचारों की सराहना करनी चाहिए।’ वाक्य का शुद्ध रूप क्या है?
हमें सभी को उसके विचारों की सराहना करनी चाहिए।
हमें सभी के विचारों की सराहना करनी चाहिए।
उपरोक्त वाक्य का शुद्ध रूप- हमें सभी के विचारों की सराहना करनी चाहिए।
हमें सबको उसके विचारों की सराहना करनी चाहिए।
हमें सबके विचारों की सराहनी करनी चाहिए।
65. ‘सूर्या प्रतिदिन पश्चिम में डूब रहा है।’ वाक्य का शुद्ध रूप है-
सूर्यों प्रतिदिन पश्चिम में डूब रहा है।
सूर्या प्रतिदिन पश्छिम में डूबता है।
सूर्य प्रतिदिन में डूब रहा है।
सूर्य प्रतिदिन पश्चिम में डूबता है।
उपरोक्त वाक्य का शुद्ध रूप- सूर्य प्रतिदिन पश्चिम में डूबता है।
66. ‘दुर्जन’ का विलोम शब्द है-
दीर्घ
दुर्बल
दुराचारी
सज्जन
‘दुर्जन’ का विलोम शब्द ‘सज्जन; है।
67. ‘तत्व’ का अनेकार्थक शब्द है-
अज्ञान
पाप
परिणाम
‘तत्व’ का अनेकार्थक शब्द ‘परिणाम’ है।
यज्ञ
68. रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प का चयन करें।
किशोर ………. रोटी खाई थी।
को
ने
किशोर ‘ने’ रोटी खाई थी।
के लिए
से
69. संविधान सभा में किसके फार्मूले को स्वीकार कर हिंदी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित किया गया-
कन्हैया लाल माणिकलाल मुंशी – आयंगर
संविधान सभा में ‘कन्हैया लाल माणिकलाल मुंशी – आयंगर’ के फार्मूले को स्वीकार कर हिंदी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित किया गया।
पंडित जवाहरलाल नेहरू
डॉ राजेंद्र प्रसाद
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
70. दिए गए शब्द ‘उल्लास’ में कौन-सी संधि है?
विसर्ग संधि
व्यंजन संधि
‘उल्लास’ (उत् + लास) शब्द में ‘व्यंजन संधि’ है, जहाँ ‘त्’ के बाद ‘ल्’ आने पर ‘त्’ भी ‘ल्’ में परिवर्तित हो जाता है।
दीर्घ संधि
गुण संधि
71. कार्यालयी हिंदी में निम्नलिखित में से किसकी प्रधानता रहती है-
कर्मवाच्य की
कार्यालयी हिंदी में ‘कर्मवाच्य’ की प्रधानता रहती है।
भाववाच्य की
देशज शब्दों की
कर्तृवाच्य की
72. दिये गए वाक्य में रेखांकित शब्द (ताकत) को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें-
देशभक्त देश की रक्षा के लिए प्राणों की ‘ताकत’ लगा देते हैं।
जान
बाजी
‘ताकत’ को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द ‘बाजी’ है।
आहुति
शक्ति
73. “राज्य के विधान-मंडल में कार्य राज्य की राजभाषा या राजभाषाओं में, हिंदी में या अंग्रेजी में किया जाएगा, परंतु, यथास्थिति, विधान सभा का अध्यक्ष या विधान परिषद का सभापति अथवा उस रूप में कार्य करने वाला व्यक्ति किसी सदस्य को, जो पूर्वोक्त भाषाओं में से किसी भाषा में अपनी पर्याप्त अभिव्यक्ति नहीं कर सकता है, अपनी मातृभाषा में सदन को संबोधित करने की अनुज्ञा दे सकेगा।”, यह भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में अंतर्निहित है-
अनुच्छेद 343 में
अनुच्छेद 120 में
अनुच्छेद 344 में
अनुच्छेद 210 में
उपरोक्त कथन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 210 में अंतर्निहित है।
74. दिए गए विकल्पों में ‘सूरज’ शब्द का पर्यायवाची नहीं है-
मार्तंड
रवि
दिवाकर
सूत
‘सूत’ धागा, तागा, डोरा, रेशा या तंतु का पर्यायवाची शब्द है।
75. अलंकार के मुख्य रूप से कितने भेद है?
चार
तीन
अलंकार के मुख्य रूप से ‘तीन’ भेद हैं- शब्दालंकार, अर्थालंकार और उभयालंकार
पाँच
सात
76. लिपि विकास की अवस्थाओं का सही क्रम है?
चित्रलिपि, भावलिपि, ध्वनिलिपि, प्रतीकलिपि
चित्रलिपि, प्रतीकलिपि, ध्वनिलिपि, भावलिपि
प्रतीकलिपि, चित्रलिपि, भावलिपि, ध्वनिलिपि
चित्रलिपि, प्रतीकलिपि, भावलिपि, ध्वनिलिपि
लिपि विकास की अवस्थाओं का सही क्रम- ‘चित्रलिपि, प्रतीकलिपि, भावलिपि, ध्वनिलिपि’ है।
77. ‘त्रयी त्रयी! गुंडाराज ना जाने कब समाप्त होगा।’ वाक्य का शुद्ध रूप क्या है?
त्राहि-त्राहि! गुंडा राज ना जाने कब समाप्त होगा।
उपरोक्त वाक्य का शुद्ध रूप- ‘त्राहि-त्राहि! गुंडा राज ना जाने कब समाप्त होगा।’
त्रि-त्रि! गुंडा राज ना जाने कब समाप्त होगा।
त्रयी-त्रयी! गुंडाराज ना जाने कब समाप्त होगा।
त्रयम-त्रयम! गुंडा राज ना जाने कब समाप्त होगा।
78. दिये गए वाक्य में रेखांकित (एक थैली के चट्टे-बट्टे) वाक्यांश / मुहावरे को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें-
बेईमानी करने में पवन और अमन दोनों ‘एक थैली के चट्टे-बट्टे’ हैं
समान आदत और स्वभाव वाले
एक थैली के चट्टे-बट्टे वाक्यांश को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त ‘समान आदत और स्वभाव वाले’ विकल्प है।
बेईमानों का समूह
विश्वासपात्र व्यक्ति
एक घर के सदस्य
79. बिल्ली का पर्यायवाची नही है-
सौदामिनी
सौदामिनी पर्यायवाची शब्द- बिजली, विद्युत, चपला, दामिनी, तड़ित, क्षणप्रभा, चंचला, घनप्रिया, इन्द्रवज्रा आदि।
बिलाई
विडाली
दीप्तलोचन
80. ‘तमाम देशभर में ये बात फैल गयी।’ वाक्य का शुद्ध रूप क्या है?
देशभर तमाम में ये बात फैल गयी।
देशभर तमाम में ये बात फिल गयी।
तमाम देशभर में ये फैल गयी बात।
देशभर में ये बात फैल गयी।
उपरोक्त वाक्य का शुद्ध रूप ‘देशभर में ये बात फैल गयी’।

Cmprehensin:
निम्नलिखित पद्य के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दें।

क्षमा शोभती उस भुजंग को,
जिसके पास गरल हो।
उसको क्या जो दंतहीन,
विषरहित, विनीत, सरल हो।
तीन दिवस तक पंथ माँगते
रघुपति सिंधु किनारे।
बैठे पढ़ते रहे छंद
अनुनय के प्यारे-प्यारे॥
उत्तर में जब एक नाद भी
उठा नहीं सागर से।
उठी अधीर धधक पौरुष की
आग राम के शर से॥
सिंधु देह घर ‘त्राहि-त्राहि’
करता आ गिरा शरण में।
चरण पूज दासता ग्रहण की,
बँधा मूढ़ बंधन में॥
सच पूछो, तो शर में ही
बसती है दीप्ति विनय की।
संधि-वचन संपूज्य उसी का
जिसमें शक्ति विजय की॥
सहनशीलता, क्षमा, दया को
तभी पूछता जग है,
बल का दर्प चमकता उसके
पीछे जब जगमग है।

81. प्रस्तुत काव्यांश में “संधि वचन संपूर्ण उसी का जिसमें शक्ति विजय की” पंक्ति का भाव सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।
दुर्बल व्यक्ति का सभी उपहास करते हैं।
दुर्बल व्यक्ति से संधि प्रस्ताव का कोई औचित्य नहीं है।
उपरोक्त पंक्ति का भाव सौंदर्य ‘दुर्बल व्यक्ति से संधि प्रस्ताव का कोई औचित्य नहीं है’।
दुर्बल व्यक्ति की कोई बात नहीं मानता।
दुर्बल व्यक्ति कोई काम नहीं कर सकता।
82. प्रस्तुत प्रस्तुत काव्यांश की ‘पौरुष की आग राम के शर से’ पंक्ति में निहित अलंकार कौन सा है?
अनुप्रास
उत्प्रेक्षा
रूपक
उपरोक्त पंक्ति में ‘रूपक’ अलंकार है।
यमक
83. प्रस्तुत काव्यांश में कौन सा रस है?
वात्सल्य रस
श्रृंगार रस
वीभत्स रस
वीर रस
प्रस्तुत काव्यांश में ‘वीर रस’ है।
84. कौनसा विकल्प व्याल का पर्यायवाची शब्द नहीं है?
भुजंग
उरग
काग
काग
नाग
85. ‘दीप्ति’ शब्द का विलोम शब्द बताइए।
अंधकार
‘दीप्ति’ का विलोम शब्द ‘अंधकार’ है।
आकाश
सूर्य
जल

दिए गए गद्यांश के आधार पर निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

जोखू ने लोटा मुँह से लगाया तो पानी में सख्त बदबू आई। गंगी से बोला- यह कैसा पानी है? मारे बास के पिया नहीं जाता। गला सूखा जा रहा है और तू सड़ा पानी पिलाये देती है। गंगी प्रतिदिन शाम पानी भर लिया करती थी। कुआँ दूर था, बार-बार जाना मुश्किल था। कल वह पानी लायी, तो उसमें बू बिलकुल न थी, आज पानी में बदबू कैसी! लोटा नाक से लगाया, तो सचमुच बदबू थी। जरूर कोई जानवर कुएँ में गिरकर मर गया होगा, मगर दूसरा पानी आवे कहाँ से? ठाकुर के कुएँ पर कौन चढ़ने देगा? दूर से लोग डाँट बतायेंगे। साहू का कुआँ गाँव के उस सिरे पर है, परंतु वहाँ भी कौन पानी भरने देगा? कोई तीसरा कुआँ गाँव में है नहीं। जोखू कई दिन से बीमार है। कुछ देर तक तो प्यास रोके चुप पड़ा रहा, फिर बोला- अब तो मारे प्यास के रहा नहीं जाता। ला, थोड़ा पानी नाक बंद करके पी लूँ। गंगी ने पानी न दिया। खराब पानी से बीमारी बढ़ जाएगी इतना जानती थी, परंतु यह न जानती थी कि पानी को उबाल देने से उसकी खराबी जाती रहती हैं।

86. उपरोक्त गद्यांश का उचित शीर्षक पहचानें।
नीम का पेड़
कोसी नदी
ठाकुर का गाँव
ठाकुर का कुआँ
उपरोक्त गद्यांश का उचित शीर्षक ‘ठाकुर का कुआँ’ है।
87. गंगी ने जोखू को पानी क्यों नहीं दिया?
क्योंकि जोखू मजाक कर रहा था।
क्योंकि जोखू ज्यादा पानी मांग रहा था।
क्योंकि जोखू बीमार था।
गंगी ने जोखू को पानी इसलिए नहीं दिया ‘क्योंकि जोखू बीमार था’।
क्योंकि गंगी के पास पानी कम था।
88. उपरोक्त गद्यांश के आधार पर वाक्य पूर्ण करें।
‘जरूर कोई जानवर कुएँ में …………… मर गया होगा।
उड़कर
सो कर
गिरकर
जरूर कोई जानवर कुएँ में ‘गिरकर’ मर गया होगा।
रखकर
89. निम्नलिखित विकल्पों में से ‘कुआँ’ शब्द का पर्यायवाची शब्द पहचानें।
धूप
सवेरा
कूप
‘कुआँ’ का पर्यायवाची शब्द ‘कूप’ है।
मटका
90. निम्नलिखित विकल्पों में से ‘बीमार’ शब्द का विलोम शब्द पहचानें।
युवा
वृद्ध
स्वास्थ्य
स्वस्थ
‘बीमार’ का विलोम शब्द ‘स्वस्थ’ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here